Youth movie Netflix trending: ओटीटी प्लेटफॉर्म तो शानदार काम कर रहा है। यहां बड़े बजट की फिल्में हो या कम बजट की। जिसका कंटेंट अच्छा होगा उसका दबदबा रहेगा। ऐसा ही आजकल ओटीटी पर साबित हो रहा है। Netflix पर रिलीज होते ही Youth ने जिस तरह दर्शकों का ध्यान खींचा है, वह कंटेंट की ताकत को फिर से स्थापित करता है। रिलीज के कुछ ही दिनों के भीतर Youth ने Netflix की ट्रेंडिंग लिस्ट में पहला स्थान हासिल कर लिया है। इस फिल्म ने Toaster और Dhurandhar जैसी चर्चित फिल्मों को पीछे छोड़ दिया। यह फिल्म मूल रूप से तमिल सिनेमा की देन है, जिसे अब कई भाषाओं हिंदी, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में स्ट्रीम किया गया है। इससे साफ है कि साउथ इंडस्ट्री की कहानियां अब पैन-इंडिया स्तर पर दर्शकों को आकर्षित कर रही हैं और ओटीटी इसका सबसे बड़ा मंच बन चुका है।
OTT पर कंटेंट का जलवा, ‘Youth’ ने Toaster और Dhurandhar जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ा। जानिए किसने बनाई इस तरह के शानदार?
प्यार और जुनून की कहानी
Youth एक स्कूली लड़के की कहानी है, जो अपने प्यार को पाने के लिए हर हद पार करने को तैयार रहता है। फिल्म में रोमांस के साथ हल्का-फुल्का हास्य भी है, जो इसे फैमिली एंटरटेनर बनाता है। यही वजह है कि यह अलग-अलग उम्र के दर्शकों को जोड़ने में सफल रही है। इस फिल्म को केन करूणास ने निर्देशित किया है और उन्होंने ही इसमें मुख्य भूमिका भी निभाई है। एक साथ दो बड़ी जिम्मेदारियों को निभाते हुए उन्होंने यह दिखाया है कि सीमित संसाधनों में भी बेहतरीन सिनेमा बनाया जा सकता है।
READ MORE- वीकेंड प्लान तैयार! OTT पर आ रहीं ये धांसू फिल्में और सीरीज
कम बजट में बड़ी कमाई लगा मस्ट वॉच टैग
करीब 6 करोड़ रुपये के मामूली बजट में बनी Youth ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। यह आंकड़ा अपने आप में बताता है कि फिल्म की कहानी और प्रस्तुति ने दर्शकों को कितना प्रभावित किया। Netflix पर आने के बाद यह फिल्म तेजी से दर्शकों की पसंद बन गई है। सोशल मीडिया से लेकर फिल्मी चर्चाओं तक, हर जगह यूथ की चर्चा हो रही है, और इसे इस समय ‘मस्ट वॉच’ फिल्मों में गिना जा रहा है।
READ MORE- ‘धुरंधर 2’ ने कमाए 3000 करोड़, अब OTT पर मचाएगी धमाका
टॉप-10 लिस्ट में बड़ा उलटफेर
यूथ के नंबर-1 बनने के साथ ही Netflix की टॉप-10 फिल्मों की सूची में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। पहले से ट्रेंड कर रही कई फिल्मों की रैंकिंग नीचे खिसक गई है, जिससे यह साफ है कि दर्शकों की पसंद कितनी तेजी से बदलती है। यह फिल्म इस बात का संकेत देती है कि आज का दर्शक अब सिर्फ बड़े नामों पर निर्भर नहीं है। वह नई और ताजगी भरी कहानियों को ज्यादा महत्व दे रहा है, चाहे उनका बजट कितना भी कम क्यों न हो।
Youth की सफलता यह दिखाती है कि आने वाले समय में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कंटेंट-ड्रिवन फिल्में ही राज करेंगी। छोटे बजट की लेकिन मजबूत कहानी वाली फिल्में अब इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव ला सकती हैं।
