नौकरियों और आर्थिक बदलावों के लिए OpenAI Foundation ने खोला 250M डॉलर का फंड

नौकरियों और आर्थिक बदलावों के लिए OpenAI Foundation ने खोला 250M डॉलर का फंड

9 mins read
3 views
May 29, 2026

OpenAI AI Fund: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अब सवाल- जबाव देने का माध्यम बनकर नहीं रह गया। यह अब नौकरियों, शिक्षा, सरकारी सेवाओं और लोगों की कमाई के तरीके तक को बदलने लगा है। इसी बदलते दौर को देखते हुए OpenAI Foundation ने 250 मिलियन डॉलर के बड़े फंड की घोषणा की है। यह उस दुनिया की तैयारी के लिए है जहां एआई मनुष्यों के काम करने के तरीके को पूरी तरह बदल सकता है। वहीं, फाउंडेशन का कहना है कि आने वाले वर्षों में सबसे बड़ा सवाल यह नहीं होगा कि एआई कितना शक्तिशाली बनेगा, बल्कि यह होगा कि समाज और अर्थव्यवस्था खुद को इस बदलाव के लिए कैसे तैयार करेंगे।

क्या AI पूरी आर्थिक व्यवस्था बदल देगा? ओपन्एआई फाउंडेशन ने 250 मिलियन डॉलर निवेश कर भविष्य की नौकरियों और आर्थिक बदलावों पर बड़ा मिशन शुरू किया है।

अब ध्यान एआई सीखो से आगे बढ़ चुका है

अब तक ज्यादातर कंपनियां और संस्थान लोगों को एआई स्किल सिखाने की बात कर रहे थे। लेकिन फाउंडेशन का कहना है कि केवल ट्रेनिंग या कोर्स से समस्या का हल संभव नहीं है। पारंपरिक री-स्किलिंग प्रोग्राम हर बार सफल साबित नहीं हुए हैं। कई लोगों को नई ट्रेनिंग मिलने के बावजूद बेहतर नौकरी या स्थिर आय नहीं मिल पाती। यह नई आर्थिक सुरक्षा पर विशेष रूप से ध्यान देगी। एआई के कारण अगर लोगों की नौकरियां प्रभावित होती हैं, तो उनके लिए आगे क्या विकल्प होंगे। यह इस कार्यक्रम का बड़ा हिस्सा है। फंड का उपयोग ऐसे सिस्टम के लिए किया जाएगा जिससे नौकरी खोजने, बेरोजगारी सहायता पाने के लिए करेगा। फंडिंग का इस्तेमाल ऐसे सिस्टम बनाने में किया जाएगा जो लोगों को नई नौकरी खोजने, वेतन में कमी से बचने, बेरोजगारी सहायता पाने और अपने पुराने अनुभव को नए कामों में बदलने में मदद करें।

READ MORE-  क्या AI छीन लेगा पहली नौकरी? CEOs की नई रणनीति ने बढ़ाई युवाओं की चिंता

सरकारों और संस्थानों की भूमिका भी होगी अहम

एआई का असर इतना बड़ा होगा कि केवल निजी कंपनियां इसे संभाल नहीं पाएंगी। इसके लिए सरकारों, यूनिवर्सिटी, ट्रेनिंग संस्थानों और सार्वजनिक सेवाओं को भी नए तरीके से काम करना होगा। फंड का एक हिस्सा सरकारी सेवाओं को मजबूत बनाने पर भी खर्च किया जाएगा। इसमें ऐसे एआई टूल शामिल हो सकते हैं। लोगों को करियर सलाह, कानूनी जानकारी, वित्तीय मदद और हेल्थकेयर गाइडेंस तक आसान पहुंच दें। साथ ही एआई के असर को मापने के लिए बनाया जाएगा नया डेटा सेंटर बनाया जा सकता है। ऐसी सिस्टम तैयार किए जाएंगे जो यह ट्रैक कर सकें कि किन क्षेत्रों में नौकरियां बढ़ रही हैं, कहां कम हो रही हैं, कौन से स्किल की मांग बदल रही है और किस वर्ग पर AI का सबसे ज्यादा असर पड़ रहा है।

READ MORE- AI ने बदली टेक इंडस्ट्री की तस्वीर, Intuit में 3,000 नौकरियों पर गिरी गाज

एआई से पैदा होने वाली कमाई जैसे मॉडल पर रिसर्च

फाउंडेशन अमेरिका से बाहर भी काम करना चाहता है। साथ ही, विकासशील देशों में शिक्षा, स्वास्थ्य और विशेषज्ञ सेवाओं की पहुंच बढ़ा सकता है। अगर इसका उपयोग सही तरीके हो तो यह आर्थिक अवसरों को बढ़ाने का माध्यम भी बन सकता है। एआई से पैदा होने वाली कमाई जैसे मॉडल पर रिसर्च करेगा। का फायदा ज्यादा लोगों तक पहुंच सके। एआई आने वाले समय में पूरी आर्थिक संरचना बदल सकता है। आने वाले एआई युग में इंसानों की आर्थिक सुरक्षा, आय और अवसरों को कैसे सुरक्षित रखा जाएगा। यही वजह है कि 250 मिलियन डॉलर का मिशन टेक इंडस्ट्री से कहीं बड़ा और ज्यादा असरदार माना जा रहा है।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर की सुरक्षा अब AI के हाथ, IBM का बड़ा ऐलान
Previous Story

ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर की सुरक्षा अब AI के हाथ, IBM का बड़ा ऐलान

Latest from Courses

Don't Miss