Bitcoin ने 75,000 डॉलर का स्तर पार किया

क्रिप्टो मार्केट में उछाल, Bitcoin और Ethereum में बढ़त, जानें पूरी वजह

7 mins read
85 views
April 21, 2026

Bitcoin price today: मिडिल ईस्ट में बढ़ती कूटनीति हलचल का असर अब सीधे क्रिप्टो बाजार पर दिखने लगा है। Bitcoin ने फिर से 75000 डॉलर का स्तर पर कर लिया है। यह उछाल तब आया है जब ईरान ने शांतिवर्ता के अगले दौर की पुष्टि की है। इसके अलावा इक्विटी मार्केट में तेज़ी लौटने का भी प्रभाव पड़ा है। इससे निवेशकों को लग रहा है कि टकराव के बजाय समझौते विकल्प बन सकता है।

Bitcoin ने 75,000 डॉलर का स्तर पार किया, ईरान सीजफायर वार्ता और ग्लोबल बाजार की तेजी से मिला सपोर्ट। जानिए विस्तार से।

फिर Bitcoin नहीं, पूरे क्रिप्टो बाजार में हरकत

क्रिप्टो के साथ-साथ शेयर बाजार भी मजबूती दिखा रहे है। MSCI All Country World Index ने फिर से बढ़त पकड़ ली है। क्रिप्टोकरेंसी में पिछले 24 घंटों में 1.5 प्रतिशत और इस हफ़्ते 1.7 प्रतिशत की बढ़त देखी गई। वहीं, ETH में 1.2 प्रतिशत बढ़कर 2,310 पर पहुँच गया। XRP  1.3 प्रतिशत बढ़कर 1.43 डॉलर पर पहुँच गया। इसके अलावे और कई करेंसी है जिसमें बढ़ोत्तरी देखी गई है। वहीं, तेल, सोना और कमोडिटी में गिरावट देखी गई है। एशियाई इक्विटी मार्केट ने सबसे ज़्यादा योगदान दिया और क्षेत्रीय टेक इंडेक्स में 2.4 प्रतिशक की बढ़त हुई। ब्रेंट  क्रूड 0.7 प्रतिशत गिरकर 94.81 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। सोना 0.6 प्रतिशत गिरकर लगभग 4,800 डॉलर पर आ गया, और चाँदी 1प्रतिशत गिरकर 78.90 पर आ गई। ट्रेज़री बॉन्ड और डॉलर में ज़्यादा बदलाव नहीं हुआ।

READ MORE- Gold Price 21 April: आपके शहर में क्या है सोने का दाम

बुधवार को खत्म हो रहा है सीजफायर का समयसीमा

बता दें कि बुधवार को दो हप्ते का समय सीमा खत्म हो जाएगा। राष्ट्रपति ट्रंप ने साफ कहा है कि अब सीजफायर की सीमा और आगे नहीं बढ़ाएंगे। इसलिए बाजार भी इसी मुतबाकि कारोबार कर रही है। इस पूरे दौर में बिटकॉइन  इक्विटी मार्केट से पीछे रहा है। MSCI ACWI में पिछले 11 दिनों से लगातार तेज़ी बनी हुई है, जिसमें संघर्ष कम होने की शुरुआत के बाद से सिर्फ़ एक बार रुकावट आई थी। वहीं, बिटकॉइन  ने इसी दौरान 74,000 से नीचे के स्तर पहुंच गई।

READ MORE-  क्रिप्टो केस में US कोर्ट सख्त, Jenner टोकन पर SEC को झटका

माइनर्स की सेलिंग बना नया संकेत

ट्रेड माइनिंग सेक्टर से आया है। माइनिंग कंपनियों ने रिकार्ड स्तर पर बिटकाइन बेचा है। इससे पता चलता है कि लागत का दबाव अभी भी बना हुआ है। Glassnode की मानें तो एडजस्टमेंट में बिटकॉइन की माइनिंग डिफिकल्टी 2.43 प्रतिशत गिरकर 135.59 ट्रिलियन हो गई। वहीं, इस महीने नेटवर्क हैशरेट लगभग 978 exahashes प्रति सेकंड से बढ़कर 992 EH/s हो गया। कहा यह बी जा रहा है कि अगर कीमत 80000 हजार डॉलर के ऊपर जाती है तो इस सप्लाई को संभालना बड़ा चुनौतीपूर्ण कार्य हो सकता है।

माइनिंग डेटा में एक गहरा संकेत छिपा

अगर बुधवार को ट्रंप की डेडलाइन बिना किसी सौदे के खत्म हो जाती है, तो क्या यह वापस 74,000 डॉलर से नीचे गिर जाता है। माइनिंग डेटा में एक गहरा संकेत छिपा है। डिफिकल्टी में गिरावट के बावजूद माइनर्स का रिकॉर्ड गति से बिक्री करना यह दर्शाता है कि कीमत में सुधार के बावजूद उत्पादन की आर्थिक स्थिति अभी भी दबाव में है।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

एआई ने कैसे बदल दिया पूरा डिलीवरी मॉडल, 400 कॉल रोज़ खुद करता है एआई
Previous Story

एआई ने कैसे बदल दिया पूरा डिलीवरी मॉडल, 400 कॉल रोज़ खुद करता है एआई

‘धुरंधर 2’ ने कमाए 3000 करोड़
Next Story

‘धुरंधर 2’ ने कमाए 3000 करोड़, अब OTT पर मचाएगी धमाका

Latest from Cryptocurrency

Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे, गिरावट के बीच बढ़ी क्रिप्टो उम्मीदें

Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे, गिरावट के बीच बढ़ी क्रिप्टो उम्मीदें

Bitcoin price today India: पिछले 24 घंटों में क्रिप्टोकरेंसी बाजार (Cryptocurrency Market) में हल्का दबाव देखने को मिला। बाजार में गिरावट की बड़ी वजह अमेरिका से आए महंगाई से जुड़े आंकड़े रहे। अमेरिका के उत्पादक मूल्य सूचकांक (Producer Price Index) के आंकड़े उम्मीद से ज्यादा मजबूत रहे, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी PPI 6.0% सालाना (YoY) बढ़ा, जबकि बाजार को करीब 4.9% रहने की उम्मीद थी।  क्रिप्टो मार्केट में पिछले 24 घंटों में हल्की गिरावट देखने को मिली, जानिए क्यों Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे आया, Ethereum का क्या हाल रहा?  इन आंकड़ों के बाद निवेशकों को लगा कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक (US Central Bank) Federal Reserve जल्द ब्याज दरों में कटौती नहीं करेगा। इसका असर शेयर बाजार (Stock Market) के साथ-साथ क्रिप्टो बाजार (Crypto News) पर भी पड़ा और निवेशकों ने थोड़ा सतर्क रुख अपनाया। इसी वजह से बीते 24 घंटों में 400 मिलियन डॉलर से ज्यादा की लिक्विडेशन देखने को मिली।  कुल क्रिप्टो मार्केट में आई गिरावट  क्रिप्टो बाजार (Crypto

Don't Miss