Bitcoin-की-रफ्तार-पर-ब्रेक!-Iran-डील-की-उम्मीदों-के-बीच-फिसला-Crypto-Market

Bitcoin की रफ्तार पर ब्रेक! Iran डील की उम्मीदों के बीच फिसला Crypto Market

6 mins read
149 views
May 7, 2026

Crypto market update:  क्रिप्टो मार्केट में आई रफ्तार से उम्मीद जगी। दुनियां की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin तीन महीने के उच्च स्तर पहुंचने के बाद फिर लुढ़क गई। मार्केट में तेजी के बावजूद निवेशकों का उत्साह उस समय थोड़ा कमजोर पड़ गया। बता दें कि बिटकॉइन की सबसे बड़ी कॉर्पोरेट होल्डर कंपनियों में शामिल Strategy Inc.⁠ ने अपने कुछ बिटकॉइन  बेचने की संभावना जताई। इससे भी बाजार प्रभावित होने की संभावनाएं जताई जा रही है। गुरूवार को Bitcoin की कीमत करीब 1.6 प्रतिशत गिरकर 80,949 डॉलर तक पहुंच गई। ।

ईरान- अमेरिका  बातचीत और Strategy की संभावित Bitcoin बिक्री के बीच क्रिप्टो बाजार में मचा हलचल। जानें कौन-कौन सी क्रिप्टोकरेंसी हुई प्रभावित।

Strategy की संभावित बिक्री से बाजार में हलचल

बिटकॉइन  की तेजी उस समय धीमी पड़ गई जब Strategy Inc.⁠ ने संकेत दिया कि वह अपने कुछ बिटकॉइन  होल्डिंग्स बेच सकती है। कंपनी ने कहा कि यह कदम डिविडेंड भुगतान की जरूरतों को पूरा करने के लिए उठाया जा सकता है। दरअसल, कंपनी ने बड़े पैमाने पर बिटकॉइन खरीदने के लिए इक्विटी और कर्ज का सहारा लिया था।कंपनी के चेयरमैन Michael Saylor ने बिक्री की संभावित मात्रा का खुलासा नहीं किया, लेकिन यह जरूर कहा कि भविष्य में कंपनी और ज्यादा बिटकॉइन  खरीदने की योजना भी बना रही है।

READ MORE- 81,000 डॉलर पार Bitcoin, अब आगे क्या? बड़े निवेशक के संकेत से बाजार सतर्क

अमेरिका जल्द कर सकता है NBR का ऐलान

क्रिप्टो मार्केट में एक और बड़ी चर्चा अमेरिका के संभावित नेशनल बिटकॉइन रिजर्व  को लेकर है। रिपोर्ट्स की माने तो  व्हाइट हाउस आने वाले कुछ हफ्तों में इस पर बड़ा ऐलान कर सकता है। जानकारी मिल रही है कि अमेरिकी सरकार महीनों से अपने कब्जे में मौजूद बिटकॉइन को एक जगह सुरक्षित रखने और उसका रिकॉर्ड तैयार करने पर काम कर रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump पहले ही 2025 में एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर जारी कर चुके हैं। जिसके तहत सरकार द्वारा जब्त किए गए बिटकॉइन का इस्तेमाल कर एनबीआर बनाने की बात कही गई थी।

READ MORE- क्या 4 जुलाई को बदल जाएगी क्रिप्टो की दुनिया?

Altcoins में भी दिखी सुस्ती

ऐसा नहीं है कि क्रिप्टो मार्केट में गिरावट बिटकॉइन में हुई। इसके साथ-साथ बड़ी क्रिप्टोकरेंसी में भी गिरावट देखने को मिली। Ethereum करीब 2.9 प्रतिशत गिरकर 2,335 डॉलर पर पहुंच गया। वहीं XRP में 2.2 प्रतिशत, बीएनबी में 1.2 प्रतिशत और कार्डानो  में 1.1 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि सोलाना में हल्की बढ़त देखने को मिली। वहीं, मेमेकॉइन सेगमेंट में Dogecoin करीब 4 प्रतिशत टूट गया।  ट्रंप  में मामूली गिरावट दर्ज की गई।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

अब रोबोट करेंगे इंसानों वाले काम! खाना बनाया, पियानो बजाया और वायरिंग भी की
Previous Story

अब रोबोट करेंगे इंसानों वाले काम! खाना बनाया, पियानो बजाया और वायरिंग भी की

vijay tvk government formation tamil nadu political crisis
Next Story

CM बनने से पहले विजय की राह में बड़ा रोड़ा, राज्यपाल के फैसले पर बवाल!

Latest from Bitcoin

Crypto DAO में 8.2M डॉलर की सेंध, BNB Chain का सुरक्षा बग बेनकाब

Crypto DAO में 8.2M डॉलर की सेंध, BNB Chain का सुरक्षा बग बेनकाब

Crypto DAO exploit ने BNB Chain की सुरक्षा पर फिर खड़े किए सवाल, जानें कैसे बिना जीरो डे या प्राइवेट की चोरी के करोड़ों डॉलर की सेंध लगी। Blockchain Security: क्या करोड़ों डॉलर की क्रिप्टो चोरी के लिए किसी बेहद खतरनाक हैकर या नई तकनीक की जरूरत होती है? Crypto DAO Exploit ने इसका जवाब चौंकाने वाले तरीके से दिया। 28 जुलाई 2026 को BNB Chain पर Crypto DAO से जुड़े Pro Token में हमला हुआ और करीब 8.2 मिलियन डॉलर का USDT एक हमलावर वॉलेट में पहुंच गया।  साइबर सिक्योरिटी फर्म Blockaid ने इस सक्रिय हमले की जानकारी दी। हमलावर ने किसी नए जीरो डे या चोरी की गई प्राइवेट की का सहारा नहीं लिया। रिपोर्ट के मुताबिक, एक ऐसी वॉल्ट फंक्शन खुली थी, जिसे कोई भी व्यक्ति कॉल कर सकता था। यही Access-Control की कमी हमले की सबसे बड़ी वजह बनी।  Crypto DAO Exploit में कैसे हुआ हमला?  हमले के बाद करीब 8.2 मिलियन डॉलर का USDT exploiter wallet 0x427671b2C8e91034A91FE698F9B7259b2345F45D में ट्रांसफर हुआ। इसके अलावा तीन जुड़े रिसीविंग एड्रेस में भी रकम पहुंची। इन तीन पतों पर करीब 2.68 मिलियन डॉलर, 2.69 मिलियन डॉलर और 2.78 मिलियन डॉलर की रकम रखी गई। DeFiLlama ने भी इस घटना को उसी दिन Protocol Logic (Solidity)

Don't Miss