व्हाइट हाउस की ‘Aliens’ वेबसाइट बनी विवाद का केंद्र, इमिग्रेशन पर छिड़ी नई जंग

व्हाइट हाउस की ‘Aliens’ वेबसाइट बनी विवाद का केंद्र, इमिग्रेशन पर छिड़ी नई जंग

7 mins read
6 views
May 29, 2026

Aliens.gov controversy: अमेरिका में इमिग्रेशन को लेकर बहस छिड़ गई है। हालही में व्हाइट हाउस की नई वेबसाइट Aliens.gov हुई है। पहली नजर में यह वेबसाइट किसी एलियन हमले या गुप्त सरकारी फाइल से जुड़ी लगती है। अगर आप ऐसे सोचते हैं तो गलत हैं। इसे जैसे ही स्क्रॉल करेंगे सबकुछ साफ हो जाएगा। यहां एलियन का मतलब अंतरिक्ष वाले जीव से नहीं है। अमेरिका में रह रहे अवैध रूप से विदेशी नागरिकों से जुड़ा है। इस वेबसाइट पर लिखा है They walk among us यानी वे हमारे बीच चलते हैं। यह लाइन सीधे हॉलीवुड साइंस-फिक्शन फिल्मों की याद दिलाती है। तो आइए इसके बारे में।

व्हाइट हाउस की नई Aliens.gov वेबसाइट ने इमिग्रेशन बहस को साइंस-फिक्शन अंदाज में पेश किया। जानिए क्यों यह वेबसाइट विवादों में है।

इमिग्रेशन बहस को डर की भाषा में बदलने की कोशिश

यह वेबसाइट कोई सूचना प्लेटफॉर्म एक राजनीतिक मैसेजिंग टूल है। वेबसाइट पर अवैध प्रवासियों को इनवेशन यानी घुसपैठ जैसे शब्दों से जोड़ा गया है। जो यह कहना चाहता है कि अमेरिका की सुरक्षा और पहचान पर खतरा मंडरा रहा है। डोनाल्ड ट्रंप को वेबसाइट पर उस नेता के रूप में दिखाया गया है जिसने सच्चाई बोलने की हिम्मत दिखाई।

साइंस-फिक्शन डिजाइन ने खींचा लोगों का ध्यान

Aliens.gov का डिजाइन किसी यूएफओ डॉक्यूमेंट्री जैसा रखा गया है। चमकीले लिखावट, डार्क कलर और अमेरिकी नक्शा को दिखाया गया है। वेबसाइट में अमेरिकी नक्शा भी दिखाया गया है, जहां एलियन अरेस्ट का डेटा ट्रैक किया जा रहा है। यह डेटा व्हाइट हाउस ऐप में भी अपडेट होने वाला है। इसे वायरल होने के बाद तरह-तरह के रिएक्शन भी आ रहे हैं। किसी इसे सरकारी मीम बताया है तो किसी ने सवाल उठाया है कि क्या इमिग्रेशन जैसे गंभीर मुद्दे को मनोरंजन या हरर थीम में बदलना जरूरी है।

READ MORE- Amazon का Project Nara: AI से बनेंगे Prime Video के नए शो

मानवाधिकार संगठनों ने जताई चिंता

अमेरिकन इमिग्रेशन काउंसिल समेत कई संगठनों ने इस तरह की भाषा पर चिंता जाहिर की है। उनका कहना है कि इससे प्रवासियों के खिलाफ नफरत और सामाजिक तनाव बढ़ सकता है। संगठन पहले ही ICE डिटेंशन सेंटरों की स्थिति को लेकर सवाल उठा चुके हैं। उनके अनुसार हजारों लोग वहां खराब स्वास्थ्य सुविधाओं, भोजन और पानी की कमी जैसी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। बता दें कि अमेरिका में पिछले एक साल से इमिग्रेशन रेड और डिपोर्टेशन के खिलाफ लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं। ऐसे समय में Aliens.gov का लॉन्च होना राजनीतिक रूप काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

READ MORE- Donald Trump क्यो सताया इस देश का डर, कारण जानकर हो जाएंगे हैरान!

डिजिटल राजनीति का नया प्रयोग

अब वेबसाइट डिजाइन, विजुअल थीम भी राजनीतिक हथियार बनते हुए दिखाई दे रहे हैं। जानकार इसे भी रणनीति का हिस्सा मान रहे हैं। इससे यह सवाल खड़े हो रहे हैं कि क्या सामाजिक मुद्दों को वायरल डिजिटल कंटेंट की तरह पेश की जाएगी?

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Bitcoin-and-ethereum-prices-today
Previous Story

Bitcoin और Ethereum में झटका, लेकिन जल्द आ सकती है तूफानी रिकवरी!

Morgan Stanley का बड़ा खुलासा: क्या AI खत्म कर देगा लाखों बैंकिंग नौकरियां?
Next Story

Morgan Stanley का बड़ा खुलासा: क्या AI खत्म कर देगा लाखों बैंकिंग नौकरियां?

Latest from Latest news

Morgan Stanley का बड़ा खुलासा: क्या AI खत्म कर देगा लाखों बैंकिंग नौकरियां?

Morgan Stanley का बड़ा खुलासा: क्या AI खत्म कर देगा लाखों बैंकिंग नौकरियां?

AI layoffs Europe:  आईटी सेक्टर, हेल्थ सेक्टर और सरकारी विभाग के बाद बैंकिंग सेक्टर में भी आर्टिफिशियल इंजेलिजेंस का प्रभाव तेजगति से बढ़ने लगा

Don't Miss