Dogecoin whale buying

क्रिप्टो मार्केट में उत्साह! Dogecoin खरीद रहे हैं व्हेल्स, क्या मिलेगा बड़ा मुनाफा?

5 mins read
149 views
May 4, 2026

Dogecoin whale buying:  क्रिप्टो बाजार में Dogecoin को लेकर हलचल तेज हो गईं है। पिछले 96 घंटों में बड़े निवेशकों के करीब 16 करोड़ डोजी खरीदे हैं। वर्तमान कीमत के हिसाब से इसकी वैल्यू लगभग 1.8 करोड़ आंकी जा रही है। इस उछाल ने एशिया में शुरूआती ट्रेडिंग के दौरान डोजीकॉइन को 0.109 डॉलर के अहम स्तर से ऊपर पहुंचा दिया है।

DOGE में व्हेल्स की एंट्री से बाजार में उत्साह, 0.114 डॉलर तक जाएगी कीमत? समझें पूरे मार्केट मूवमेंट की जानकारी यहां विस्तार से।

कीमत में तेजी और अहम सपोर्ट लेवल

पिछले 24 घंटे में डोजी करीब 4 प्रतिशत चढ़ा है। वहीं, एक सप्ताह में इसमें 14 प्रतिशत की तेजी आई है। इस दौरान Bitcoin भी 80,000 डॉलर के ऊपर पहुंच गया।  जिससे पूरे क्रिप्टो बाज़ार के माहौल को बेहतर बनाने में मदद मिली। इससे डोजी समेत अन्य क्रिप्टो कॉइन्स को भी इसका फायदा मिला है। क्रिप्टो करेंसी के जानकार Ali Martinez के अनुसार बड़े निवेशकों के रणनीति का हिस्सा हो सकती है। बता दें कि इससे पहले व्हेल्स ने 160 मिलियन डोजीकॉइन खरीदा थी। जिसकी खरीद की कीमत लगभग 18 मिलियन डॉलर थी।

READ MORE- क्रिप्टो हैक आरोपों पर भड़का उत्तर कोरिया, कड़ी चेतावनी जारी

अचानक बढ़े वॉल्यूम ने दिया संकेत

मार्केट डेटा के मुताबिक, डोजीकॉइन में उछाल पिछले कुछ दिनों बड़ी तेजी हुई है। मार्टिनेज ने यह भी कहा था कि कीमतों में मामूली उतार-चढ़ाव वाले दौर में बड़े निवेशकों ने 330 मिलियन डॉलर से ज़्यादा कीमत के DOGE खरीदे थे। DOGE में यह ताज़ा उछाल, 0.1075 से 0.1119 के बीच तक पहुंच सकती है। जिससे साफ है इसकी खरीददारी बड़े स्तर पर हुई है।  इस तरह का उछाल अक्सर छोटे निवेशकों की धीमी खरीदारी के बजाय बड़े निवेशकों की ज़ोरदार खरीदारी को दर्शाता है।

READ MORE- AI का कमाल या अधूरी सच्चाई? हार्वर्ड स्टडी ने बढ़ाया सस्पेंस!

ऑन- चेन डेटा ने भी की पुष्टि

डेटा प्लेटफार्म Santiment के अनुसार 1 मई को एक लाख से अधिक के 739 बड़े ट्रांजेक्शन दर्ज किए गए। बड़े निवेशकों के आसपास अब 108.52 अरब डोजी है। जो अब तक का सबसे उच्चतम स्तर है। फिलहाल, बाजार की नजर 0.109 सपोर्ट लेवल पर बनी हुई है। यदि यह स्तर कायम रहता है। तो डोजी 0.114 तक जा सकता है। वहीं, इस स्तर से नीचे गिरावट आने पर मार्केट में बनी हुई तेजी गिर भी सकती है।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

AI का कमाल या अधूरी सच्चाई? हार्वर्ड स्टडी ने बढ़ाया सस्पेंस!
Previous Story

AI का कमाल या अधूरी सच्चाई? हार्वर्ड स्टडी ने बढ़ाया सस्पेंस!

South Indian Blockbusters
Next Story

थलपति विजय की टॉप 5 ब्लॉकबस्टर फिल्में, OTT पर देखें

Latest from Cryptocurrency

SpaceX शेयर गिरे, Hyperliquid पर ट्रेडर्स की दिलचस्पी क्यों कायम?

SpaceX शेयर गिरे, Hyperliquid पर ट्रेडर्स की दिलचस्पी क्यों कायम?

