Song of the Samurai OTT Release: JioHotstar पर रिलीज हुई इस जापानी वेब सीरीज में युद्ध, भाईचारा और संघर्ष की दमदार कहानी देखने को मिलेगी।
Japanese Web Series: जापानी वेब सीरीज Song of the Samurai अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी है। यह सीरीज जापानी मंगा Chirunan: Shinsengumi Requiem पर आधारित है। इसका निर्देशन काज़ुताका वातानाबे (Kazutaka Watanabe) ने किया है। कहानी जापान के शोगुनेट काल के आखिरी सालों को दिखाती है, जहां संघर्ष, भाईचारा और युद्ध की झलक देखने को मिलती है।
कब और कहां देखें सीरीज?
यह सीरीज JioHotstar पर स्ट्रीम हो रही है। अभी इसका एक एपिसोड रिलीज किया गया है, जबकि नए एपिसोड हर शनिवार को जारी किए जाएंगे। हालांकि, इस शो को देखने के लिए एक्टिव सब्सक्रिप्शन जरूरी होगा।
READ MORE: कानूनी विवाद के बीच सामने आया ‘Dhurandhar 2’ का OTT अपडेट
क्या है कहानी?
इस सीरीज़ की कहानी 1860 के दशक के एदो काल के अंतिम दौर पर आधारित है। यह मुख्य पात्र, तोशिज़ो हिजिकाता की कहानी को दर्शाती है, जिसकी भूमिका यूकी यामादा ने निभाई है। वह शिइकान डोजो से जुड़ता है, जहां उसे भाईचारे और संघर्ष का सामना करना पड़ता है।
आगे चलकर यह समूह एक मजबूत शिंसेंगुमी (Shinsengumi) बन जाता है, जो जापान की अलगाववादी नीति को बचाने के लिए विद्रोहियों से लड़ता है। कहानी में युद्ध, बीमारी, वफादारी, विश्वासघात और रिश्तों की गहरी परतें देखने को मिलती हैं।
READ MORE: Desi Bling में करण-तेजस्वी का बड़ा झगड़ा, VIDEO VIRAL
स्टारकास्ट और टीम
सीरीज को साकाई मसाकी (Sakai Masaaki) और शिन्या उमेमुरा (Shinya Umemura) ने लिखा है। इसमें युकी यामादा के अलावा नोबुयुकी सुजुकी, आओई नाकामुरा, कनाटा होसोदा और किसेत्सु फुजीवारा जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। दर्शकों ने इस सीरीज को काफी पसंद किया है। IMDb पर इसे 8.3/10 रेटिंग मिली हुई है, जो इसकी लोकप्रियता को दिखाती है।
