2.1B एक्सपायरी का असर, क्रिप्टो मार्केट में मचेगी हलचल या आएगी बड़ी गिरावट?

2.1B एक्सपायरी का असर, क्रिप्टो मार्केट में मचेगी हलचल या आएगी बड़ी गिरावट?

7 mins read
72 views
May 1, 2026

Bitcoin options expiry:  आज का दिन  क्रिप्टो मार्केट के लिए बड़ा दिन है। आज ही के दिन 2.1B  डॉलर के बिटकॉइन और एथेरियम ऑप्शंस की समय सीमा खत्म होगी। अनिश्चितता की स्थिति में भारी उतार- चढ़ाव देखने को मिल सकती है। वैश्विक तनाव, अमेरिका –ईरान के बीच बढ़ते तकरार निवेशकों के मूड को प्रभावित कर रहे हैं। जिसका दबाव बिटकॉइन और एथेरियम पर साफ दिख रहा है।

क्रिप्टो करेंसी मार्केट के लिए आज का दिन बड़ा निर्णायक होने के आसार है…निवेशकों की नजर  बिटकॉइन और एथेरियम की कीमतों पर। जानें डिटेल्स में।

ऑप्शंस की समय सीमा खत्म होना बन रही वजह

बता दें कि आज 2.1 मिलियन डॉलर बिटकॉइन और एथेरियम ऑप्शन एक्सपायर होने जा रहे हैं। Deribit के डेटा रिपोर्ट के मुताबिक लगभग 23,000 बिटकॉइन ऑप्शंस जिसका सांकेतिक वैल्यू 1.74 बिलियन है, 1 मई को समाप्त होने वाले हैं। पुट-कॉल अनुपात 1.10 है। जो ऑप्शंस की तुलना में पुट ऑप्शंस से अधिक है। जिससे पता चलता है कि ट्रेडर्स मंदी की ओर झुक रहे हैं। वहीं, 76000 डॉलर के आसपास मैक्स पेन लेवल बाजार के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा  रहा है। वर्तमान में कीमत थोड़ा ऊपर है जो आनेवाला समय में बदलाव ला सकता है। डेरिबिट ने ट्रेडर्स को सेटलमेंट पर बारीकी से नज़र रखने की चेतावनी दी है।

READ MORE- SBI Holdings की नजर Bitbank पर, क्रिप्टो कारोबार करेगा बड़ा विस्तार

सपोर्ट और रेसिस्टेंस की लड़ाई

पिछले 24 घंटों में Bitcoin ऑप्शंस ट्रेडिंग गतिविधि में पुट-कॉल अनुपात बढ़कर 0.73 हो गया। यह पिछले 24 घंटों में ट्रेडिंग की मात्रा में गिरावट के बीच हुआ। जिसकी वजह Fed की ओर से ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं होना बताया जा रहा है। Glassnode की माने तो बिटकॉइन अपने शार्ट टर्म कॉस्ट बेसिस से सीधे नीचे ट्रेंड कर रहा है। 65000 से 70000 डॉलर के बीच मजबूत सपोर्ट है। 78000 डॉलर से ऊपर जाना फिलहाल मुश्किल लग रहा है।

READ MORE- Gold Rate 1 May: जानें आज के सोने के दाम

दबाव के बीच थोड़ी रिकवरी

डेरिबिट पर 400 मिलियन डॉलर से ज़्यादा कीमत वाले 175,000 से ज़्यादा Ethereum options की समय-सीमा समाप्त होने वाली है। यहां भी पुट कॉल रेसियो बढ़ रहा है। यह अनुपात 0.95 है। पिछले 24 घंटों में पुट और कॉल वैल्युम काफ़ी ज़्यादा बढ़ गया, जिससे यह अनुपात  बढ़कर 1.17 हो गया। इससे साफ है कि ट्रेडर्स आने वाली समय-सीमाओं के हिसाब से अपनी रणनीति में बदलाव कर रहे हैं। ईटीएच की कीमत मैक्स पेन लेवल  की ओर बढ़ रही है। पिछले 24 घंटों में इसमें लगभग 1.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। 24 घंटों का सबसे निचला स्तर 2,232 डॉलर और सबसे ऊँचा स्तर 2,293 डॉलर  रहा। पिछले एक दिन में वैल्युम में 45 की गिरवाट आई है जो चिंता बढ़ा रही है।

अब देखना यह होगा कि ऑप्शन एक्सपायरी इवेंट क्रिप्टो बाजार के लिए क्या दिशा तय कर सकता है क्योंकि बिटकॉइन और एथेरियम पर दबाव बना हुआ है। ऐसे निवेशकों को संभलकर ट्रेडिंग करनी होगी।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Music industry AI impact
Previous Story

AI के दौर में असली कौन? Spotify लाया Verified का नया भरोसा

kolkata evm strongroom controversy election counting security west bengal
Next Story

ईवीएम सुरक्षा को लेकर कोलकाता में सियासी बवाल! प्रशासन सख्त

Latest from Bitcoin

Don't Miss