Best thriller web series India: आज के दौर में दर्शक सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं, बल्कि ऐसा कंटेंट चाहते हैं जो उन्हें सोचने पर मजबूर कर दे। खासकर थ्रिलर वेब सीरीज, जहां हर एपिसोड के साथ कहानी नया मोड़ लेती है। अगर आप भी ऐसे ही शोज़ की तलाश में हैं, तो यह लिस्ट आपके लिए है। यहां हर सीरीज अपने अनोखे प्लॉट ट्विस्ट और सस्पेंस के लिए जानी जाती है। आप इसे ओटीटी पर आराम से देख सकते हैं।
ओटीटी पर बेस्ट ट्विस्ट वाली थ्रिलर वेब सीरीज की लिस्ट, जो आपको आखिरी एपिसोड तक बांधे रखेंगी।
माइथोलॉजी और क्राइम का खतरनाक मेल ‘असुर’
Ashurसीरीज साधारण क्राइम स्टोरी से बिल्कुल अलग है। इसमें अपराध और पौराणिक संदर्भों को जोड़ा गया है। एक सीरियल किलर की तलाश में जुटी टीम को हर कदम पर चौंकाने वाले सुराग मिलते हैं। कहानी इतनी उलझी हुई है कि आखिरी तक अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है कि असली विलेन कौन है।
एक केस, कई परते ‘पताल लोक’
पहली नजर में यह एक साधारण केस लगता है, लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, साजिश की गहराई सामने आती है। इंस्पेक्टर हाथीराम चौधरी का किरदार और सीरीज का क्लाइमेक्स आपको चौंका देगा। यह शो समाज के कई कड़वे सच भी दिखाता है।
इंटरनेशनल साजिश और जासूसी का खेल ‘तस्करी’
यह सीरीज ग्लोबल स्तर पर फैले स्मगलिंग नेटवर्क और जासूसी की दुनिया को दिखाती है। हर एपिसोड में नया ट्विस्ट है। कहानी तेजी से आगे बढ़ती है और दर्शक को बांधे रखती है। इसमें इमरान हाशमी, शरद केलकर ने अभिनय की है।
READ MORE- OTT पर छाई 9 साल पुरानी फिल्म, व्यूज से बढ़ा क्रेज
मर्डर मिस्ट्री जो अंत तक उलझाए रखे ‘कोहरा’
पंजाब के बैकड्रॉप पर बनी Kohra सीरीज अपने दूसरे सीजन में और ज्यादा दमदार हो गई है। हर किरदार पर शक होता है। लेकिन असली कातिल का खुलासा आखिर तक नहीं होता। यही इसकी सबसे बड़ी खासियत है। इसमें मोना सिंह,बरूण सोबती,हरलीन सेट्टी ने शानदार अभिनय किए हैं।
READ MORE- ‘धुरंधर 2’ ने कमाए 3000 करोड़, अब OTT पर मचाएगी धमाका
जब हिरो बन जाए विलेन ‘मिसेज देश पांडेय’
इस सीरीज की कहानी अलग है। यहां एक सीरियल किलर खुद पुलिस की मदद करती है। लेकिन असली ट्विस्ट तब आता है जब उसकी भूमिका धीरे-धीरे बदलती है। यह शो आपको लगातार सरप्राइज देता है। इसमें माधुरी दीक्षित, प्रियांशु चटर्जी ने जबरदस्त अभिनय किए हैं।
