Bitcoin-and-ethereum-prices-today

Bitcoin और Ethereum में झटका, लेकिन जल्द आ सकती है तूफानी रिकवरी!

8 mins read
104 views
May 29, 2026

बिटकॉइन और Ethereum की लेटेस्ट कीमतें और मार्केट ट्रेंड जानें, जहां गिरावट के बावजूद तेजी की उम्मीद बनी हुई है आखिर क्यों?

Bitcoin -Ethereum price update: महीने के आखिरी दिन भी क्रिप्टो करेंसी मार्केट की सेहत कुछ खास नहीं रहा। शुक्रवार को भी क्रिप्टो करेंसी बाजार गिरावट के साथ खुली। शुरुआती कारोबार में Bitcoin और Ethereum दोनों दबाव में दिखाई दिया। बिटकॉइन 73,525.74 डॉलर के साथ खुला जो पिछेले दिनों के मुकाबले करीब 1.1 प्रतिशत कम था। एथेरियम ने भी कमजोर शुरुआत की और 2,006.97 डॉलर पर ओपन हुआ। जिसमें लगभग 0.7 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

दिन के शुरुआती घंटों में और गिरावट

बिटाकॉइन की कीमत गिरकर 73,381.81 डॉलर पर पहुंच गई। वहीं, एथेरियम भी घटकर 2,003.66 डॉलर तक फिसल गया। लगातार गिरते मार्केट शुरुआती कारोबार में बिकवाली का दबाव लगातार बना रहा। अगर कुछ आंकड़ों पर गौर करें तो बिटकॉइन पिछले एक सप्ताह में लगभग 5.2 प्रतिशत गिरा है। एक महीने में इसमें 3.7 प्रतिशत की कमजोरी देखने को मिली। सालाना आधार पर इसमें करीब 31.8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, बात एथेरियम की करे तो यह पिछले एक सप्ताह में 5.8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। महीने में 12.3 प्रतिशत और सालाना 25.2 प्रतिशत की गिरावट देखी गई।

ऑल-टाइम हाई से काफी नीचे कीमतें

बता दें कि बिटकॉइन पिछले साल 2025 में 6 अक्टूबर को ऑल टाइम हाई की सीमा को पार किया था। वहीं, इससे पहले एथेरियम 24 अगस्त को ही अपनी उच्चतम सीमा को छू लिया था। उस समय बिटकॉइन 126,198.07 और एथेरियम 4,953.73 डॉलर की कीमतों को पार किया था। अगर मौजूदा समय में के कीमतों की से तुलना करें तो यह रिकार्ड स्तर पर नीचे दिखाई दे रही है। इसके पीछे का कारण अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता बढ़ा दी है। ड्रोन हमलों और सैन्य कार्रवाई की खबरों के बाद निवेशकों ने जोखिम कम करना शुरू किया, जिसका सीधा असर क्रिप्टो बाजार पर पड़ा। मिडिल ईस्ट में चल अमेरिका – ईरान के बीच तनाव को माना जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से भारी मात्रा में निकासी भी बाजार में गिरावट की वजह मानी जा रही है।

READ MORE- Bitcoin की रफ्तार धीमी, Mid-Cap Altcoins ने बाजार में मचाई हलचल

60 दिन के सीजफायर का विस्तार पर बातें

लेकिन इस सबों के बीच सकारात्मक संकेत भी मिल रहा है। ईरान के साथ 60 दिन के सीजफायर पर चर्चाएं चल रही है अगर इसमें विस्तार मिलता है और दोनों देश अपनी सहमति देती है तो बाजार में रौनक लौट सकती है। इसके अलावे, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ को लेकर कोई सकारात्मक समझौता भी वैश्विक व्यापार को राहत देगा सकता है। ऐसे संभव है कि निवेशक फिर से क्रिप्टो की ओर रुख कर सकते हैं।

READ MORE- Wipro के AI मिशन ने बाजार में मचाया धमाल, शेयर में 4 प्रतिशत उछला

क्रिप्टो और हाउसिंग मार्केट का नया कनेक्शन

इसके इतर, अमेरिकी हाउसिंग सिस्टम में क्रिप्टो को लेकर बदलाव की चर्चाएं तेज है। भविष्य में क्रिप्टो को मॉर्टगेज एसेट के रूप में स्वीकार किए जाने की संभावना है। अगर सरकार इसे लागू करा पाने में सक्षम होती है तो डिजिटल एसेस्ट का उपयोग व्यापक स्तर पर हो सकता है। जिससे क्रिप्टो करेंसी की उयोगिता काफी बढ़ जाएगी। फिलहाल, क्रिप्टो बाजार दबाव में है इससे इंकार नहीं किया जा सकता। इसलिए निवेशकों की नजर अब आनेवाले कूटनीति, वैश्विक नीति पर रहेगी।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Previous Story

