bitcoin price slip dogecoin losses crypto market update

79 हजार डॉलर पर फिसला Bitcoin, Dogecoin में सबसे बड़ी गिरावट

8 mins read
153 views
May 8, 2026

Crypto Market Crash:  पिछले दो दिनों से क्रिप्टो मार्केट की हालत ठीक नहीं है। शुक्रवार को भी बाजार में काफी दबाव दिखा। बिटकॉइन की कीमत गिरकर 79 हजार डॉलर के निकट पहुंच गई। अगर एक हप्ते की बिटकॉइन की वैल्यू की बात करें तो अब भी बढ़त में है। बाजार सतर्क है। निवेशक बाजार की अगली चाल का इंतजार कर रहा है।

बिटकॉइन  की कीमत में भारी गिरावट के बीच बाजार में डर और उम्मीद दोनों बने हुए हैं। जानें क्यों उछाल आने की कही जा रही है बात।

तेजी के बाद शुरू हुई मुनाफावसूली

पिछले तीन महीने के बाद बुधवार को बिटकॉइन 81,500 डॉलर तक पहुंच गया था। यह जनवरी के बाद सबसे ऊंचा स्तर था। लेकिन इसके बाद मुनाफावसूली शुरू हो गई। ट्रेडर्स ने तेजी के बाद अपने सौदे काटने शुरू कर दिए। स्ट्रेटेजी इंक. के बिटकॉइन बेचने की बात का भी असर क्रिप्टो मार्केट पर दिखा। गुरूवार को बाजार में गिरावट देखी गई। डॉजकॉइन में आ रही तेजी भी लुढ़कते हुए दिखाई दिए। शुक्रवार को तो और बड़ी गिरावट हुई।

डॉजकॉइन सहित अन्य कॉइन्स में भी गिरावट

सबसे ज्यादा गिरावट Dogecoin में दर्ज की गई। इसके अलावा Ethereum, XRP और बीएनबी भी लाल निशान में रहे। वहीं Solana में हल्की मजबूती दिखाई दी। गुरूवार को भी इसमें तेजी देखी गई थी। बाजार में गिरावट का काऱण वैश्विक तनाव को भी बताया है। रिपोर्ट्स की मानें तो अमेरिका ने ईरानी ठिकानों पर कार्रवाई की। इसके बाद निवेशकों में चिंता बढ़ गई। कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया। एशियाई शेयर बाजारों में भी कमजोरी दिखी। इसका असर क्रिप्टो मार्केट पर पड़ा।

10 साल का सबसे लंबा निगेटिव ट्रेंड

बिटकॉइन फ्यूचर्स की फंडिंग रेट लगातार 67 दिनों से निगेटिव बनी हुई है। यह पिछले 10 साल का सबसे लंबा दौर बताया जा रहा है। इसका मतलब है कि बड़ी संख्या में ट्रेडर्स अभी भी गिरावट की उम्मीद कर रहे हैं। मार्केट के जानकारों का कहना है कि यही स्थिति आगे तेजी ला सकती है। अगर बिटकॉइन अचानक मजबूत स्तर पार करता है, तो शॉर्ट पोजिशन रखने वाले ट्रेडर्स फंस सकते हैं। उन्हें अपने सौदे बंद करने पड़ेंगे। इससे बाजार में तेजी और तेज हो सकती है। इसे शॉर्ट स्क्वीज कहा जाता है।

READ MORE- South Korea का Crypto Transfer पर बड़ा एक्शन

एक्सपर्ट ने क्या कहा?

वहीं, जानमाने मार्केट एक्सपर्ट Alex Kuptsikevich का कहना है कि वर्तमान गिरावट कमजोरी का संकेत नहीं है। बाजार फिलहाल ठहराव के दौर में है। निवेशक अगली लक्ष्य समझने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए खरीदारी की रफ्तार थोड़ी धीमी हुई है। बिटकॉइन का आरएसएल हाल ही में ओवरबॉट जोन में पहुंचा था। पहले भी ऐसा होने के बाद तेज गिरावट आई थी। इसी वजह से ट्रेडर्स अभी सावधानी बरत रहे हैं।

READ MORE- Bitcoin की रफ्तार पर ब्रेक! Iran डील की उम्मीदों के बीच फिसला Crypto Market

ऑप्शंस मार्केट में बना हुआ है डर

ऑप्शंस मार्केट में भी डर बना हुआ है। कई निवेशक बिटकॉइन खरीद रहे हैं। इतना ही नहीं गिरवट से बचने के लिए  हेजिंग भी कर रहे हैं। जिसके दिख रहा है कि बाजार में भरोसा और डर दोनों एक साथ चल रहा है। कुछ रिसर्च फर्म्स का मानना है कि बिटकॉइन आने वाले महीनों में 93 हजार डॉलर तक जा सकता है। हालांकि वहां तक पहुंचने से पहले एक और गिरावट देखने को मिल सकती है। फिलहाल अब सभी की नजर बिटकॉइन के अगले बड़े मूव पर टिकी है।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

anthropic ai tool can read claude thinking process
Previous Story

AI के अंदर क्या चलता है? Anthropic ने पहली बार दिखाया Claude का छिपा दिमाग

Dhurandhar 2 OTT Release Date Legal Case
Next Story

कानूनी विवाद के बीच सामने आया ‘Dhurandhar 2’ का OTT अपडेट

Latest from Bitcoin

Crypto DAO में 8.2M डॉलर की सेंध, BNB Chain का सुरक्षा बग बेनकाब

Crypto DAO में 8.2M डॉलर की सेंध, BNB Chain का सुरक्षा बग बेनकाब

Crypto DAO exploit ने BNB Chain की सुरक्षा पर फिर खड़े किए सवाल, जानें कैसे बिना जीरो डे या प्राइवेट की चोरी के करोड़ों डॉलर की सेंध लगी। Blockchain Security: क्या करोड़ों डॉलर की क्रिप्टो चोरी के लिए किसी बेहद खतरनाक हैकर या नई तकनीक की जरूरत होती है? Crypto DAO Exploit ने इसका जवाब चौंकाने वाले तरीके से दिया। 28 जुलाई 2026 को BNB Chain पर Crypto DAO से जुड़े Pro Token में हमला हुआ और करीब 8.2 मिलियन डॉलर का USDT एक हमलावर वॉलेट में पहुंच गया।  साइबर सिक्योरिटी फर्म Blockaid ने इस सक्रिय हमले की जानकारी दी। हमलावर ने किसी नए जीरो डे या चोरी की गई प्राइवेट की का सहारा नहीं लिया। रिपोर्ट के मुताबिक, एक ऐसी वॉल्ट फंक्शन खुली थी, जिसे कोई भी व्यक्ति कॉल कर सकता था। यही Access-Control की कमी हमले की सबसे बड़ी वजह बनी।  Crypto DAO Exploit में कैसे हुआ हमला?  हमले के बाद करीब 8.2 मिलियन डॉलर का USDT exploiter wallet 0x427671b2C8e91034A91FE698F9B7259b2345F45D में ट्रांसफर हुआ। इसके अलावा तीन जुड़े रिसीविंग एड्रेस में भी रकम पहुंची। इन तीन पतों पर करीब 2.68 मिलियन डॉलर, 2.69 मिलियन डॉलर और 2.78 मिलियन डॉलर की रकम रखी गई। DeFiLlama ने भी इस घटना को उसी दिन Protocol Logic (Solidity)

Don't Miss