Strategy treasury bonds: क्रिप्टो बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच कई कंपनियां अपनी रणनीति में बदलाव करते हुए नजर आ रही है। लंबे समय तक बिट़कॉइन खरीदनेवाली कंपनी ने भी अपनी स्ट्रेटेजी में बदलाव करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में कंपनी Strategy का नाम उभर कर सामने आया है। कंपनी ने इस बार Bitcoin खरीदने के बजाय 2029 में मैच्योर होने वाले अपने कन्वर्टिबल बॉन्ड्स को वापस खरीदने का फैसला लिया है। इसके लिए करीब 1.5 बिलियन डॉलर फेस वैल्यू वाले बॉन्ड्स को 1.38 बिलियन डॉलर में दुबारा से खरीदा गया है। कंपनी के चेयरमैन Michael Saylor ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी पुष्टि की।
Strategy ने Bitcoin खरीद रोककर बॉन्ड रीपरचेज पर फोकस किया है। जानिए कंपनी की नई Carry Trade रणनीति और इससे जुड़े जोखिम।
बिटकॉइन से मोह भंग, बॉन्ड पर फोकस
अब तक Strategy को एक ऐसी कंपनी माना जाता था जो हर मौके पर बिटकॉइन खरीदती है। लेकिन अब कंपनी इस चली आ रही परंपरा को दरकिनार करते हुए कअपने फाइनेंशियल स्ट्रक्चर को ज्यादा मजबूत और संतुलित करने पर ध्यान दे रही है। इसमें बॉन्ड मैनेजमेंट, ट्रेजरी निवेश और कैश फ्लो को भी शामिल करने की बात कही जा रही है।
अमेरिकी ट्रेजरी मॉडल से कमाई की तैयारी
लेकिन स्ट्रेटेजी के इस नए रणनीति में अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड्स का प्रभाव दिख रहा है। कंपनी अपने कुछ पूंजी को शॉर्ट- टार्म यूएस ट्रेजरीज और मनी मार्केट में निवेश कर रही है। इससे कंपनी को नियमित यील्ड हांसिल हो रही है। इससे होनेवाले इनकम को कंपनी डिविडेंट या बायबैक के लिए कर सकती है। ऐसा बातें कही जा रही है।
READ MORE- अमेरिका में Bitcoin को लेकर ऐतिहासिक बिल, 20 साल तक नहीं होगी बिक्री
कैरी ट्रेड से बढ़ाना चाहती है मुनाफा
एक तरफ कंपनी के रणनीति में यूएस ट्रेजरी की भूमिका की बात कही जा रही है तो वहीं, दूसरी पूरा मॉडल Carry Trade रणनीति पर आधारित माना जा रहा है। कंपनी का इसके पीछे का उद्देश्य कम पैसा में अधिक कमाई करना है। यह निवेश वहीं करना चाहती है जहां से बेहतर रिटर्न की गुंजाइश हो। कहा यह भी जा रहा है कि कंपनी ट्रेजरी यील्ड और बिटकॉइन की संभावित तेजी से कंपनी अतिरिक्त लाभ कमाने की कोशिश कर रही है।
READ MORE- Ethereum Foundation में हलचल, Vitalik Buterin ने तोड़ी चुप्पी
बॉन्ड बायबैक से मिल सकते हैं कई फायदे
डिविडेंट हो या फिर बायबैक बॉन्ड इनसे कंपनी को कई फायदे हो सकते हैं। कम कीमत में बॉन्ड खरीद से उसकी बैलेंस शीट काफी मजबूत होगी। भविष्य में शेयर डायल्यूशन का खतरा काफी हद तक घटेगा। साथ ही, मौजूदा निवेशकों के लिए प्रति शेयर बिटकॉइन होल्डिंग अच्छी हो सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी के पास 8,43,738 बिटकॉइन हैं। जिसकी वैल्यू करीब 65 हजार डॉलर बताई जा रही है। सोचनेवाली बात यह है कि इसके लिए कोई बिटकॉइन भी नहीं बेची है। इससे साफ कि कंपनी किसी लंबी योजना पर काम कर रही है।
आने वाले वर्षों में Strategy का शेयर एक साधारण बिटकॉइव प्रॉक्सी के बजाय मल्टी-लेयर फाइनेंशियल प्रोडक्ट की तरह व्यवहार कर सकता है। फिलहाल, कंपनी अपने ऋण को कम करने और वित्तीय ढांचे को बेहतर करने में जुटी है।
