Realme C100x specifications: बजट स्मार्टफोन में हलचल मचाने के लिए Realme अपना एक नया पावरहाउस Realme C100x लॉन्च करने की तैयारी में है। यूरोप के सर्टिफिकेशन डेटाबेस पर दिखने के बाद, अब मशहूर टिपस्टर पारस गुगलानी ने दावा किया है कि यह फोन बहुत जल्द भारतीय बाजारों में एंट्री मारनेवाला है। यानी ग्लोबल डेब्यू के तुरंत बाद कंपनी के लिए नया लॉन्चिंग ठिकाना भारत बना है।
क्या आपने देखा Realme C100x का नया अवतार? पिल-शेप्ड कैमरा और धांसू फीचर्स के साथ आ रहा है नया Realme फोन।
शानदार डिजाइन और बड़ा डिस्प्ले
लीक हुई रिटेल बॉक्स की तस्वीरों से फोन के लुक का खुलासा हो गया है। इस नए मॉडल में एक फ्लैट डिस्प्ले दी गई है। जिसमें सेल्फी के लिए वॉटर-ड्रॉप नॉच स्टाइल मिलेगा। फोन के पीछे की तरफ एक पिल-शेप्ड कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा। जिसमें दो कैमरे और बगल में एक LED फ्लैश लाइट दी गई है। इसमें 6.7 इंच की HD+ स्क्रीन होने की उम्मीद है। ये मोटे बेजल्स के साथ आएगी।
बैटरी और चार्जिंग ऐसा जो चलेगा हफ्तों तक!
इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी लाइफ होने वाली है। ताजा लीक्स के मुताबिक, इस नए मॉडल में 8,000mAh की विशाल बैटरी दी जा सकती है। इसे तेजी से चार्ज करने के लिए कंपनी 45W की वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दे रही है। इतनी बड़ी बैटरी के साथ यह फोन उन यूजर्स के लिए खास साबित हो सकता है। खास करने उनके लिए जो बार-बार चार्जिंग के झंझट से बचना चाहते हैं।
READ MORE- Oppo Find X9 सीरीज के नए फोन लॉन्च! जानें फीचर्स
रैम, स्टोरेज और खास फीचर्स
लीक हुई जानकारी के अनुसार, यह फोन दो बेहतरीन कलर्स, डीपब्लू टाइड और गोल्डन कोस्ट में उपलब्ध होगा। स्टोरेज के मोर्चे पर यूजर्स को दो विकल्प मिल सकते हैं। 6GB रैम + 128GB स्टोरेज और दूसरा 6GB रैम + 256GB स्टोरेज। इसके अलावा, रिटेल बॉक्स से यह भी संकेत मिला है कि इसमें NFC सपोर्ट होगा, जो कॉन्टैक्टलेस पेमेंट में मदद करेगा। फोन के दाईं ओर पावर और वॉल्यूम बटन्स दिए गए हैं।
READ MORE- 10,200mAh बैटरी के साथ आ रहा Vivo Y600 Pro, चार्जिंग भूल जाएंगे आप!
सॉफ्टवेयर और अनुमानित कीमत
सॉफ्टवेयर के मामले में यह फोन काफी एडवांस हो सकता है। चर्चा है कि यह Android 16 पर आधारित Realme UI 7.0 के साथ शिप किया जाएगा। कीमत की बात करें तो टिपस्टर का मानना है कि भारत में इसकी कीमत 10,000 रुपये से 15,000 रुपये के बीच रखी जा सकती है। किफायती दाम में इतनी बड़ी बैटरी इसे बजट सेगमेंट का किंग बना सकती है।
फिलहाल, रियलमी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई घोषणा नहीं की है। लेकिन जिस तरह से इसके बॉक्स और स्पेसिफिकेशन लीक हुए हैं। इससे साफ है कि इसकी लॉन्चिंग अब बस कुछ ही दिनों में हो जाएगी।