OTT पर तहलका मचाएगी सोनाली बेंद्रे की ‘Raakh’, हर मोड़ पर है सस्पेंस

व्हाइट हाउस की ‘Aliens’ वेबसाइट बनी विवाद का केंद्र, इमिग्रेशन पर छिड़ी नई जंग
Next Story

व्हाइट हाउस की ‘Aliens’ वेबसाइट बनी विवाद का केंद्र, इमिग्रेशन पर छिड़ी नई जंग

Latest from Cryptocurrency

Crypto DAO में 8.2M डॉलर की सेंध, BNB Chain का सुरक्षा बग बेनकाब

Crypto DAO में 8.2M डॉलर की सेंध, BNB Chain का सुरक्षा बग बेनकाब

Crypto DAO exploit ने BNB Chain की सुरक्षा पर फिर खड़े किए सवाल, जानें कैसे बिना जीरो डे या प्राइवेट की चोरी के करोड़ों डॉलर की सेंध लगी। Blockchain Security: क्या करोड़ों डॉलर की क्रिप्टो चोरी के लिए किसी बेहद खतरनाक हैकर या नई तकनीक की जरूरत होती है? Crypto DAO Exploit ने इसका जवाब चौंकाने वाले तरीके से दिया। 28 जुलाई 2026 को BNB Chain पर Crypto DAO से जुड़े Pro Token में हमला हुआ और करीब 8.2 मिलियन डॉलर का USDT एक हमलावर वॉलेट में पहुंच गया।  साइबर सिक्योरिटी फर्म Blockaid ने इस सक्रिय हमले की जानकारी दी। हमलावर ने किसी नए जीरो डे या चोरी की गई प्राइवेट की का सहारा नहीं लिया। रिपोर्ट के मुताबिक, एक ऐसी वॉल्ट फंक्शन खुली थी, जिसे कोई भी व्यक्ति कॉल कर सकता था। यही Access-Control की कमी हमले की सबसे बड़ी वजह बनी।  Crypto DAO Exploit में कैसे हुआ हमला?  हमले के बाद करीब 8.2 मिलियन डॉलर का USDT exploiter wallet 0x427671b2C8e91034A91FE698F9B7259b2345F45D में ट्रांसफर हुआ। इसके अलावा तीन जुड़े रिसीविंग एड्रेस में भी रकम पहुंची। इन तीन पतों पर करीब 2.68 मिलियन डॉलर, 2.69 मिलियन डॉलर और 2.78 मिलियन डॉलर की रकम रखी गई। DeFiLlama ने भी इस घटना को उसी दिन Protocol Logic (Solidity)
ASEAN में क्रिप्टो कारोबार होगा आसान? CZ ने दिया बड़ा आइडिया

ASEAN में क्रिप्टो कारोबार होगा आसान? CZ ने दिया बड़ा आइडिया

क्या एक क्रिप्टो लाइसेंस से पूरे ASEAN में कारोबार हो सकेगा? Binance के CZ ने साझा ‘क्रिप्टो पासपोर्ट’ सिस्टम की मांग उठाई है।  Cryptocurrency News: क्या एक ही क्रिप्टो लाइसेंस से पूरे दक्षिण-पूर्व एशिया में कारोबार संभव होगा? Binance के संस्थापक चांगपेंग झाओ (CZ) ने ASEAN देशों के लिए ऐसा ही एक साझा सिस्टम बनाने का सुझाव दिया है। उन्होंने 2026 ASEAN Tech Summit में ‘क्रिप्टो रेगुलेटरी पासपोर्ट’ की वकालत की।  Binance के CZ का ‘क्रिप्टो पासपोर्ट’ प्रस्ताव  CZ के मुताबिक, अगर किसी ASEAN देश में किसी क्रिप्टो कंपनी को लाइसेंस मिलता है, तो उसे दूसरे सदस्य देशों में भी मान्यता मिलनी चाहिए। इससे कंपनियों को हर देश में अलग-अलग लाइसेंस लेने की जरूरत कम हो सकती है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग देशों की लाइसेंस प्रक्रिया और नियम क्रिप्टो कंपनियों के विस्तार को मुश्किल बनाते हैं। साझा व्यवस्था से कंपनियों की संचालन लागत घट सकती है और डिजिटल एसेट सेक्टर को तेजी मिल सकती है।  700 मिलियन लोगों का बड़ा बाजार  ASEAN क्षेत्र में करीब 700 मिलियन लोगों की आबादी है। इसमें इंडोनेशिया, सिंगापुर, मलेशिया, थाईलैंड, फिलीपींस और वियतनाम जैसे देश शामिल हैं। इन देशों में ब्लॉकचेन और डिजिटल एसेट को लेकर नियम तेजी से विकसित हो रहे हैं। हालांकि, अलग-अलग लाइसेंसिंग सिस्टम कंपनियों के लिए बड़ी चुनौती बने हुए हैं।  READ MORE: CLARITY Act पर न्यूयॉर्क AG का हमला, सीनेट को दी चेतावनी  यूरोप के पासपोर्ट सिस्टम जैसा मॉडल 

Don't Miss