SpaceX के शेयरों में गिरावट के बीच Hyperliquid पर ट्रेडिंग मजबूत, जानें कैसे 170 मिलियन डॉलर का Open Interest निवेशकों की दिलचस्पी दिखा रहा है।   Hyperliquid SpaceX Perpetuals: क्या SpaceX के शेयरों में गिरावट के बावजूद निवेशकों की दिलचस्पी कम हुई है? ताजा आंकड़े कुछ और ही कहानी कहते हैं। Hyperliquid पर SpaceX से जुड़े perpetual futures contract में Open Interest करीब 170 मिलियन डॉलर बना हुआ है। यह दिखाता है कि Nasdaq पर लिस्टेड कंपनी के शेयर शुरुआती ऊंचाई से नीचे आने के बाद भी ट्रेडर्स synthetic exposure में लगातार रुचि दिखा रहे हैं।  SpaceX शेयर गिरा, लेकिन Hyperliquid पर ट्रेडिंग जारी  Hyperliquid का xyz contract असली SpaceX शेयर खरीदे बिना उसकी कीमत पर ट्रेडिंग का मौका देता है। SpaceX ने 12 जून 2026 को अपना IPO 135 डॉलर प्रति शेयर की कीमत पर पेश किया था। लिस्टिंग के पहले दिन शेयर करीब 161 डॉलर पर बंद हुआ। इसके बाद शेयर की कीमत में गिरावट आई। हाल में यह 110 डॉलर के मध्य में कारोबार करता दिखा, जबकि पोस्ट-IPO निचला स्तर करीब 111 डॉलर रहा। Hyperliquid पर synthetic perpetual contract भी करीब 116 डॉलर के आसपास दिखा। इसके बावजूद Open Interest करीब 170 मिलियन डॉलर पर बना हुआ है। IPO के आसपास कई प्लेटफॉर्म पर कुल Open Interest 250 मिलियन डॉलर से ऊपर पहुंच गया था।  IPO से पहले ही शुरू हो गई थी SpaceX की जोरदार ट्रेडिंग  Hyperliquid पर SpaceX का Perpetual Market मई 2026 के मध्य में HIP-3 framework के तहत शुरू हुआ था। इसे Trade.xyz जैसे builders ने लॉन्च किया। इसका मकसद निवेशकों को SpaceX की कीमत पर लगातार 24/7 ट्रेडिंग का विकल्प देना था। IPO से पहले contract की कीमत कई बार IPO reference

𝗔𝟭𝟲𝗭 का बड़ा दावा, 𝗖𝗟𝗔𝗥𝗜𝗧𝗬 𝗔𝗰𝘁 से 𝗫𝗥𝗣 को मिलेगा फायदा

XRP Price Prediction: क्या अमेरिका में नए क्रिप्टो कानून से XRP और पूरे डिजिटल एसेट बाजार की तस्वीर बदल सकती है? A16Z के सरकारी मामलों के प्रमुख ने हाल ही में एक चर्चा में कहा कि CLARITY Act के लागू होने से क्रिप्टो बाजार में संस्थागत निवेश की बड़ी लहर आ सकती है। उनका मानना है कि स्पष्ट नियम निवेशकों को लंबे समय के लिए बाजार में उतरने का भरोसा देंगे।  CLARITY Act से क्यों बढ़ेगा बाजार का भरोसा?  A16Z के कार्यकारी के मुताबिक, नियामकीय स्पष्टता सिर्फ नियम तय नहीं करती। यह वित्तीय संस्थानों को यह संकेत भी देती है कि सरकार ने किसी क्षेत्र को लेकर लंबी अवधि की नीति तय कर ली है। उन्होंने GENIUS Act का उदाहरण दिया। इस कानून के बाद स्टेबलकॉइन सेक्टर में नए नियम और मानक स्पष्ट हुए। इसके बाद स्टार्टअप्स और पारंपरिक वित्तीय संस्थानों की स्टेबलकॉइन में दिलचस्पी बढ़ी। उनका कहना है कि बड़े संस्थागत निवेशक ऐसे बाजार से दूरी बनाते हैं, जहां कानून या नियम अचानक बदल सकते हैं। स्पष्ट कानून इस अनिश्चितता को कम कर सकता है।  XRP को कैसे मिल सकता है फायदा?  चर्चा में XRP भी खास फोकस में रहा। XRP को लेकर अमेरिकी नियामकीय स्थिति पहले से दूसरे कई डिजिटल एसेट्स की तुलना में स्पष्ट मानी जाती है। कार्यकारी के अनुसार, CLARITY Act पास होने पर इसकी स्थिति को संघीय स्तर पर और मजबूती मिल सकती है।   Digital Asset Investor ने कहा कि कानून बनने से बड़ी वित्तीय संस्थाओं के लिए XRP को एक अनुपालन योग्य और इस्तेमाल करने योग्य एसेट के रूप में देखना आसान हो सकता है। हालांकि, सिर्फ कानून पास होना पर्याप्त नहीं होगा। इसके बाद नियामकों को नए नियम और औपचारिक दिशानिर्देश तैयार करने होंगे। तभी कानून को व्यवहार में पूरी तरह लागू किया जा सकेगा।  संस्थागत निवेश में आ सकता है बड़ा उछाल  A16Z के कार्यकारी के मुताबिक, बड़ी पारंपरिक वित्तीय कंपनियां काफी समय से क्रिप्टो बाजार पर नजर रख रही हैं। लेकिन स्पष्ट संघीय नियमों की कमी के कारण उन्होंने बड़े स्तर पर पूंजी लगाने से परहेज किया है। GENIUS Act के बाद स्टेबलकॉइन बाजार में बढ़ी संस्थागत भागीदारी को वह एक उदाहरण मानते हैं। इसी तरह CLARITY Act लागू होने पर क्रिप्टो और ब्लॉकचेन सेक्टर में निवेश तेजी से बढ़ सकता है।  उन्होंने संभावित बदलाव को ‘Absolute

Don't Miss