Ripple के पूर्व सीटीओ डेविड श्वार्ट्ज की क्रिप्टो यात्रा में XRP की सफलता, बिटकॉइन और Ethereum से जुड़े फैसले और उनके निवेश के बड़े बदलावों की पूरी कहानी।

Ripple के पूर्व CTO की निवेश रणनीति और उसके पीछे की सोच का खुलासा

7 mins read
9 views
May 13, 2026

Ripple cto crypto: क्रिप्टो करेंसी की दुनिया में अक्सर सफलता Bitcoin और Ethereum से जोड़ी जाती है। लेकिन Ripple के पूर्व CTO डेविड श्वार्ट्ज की कहानी अलग है। उनके लिए सबसे ज्यादा कमाई XRP ने कराई। बता दें कि श्वार्ट्ज ने एक्सआरपी लेजर  के शुरुआती डिजाइन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वे हाल ही में सीटीओ पद से रिटायर हुए हैं। उन्होंने बताया कि उनके पास कभी लगभग 26 मिलियन XRP थे। साथ ही करीब 1,000 बिटकॉइन और लगभग 40,000 ETH भी उनके पास रहे हैं।

जानिए कैसे डेविड श्वार्ट्ज ने XRP, बिटकॉइन और Ethereum में निवेश कर बड़ा बदलाव देखा और क्यों उनकी रणनीति चर्चा में है।

XRP से सबसे बड़ा फायदा

उनका कहना है कि एक्सआरपी ने उनके पोर्टफोलियो में सबसे बड़ा असर डाला। एक्सआरपी  की कीमत जुलाई 2025 में 3.65 डॉलर के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंची थी। अभी यह करीब 1.46 डॉलर के आसपास ट्रेड कर रही है। मार्केट कैप की माने तो यह दुनिया की चौथी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी है। समय के साथ उन्होंने कई होल्डिंग्स बेच दीं। इसका असर उनके कुल मुनाफे पर भी पड़ा। उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने एथेरियम लगभग 1.05 डॉलर प्रति कॉइन पर बेचा था। बाद में यह हजारों डॉलर तक पहुंच गया और अभी करीब 2,297 डॉलर पर ट्रेड कर रहा है।

बिटकॉइन  में भी समान पैटर्न

बिटकॉइन  के साथ भी ऐसा ही हुआ। उनके पास लगभग 1,000 बीटीसी कॉइन  थे। लेकिन समय के साथ उन्होंने अपनी होल्डिंग घटाकर 1 बीटीसी से भी कम कर दी। बाद में बिटकॉइन  की कीमत 78,000 डॉलर से ऊपर तक पहुंच गई और छह अंकों के स्तर के करीब गई। श्वार्ट्ज स्वयं को जोखिम से बचने वाला निवेशक मानते हैं। वे अक्सर मुनाफा सुरक्षित कर लेते हैं। वे बड़े भविष्य के रिटर्न का इंतजार कम करते हैं। इसी वजह से उन्होंने धीरे-धीरे अपने क्रिप्टो पोर्टफोलियो को कम किया।

READ MORE- दक्षिण कोरिया की BDACS और Aptos Foundation की बड़ी साझेदारी

पछतावा, सीख और Ripple की स्थिति

उन्होंने यह भी कहा कि वे अपने युवाओं को ज्यादा जोखिम लेने की सलाह देते। लेकिन उन्हें लगता है कि उनका पुराना स्वभाव शायद फिर भी वही फैसला करता। अभी उनका निवेश पोर्टफोलियो काफी सीमित है। इसमें मुख्य रूप से एक्सआरपी और रिप्पल में हिस्सेदारी शामिल है। Ripple की निजी वैल्यूएशन लगभग 40 अरब डॉलर आंकी जाती है।

READ MORE- Gold Rate 13 May: जानिए आज भारत में सोने का ताजा भाव

क्रिप्टो बाजार की मौजूदा स्थिति

हाल के समय में क्रिप्टो बाजार में तेजी देखी गई। मिडिल ईस्ट के तनाव की वजह से मार्केट गिरी लेकिन 78,000 डॉलर तक पहुंच गया। इसमें और तेजी आई 82000 डॉलर को छुआ। एथेरियम  करीब 3.3 प्रतिशत की तेजी के साथ बढ़ा। XRP में भी लगभग 2.4 प्रतिशत  की बढ़त दर्ज की गई। इससे साफ है कि क्रिप्टो बाजार अभी भी वैश्विक घटनाओं और निवेशक भावना से प्रभावित होता है।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Song-of-the-Samurai-Now-Streaming-on-JioHotstar
Previous Story

एक्शन और ड्रामा से भरपूर है ये वेब सीरीज, देखें VIDEO

Geopolitical tensions
Next Story

चीन ने खींच दी “4 रेड लाइन्स”, ट्रंप-शी वार्ता से पहले बढ़ा तनाव

Latest from Bitcoin

Don't Miss