lukkhe web series ott release-date

OTT पर मचेगा बवाल! ‘लुक्खे’ में रैप, एक्शन और बदले की आग

6 mins read
266 views
April 14, 2026

Lukkhe web series release: OTT प्लेटफॉर्म्स पर अब कंटेंट का पैटर्न तेजी से बदल रहा है। अब  रोमांस या फैमिली ड्रामा नहीं, बल्कि म्यूजिक, क्राइम और एक्शन का मिश्रण दर्शकों को ज्यादा आकर्षित कर रहा है। इसी ट्रेंड को आगे बढ़ाते हुए Lukkhe एक अलग कहानी लेकर आ रही है। तो आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

लुक्खे  वेब सीरीज का फर्स्ट लुक जारी, म्यूजिक और क्राइम के धमाकेदार कॉम्बिनेशन के साथ जल्द OTT पर एंट्री। जानें डिटल्स में।

पोस्टर से बढ़ी उत्सुकता

हाल ही में Amazon Prime Video ने इस सीरीज का फर्स्ट लुक जारी किया है। पोस्टर में पूरी स्टारकास्ट नजर आती है। इसे देखकर साफ है कि यह सीरीज काफी धमाकेदार होने वाली है। फैंस के बीच इसे लेकर काफी चर्चा शुरू हो गई है। सीरीज में Rashmika Khanna मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। उनके साथ पलक तिवारी, लक्षवीर सिंह सरन और शिवांकित जैसे कलाकार भी शामिल हैं। खास बात यह है कि सिंगर रैपर King इस सीरीज से अपना एक्टिंग डेब्यू कर रहे हैं, जो इसे और खास बनाता है।

READ MORE- थिएटर के बाद अब OTT पर गर्दा उड़ाने आ रही ये फिल्म, आपने देखी?

रैप कल्चर और क्राइम की कहानी

लुक्खे की कहानी चंडीगढ़ की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसमें रैप म्यूजिक की दुनिया और अपराध के टकराव को दिखाया गया है। दो रैपर्स एमसी बदनाम और ओजी के बीच की दुश्मनी इस कहानी का मुख्य केंद्र है। दोनों के बीच की मुकाबला धीरे-धीरे खतरनाक रूप ले लेती है इसमें जबरदस्त एक्शन, इमोशन और ड्रामा भी देखने को मिलेगा। गोलियों की आवाज, स्टेज पर परफॉर्मेंस और निजी संघर्ष सब कुछ एक साथ देखने को मिलेगा। इसकी टैगलाइन रैप और बदला, दोनों लाउड हैं कहानी का पूरा मिजाज को दिखाती है।

READ MORE-  उस्ताद भगत सिंह’ की OTT एंट्री: क्या इस बार मिलेगा दर्शकों का प्यार?

कब होगा रिलीज?

इस सीरीज को हिमांक गौर ने डायरेक्ट किया है। वहीं इसे Optimystix Entertainment और व्हाइट गुरिल्ला LLP के बैनर तले बनाया गया है। प्रोडक्शन टीम ने इसे एक बड़े स्तर पर तैयार किया है ताकि दर्शकों को सिनेमैटिक अनुभव मिल सके। यह 8 एपिसोड की वेब सीरीज है। इसका प्रीमियर 8 मई को Amazon Prime Video पर होगा। दर्शक इसे घर बैठे देख सकेंगे और पूरी कहानी का मजा ले पाएंगे। म्यूजिक और क्राइम के अनोखे मेल के साथ दर्शकों को आकर्षित करने की तैयारी में है।

इसके कंटेंट से अलग हटकर है। इसमें म्यूजिक, एक्शन और कहानी का जबरदस्त संगम देखने को मिल सकती है। अगर आप कुछ नया और अलग देखना चाहते हैं, तो यह सीरीज आपके लिए  खास साबित हो सकती है।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Don't Miss