the kerala story 2 ott release date

बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाने के बाद OTT पर आ रही ‘द केरल स्टोरी 2’, इस दिन खत्म होगा इंतज़ार!

7 mins read
10 views
April 24, 2026

The Kerala Story 2 OTT release: विवादों और बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ने के बाद, कामाख्या नारायण सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। सिनेमाघरों में अपनी छाप छोड़ने के बाद, मेकर्स ने अब उन दर्शकों के लिए खुशखबरी दी है जो इस फिल्म का ओटीटी पर इंतजार कर रहे थे।

जानें ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ की ओटीटी रिलीज डेट! Zee5 पर स्ट्रीम होगी कामाख्या नारायण सिंह की यह चर्चित फिल्म। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

ओटीटी रिलीज की तारीख और प्लेटफॉर्म

​अगर आप इस फिल्म को ऑनलाइन देखना चाहते हैं, तो कैलेंडर में 8 मई की तारीख मार्क कर लें। फिल्म का डिजिटल प्रीमियर ओटीटी प्लेटफॉर्म Zee5 पर होने जा रहा है। ज़ी5 ने सोशल मीडिया पर एक अलग में कैप्शन के साथ इसका आधिकारिक ऐलान किया है। जिसमें उन्होंने फिल्म की कहानी की गंभीरता की ओर इशारा करते हुए इसे खौफनाक सपने में बदलते सपनों की दास्तां बताया है।

बॉक्स ऑफिस पर मुनाफे का सौदा

​कम बजट और हाई इम्पैक्ट वाली फिल्मों की श्रेणी में ‘द केरल स्टोरी 2’ ने अपनी जगह मजबूती से बनाई है। फिल्म के वित्तीय आंकड़ों पर नजर डालें तो इस मूवी की बजट 28 करोड़ रुपये थी। भारत में 52.25 करोड़ रुपये। वर्ल्डवाइड कलेक्शन 62.33 करोड़ रुपये और मेकर्स का शुद्ध लाभ 24.25 करोड़ रुपये रहा। बता दें कि यह फिल्में थियेटर्स में करीब 56 दिनों तक चली इस फिल्म ने अपनी लागत से लगभग दोगुना रिटर्न देकर बॉक्स ऑफिस पर खुद को सफल साबित किया।

READ MORE- एक साल बाद पलटी किस्मत! OTT पर छा गई ‘Badass Ravi Kumar’

क्या है फिल्म की कहानी?

​इस सीक्वल में उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म की कहानी दिव्या, नेहा और सुरेखा नाम की तीन लड़कियों के इर्द-गिर्द घूमती है। निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह ने इस फिल्म के जरिए प्रेम जाल और उसके बाद होने वाले जबरन धर्म परिवर्तन के गंभीर मुद्दे को पर्दे पर उतारा है। फिल्म दिखाती है कि कैसे कुछ मासूम लड़कियां एक सुनहरे भविष्य के लालच में फंसकर एक खतरनाक साजिश का शिकार हो जाती हैं।

READ MORE-  6 करोड़ की फिल्म बनी OTT की किंग, ‘Youth’ ने सबको छोड़ा पीछे

विवादों से भरा रहा सिनेमाई सफर

​रिलीज से पहले इस फिल्म को भारी विरोध और कानूनी अड़चनों का सामना करना पड़ा। केरल हाईकोर्ट ने सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका के चलते फिल्म पर रोक लगा दी थी। जिससे इसकी रिलीज में देरी हुई। केरल के मुख्यमंत्री पी. विजयन ने भी इसे प्रोपेगेंडा फिल्म करार दिया था। हालांकि, मेकर्स की अपील और कोर्ट की खंडपीठ के हस्तक्षेप के बाद फिल्म को हरी झंडी मिली और सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो सकी। अब देखना यह है कि सिनेमाघरों की तरह ओटीटी पर इसे दर्शकों का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

pronto startup funding valuation 200- million
Previous Story

घरेलू सेवाओं की दुनिया में प्रोंटो की ‘रॉकेट’ रफ्तार, 200 M डॉलर का पहुँचा आँकड़ा

realme c100x india launch
Next Story

पावर के मामले में सबको पछाड़ेगा Realme C100x, लीक हुई बैटरी और फीचर्स

Latest from Entertainment

Don't Miss