pronto startup funding valuation 200- million

घरेलू सेवाओं की दुनिया में प्रोंटो की ‘रॉकेट’ रफ्तार, 200 M डॉलर का पहुँचा आँकड़ा

6 mins read
5 views
April 24, 2026

Pronto startup funding: क्विक होम सर्विसेज Quick Home Services के क्षेत्र में तेजी से उभरते स्टार्टअप Pronto ने बाजार में हलचल मचा दी है। बताया जा रहा है कि कंपनी 15 से 20 डॉलर डॉमिलियन का नया निवेश जुटाने के लिए दिग्गज निवेशक Lachy Groom और अपने पुराने निवेशकों के साथ अंतिम दौर की बातचीत कर रही है।

क्या प्रोंटो बनेगा होम सर्विसेज का अगला बड़ा खिलाड़ी? 20 मिलियन डॉलर के नए निवेश और तेजी से बढ़ते हाइपरलोकल नेटवर्क पर एक विशेष विश्लेषण।

एक महीने में दोगुनी रफ्तार

​बता दें कि प्रोंटो की सबसे चौंकाने वाली बात इसकी वैल्यूएशन में आई तेजी है। पिछले महीने ही कंपनी ने 100 मिलियन डॉलर की वैल्यूएशन पर फंड जुटाया था। अब यह आँकड़ा 200 मिलियन डॉलर तक पहुँचने की उम्मीद है। निवेश के इस नए दौर को पिछले 25 मिलियन के फंडरेज़ का विस्तार  माना जा रहा है।

READ MORE- 3.6 बिलियन डॉलर का निवेश, लेकिन EV ग्रोथ क्यों पड़ रही फीकी?

क्विक कॉमर्स की तर्ज पर क्विक होम सर्विसेज

​जिस तरह जेप्टो और ब्लिंकिट ने ग्रॉसरी की डिलीवरी मिनटों में संभव बनाई।  प्रोंटो वही मॉडल घरेलू सहायकों के लिए अपना रहा है। 2025 में स्थापित यह स्टार्टअप सफाई, लॉन्ड्री और घर के अन्य कामों के लिए मिनटों में प्रोफेशनल उपलब्ध कराने का वादा करता है। प्रतिद्वंदी कंपनी Snabbit भी भारी-भरकम फंड जुटाने की तैयारी में है। Urban Company भी अपने इंस्टेंट सर्विस वर्टिकल को मजबूत कर रही है। आंकड़ों की मानें तो इस समय भारत में कंपनियां हर महीने लगभग 25 से 30 लाख जॉब्स पूरे कर रही हैं।

READ MORE- Dunzo फाउंडर को मिला निवेशकों का साथ, AI स्टार्टअप के लिए 102 करोड़ जुटाई फंडिंग

चुनौतियों के बीच छिपी विकास की असीम संभावनाएं

​क्विक कॉमर्स की तरह यहाँ भी सबसे बड़ी चुनौती तेज और गुणवत्ता के बीच संतुलन बनाना है। प्रोंटो और अन्य कंपनियां फिलहाल मुनाफे से ज्यादा नेटवर्क विस्तार और वर्कर ऑनबोर्डिंग पर ध्यान दे रही हैं। जानकारों की मानें तो भारत का घरेलू कामगार बाजार काफी हद तक असंगठित है। टेक्नोलॉजी और हाइपरलोकल नेटवर्क के जरिए इसे व्यवस्थित करना एक बड़ी चुनौती तो है, लेकिन इसमें विकास की असीम संभावनाएं छिपी हैं।

​प्रोंटो के लिए यह नया निवेश बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने तौर उठाया गया कदम लग रहा है। अब देखना यह होगा कि बढ़ते प्रतिस्पर्धा कौन सी कंपनी ग्राहकों को सबसे भरोसेमंद और तेज सर्विस दे पाती है।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

माइक्रोसॉफ्ट में 70+ वालों की होगी छुट्टी
Previous Story

छटनी के बाद अब माइक्रोसॉफ्ट का सीनियर कर्मचारियों को ‘स्वैच्छिक विदाई’ का ऑफर

the kerala story 2 ott release date
Next Story

बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाने के बाद OTT पर आ रही ‘द केरल स्टोरी 2’, इस दिन खत्म होगा इंतज़ार!

Latest from Business

माइक्रोसॉफ्ट में 70+ वालों की होगी छुट्टी

छटनी के बाद अब माइक्रोसॉफ्ट का सीनियर कर्मचारियों को ‘स्वैच्छिक विदाई’ का ऑफर

Microsoft voluntary exit program: तकनीकी दुनिया की दिग्गज कंपनी Microsoft अपने इतिहास के सबसे बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही है। 15,000 कर्मचारियों

Don't Miss