क्या अब Reels जैसे अंदाज में दिखेंगे OTT शो? Zee5 Clips के जरिए AI बना रहा है मूवी सीन को वर्टिकल वीडियो।
Zee5 Google Cloud : Zee5 ने Google Cloud के साथ मिलकर एक नया AI फीचर Clips लॉन्च किया है। यह फीचर फिल्मों और वेब सीरीज के लंबे कंटेंट से खुद खास सीन चुनकर उन्हें छोटे वर्टिकल वीडियो में बदल देगा। इसका मकसद पुराने और लंबे कंटेंट को दर्शकों के लिए आसानी से खोजने लायक बनाना है। Clips में यूजर शॉर्ट वीडियो की तरह एक के बाद एक वीडियो स्वाइप करके देख सकेंगे। अगर किसी क्लिप में उन्हें फिल्म या सीरीज की कहानी पसंद आती है, तो वे सीधे उसके पूरे कंटेंट पर जा सकेंगे।
ऐसे काम करेगा Zee5 Clips
Clips का अनुभव उन शॉर्ट वीडियो फीड जैसा होगा, जिनका इस्तेमाल लोग पहले से करते हैं। Zee5 के कैटलॉग से चुने गए छोटे-छोटे सीन स्क्रीन पर दिखाई देंगे। यूजर उन्हें स्वाइप करके आगे बढ़ा सकेंगे। इस फीचर का सबसे खास हिस्सा शॉर्ट वीडियो से सीधे पूरी फिल्म या सीरीज तक पहुंचना है। यानी दर्शक को Zee5 की बड़ी लाइब्रेरी में जाकर अलग से कंटेंट खोजने की जरूरत कम होगी। Zee5 के मुताबिक, शुरुआती व्यूइंग डेटा में यह देखने को मिला है कि Clips देखने के बाद कुछ यूजर सीधे पूरी फिल्म या सीरीज देखने जा रहे हैं। Zee Entertainment Enterprises Ltd. के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर प्रमोद प्रकाश ने कहा कि Clips को इस तरह बनाया गया है कि दर्शक उन कहानियों को भी आसानी से खोज सकें, जिन्हें उन्होंने पहले देखने के बारे में नहीं सोचा था।
READ MORE : AI Search vs Google Search : जानें किस सवाल के लिए कौन बेहतर?
Gemini AI चुनेगा फिल्म का खास हिस्सा
इस पूरे सिस्टम में Google Cloud की कई AI तकनीकों का इस्तेमाल किया गया है। इनमें Gemini Pro, Chirp मल्टी-लिंगुअल मॉडल, Speech-to-Text, Cloud Vision API और डीप-लर्निंग मॉडल शामिल हैं। AI लंबे कंटेंट को स्कैन करके उसके ऑडियो और विजुअल को समझता है। इसके बाद सिस्टम ऐसे सीन चुनता है, जिनसे दर्शकों का ध्यान खिंचने की संभावना ज्यादा हो। चुने गए हिस्सों को फिर छोटे वर्टिकल वीडियो में बदल दिया जाता है। इससे एडिटर्स को हर फिल्म या सीरीज के छोटे-छोटे वीडियो खुद तैयार करने की जरूरत कम होगी। दो घंटे की फिल्म या कई एपिसोड वाली सीरीज को भी बड़े स्तर पर प्रोसेस किया जा सकता है।
READ MORE : Google का Gemini 4 Argon लॉन्च, मुश्किल काम होंगे आसान
पुराने कंटेंट को मिलेगी नई पहचान
Zee5 India के बिजनेस हेड और AI और इनोवेशन तेजकरण सिंह बजाज ने कहा कि Clips दर्शकों को उन कहानियों से जोड़ने का नया तरीका है, जिन्हें उन्होंने शायद कभी सर्च नहीं किया होता। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर कंटेंट की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में कई बार दर्शक सिर्फ पोस्टर देखकर किसी फिल्म को छोड़ देते हैं। लेकिन अगर उसी फिल्म का कोई दमदार 30 सेकंड का सीन सामने आ जाए, तो दर्शक उसे देखने के लिए रुक सकते हैं।
Google Cloud India के डिजिटल नेटिव बिजनेस के मैनेजिंग डायरेक्टर अमित कुमार ने कहा कि यह प्रोजेक्ट दिखाता है कि जनरेटिव AI की मदद से नए प्लेटफॉर्म फीचर्स तेजी से तैयार किए जा सकते हैं। यानी Zee5 Clips का मकसद सिर्फ शॉर्ट वीडियो दिखाना नहीं है। यह शॉर्ट वीडियो के जरिए दर्शकों को पूरी फिल्म और सीरीज तक पहुंचाने का नया तरीका भी बन सकता है।
