badass ravi kumar ott success

एक साल बाद पलटी किस्मत! OTT पर छा गई ‘Badass Ravi Kumar’

4 mins read
9 views
April 23, 2026

Badass Ravi Kumar OTT success: फिल्में अक्सर थिएटर में अपना जादू नहीं चला पातीं। लेकिन OTT पर आते ही तस्वीर बदल जाती है। ऐसा ही हुआ Badass Ravi Kumar के साथ। 2025 में रिलीज हुई यह फिल्म सिनेमाघरों में खास कमाल नहीं दिखा सकी। लेकिन अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इसकी किस्मत पूरी तरह पलट गई है। करीब एक साल के इंतजार के बाद फिल्म को Jio Hotstar पर रिलीज किया गया। रिलीज होते ही यह फिल्म तेजी से ट्रेंड करने लगी। दर्शकों ने इसे हाथों-हाथ लिया।

बॉक्स ऑफिस पर फिसड्डी रही यह मूवी अब OTT पर धमाल मचा रही है, टॉप-5 ट्रेंडिंग में जगह बना चुकी है। जानिए विस्तार से।

थिएटर में क्यों रही पीछे, OTT पर क्यों बन गई हिट

इस फिल्म का क्लैश Junaid Khan की फिल्म Loveyapa के साथ हुआ था। मुकाबले में यह फिल्म उससे बेहतर रही। लेकिन फिर भी कुल मिलाकर इसे फ्लॉप माना गया। कमजोर वर्ड ऑफ माउथ और सीमित दर्शक इसकी बड़ी वजह बने।  ओटीटी  पर दर्शकों का टेस्ट अलग होता है। यहां लोग बिना ज्यादा उम्मीद के फिल्म देखते हैं। Himesh Reshammiya की इस एक्शन-थ्रिलर को अब नए नजरिए से देखा जा रहा है। इसका मसाला एंटरटेनमेंट और स्टाइलिश अंदाज दर्शकों को पसंद आ रहा है।

READ MORE- दिल को छू जाएंगे ये टॉप K-Drama शोज, देखें पूरी LIST

टॉप ट्रेंडिंग में बनाई जगह

फिलहाल Badass Ravi Kumar टॉप-5 ट्रेंडिंग फिल्मों में शामिल है। यह चौथे स्थान पर बनी हुई है। इससे साफ है कि फिल्म को अच्छा व्यूअरशिप मिल रहा है। लोग इसे लगातार देख रहे हैं और चर्चा भी कर रहे हैं। यह फिल्म कई वेब सीरीज और फिल्मों से आगे निकल गई है। इसमें चिरैयां और  किस किसको प्यार करूं 2 जैसी टाइटल शामिल हैं। इससे साफ है कि दर्शकों के बीच इसका क्रेज तेजी से बढ़ा है।

यह ट्रेंड दिखाता है कि आज के समय में OTT फिल्मों के लिए दूसरा मौका बन चुका है। जो फिल्में थिएटर में नहीं चल पातीं, वे यहां नया जीवन पा सकती हैं।

READ MORE- दिमाग हिला देंगी ये OTT थ्रिलर सीरीज! हर एपिसोड में मिलेगा जबरदस्त ट्विस्ट

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

ev funding trends electric vehicle market growth 2026 analysis
Previous Story

3.6 बिलियन डॉलर का निवेश, लेकिन EV ग्रोथ क्यों पड़ रही फीकी?

Vivo Y600 Pro China Launch Date Announced
Next Story

10,200mAh बैटरी के साथ आ रहा Vivo Y600 Pro, चार्जिंग भूल जाएंगे आप!

Latest from Entertainment

Don't Miss