Octopus Web Series Review: क्या आपको रहस्य, सस्पेंस और चौंकाने वाले ट्विस्ट वाली सीरीज देखना पसंद है? अगर हां, तो Zee5 की नई तमिल सीरीज Octopus आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकती है। यह सीरीज 27 नवंबर को OTT प्लेटफॉर्म Zee5 पर रिलीज हो गई है। रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई है। दर्शक इसकी कहानी, कलाकारों की एक्टिंग और सस्पेंस की तारीफ कर रहे हैं।
Octopus Web Series Review: Zee5 पर रिलीज हुई तमिल थ्रिलर, दर्शकों ने बताया शानदार सीरीज
दर्शकों को कैसी लगी सीरीज?
Octopus को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कई दर्शकों ने अपनी राय साझा की है। एक यूजर ने इसे अच्छी रहस्य और रोमांच से भरी सीरीज बताया। यूजर के मुताबिक, शुरुआती 2 एपिसोड थोड़े धीमे हैं, लेकिन आगे कहानी दिलचस्प हो जाती है। हर एपिसोड के आखिर में नया ट्विस्ट देखने को मिलता है। उन्होंने सीरीज को 5 में से 3.25 रेटिंग दी है। वहीं, ट्रेड एनालिस्ट ने भी सीरीज की तारीफ की। उन्होंने लिखा कि पहला सीन शुरू होने से लेकर आखिरी सीन तक कहानी दर्शकों को बांधे रखती है।
यहां देखें रिव्यू
#Octopus
A mystery drama with a slow start in initial two episodes, well written with fairly engaging screenplay and not much deviation to the story.. Neat performances from everyone 👍 Final two episodes neat but lengthy 😅emotional connect could have been better !!
Every episode cliffhanger & some good enough twists & turns makes this series a binge watch worthy 🔥some flaws & logic mistakes are there but neverthless it keeps engaged 🙌no deviation from story from start to end !!
Overall a DECENT SERIES !!
Rating : 3.25/5
— SmartBarani (@SmartBarani) November 27, 2026
Just watched #Octopus web-series at the special premiere.
Hooked from the first scene till the last. Superb series!
Premieres from November 27 on Zee5.
#OctopusOnZee5 https://t.co/LoMoW5mLTj
— Ramesh Bala (@rameshlaus) November 24, 2026
#Octopus – Suspense Thriller Web Series Now Streaming On ZEE5
Total 7 Episodes
Overall Runtime 190 Mins (3 Hrs 10 Mins) https://t.co/8G2NG9k4gg— Trendswood (@Trendswoodcom) November 26, 2026
For me, #Vilangu remains #ZEE5’s only standout blockbuster series. Despite releasing new web series every month, none have quite matched its impact.
Let’s see how the upcoming Tamil series #Octopus turns out. Not much hype yet, but let’s wait and watch !!
@Zee5South @Zee5_Official
— OTT Trackers (@OTT_Trackers) November 25, 2026
#OCTOPUS — “ 0 ” LOGIC BUT LAST 2 EPISODES & BUT TWIST TRIED TO SAVE😬👀
AVERAGE WATCH! BEEN BETTER!! https://t.co/k4VJmLxlqX
— Saloon Kada Shanmugam (@saloon_kada) November 27, 2026
Octopus की कहानी और स्टार कास्ट
Octopus कुल 7 एपिसोड की सीरीज है। इसकी कहानी एक रहस्यमयी गुमशुदगी के इर्द-गिर्द घूमती है। सीरीज में अश्विन कुमार, अर्चना रविचंद्रन, विनोथ किशन, सिधू कुमारेसन और कलाइवानी भास्कर अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं। अश्विन कुमार ने वरूण का किरदार निभाया है, जबकि सिद्धू कुमारेशन निकिता की भूमिका में हैं। निकिता के अचानक गायब होने से कहानी में रहस्य और शक का सिलसिला शुरू होता है। वहीं, अर्चना रविचंद्रन का किरदार भी इस गुत्थी को सुलझाने में अहम भूमिका निभाता है।
READ MORE: उत्तराखंड रेस्क्यू ऑपरेशन की अनसुनी कहानी बताएगी तब्बू की ‘Tunnel Men’
सिर्फ 27 दिनों में पूरी हुई शूटिंग
Octopus के निर्देशक जयचंद्र हाशमी ने इस सीरीज की शूटिंग सिर्फ 27 दिनों में पूरी की। उन्होंने शो के प्री-रिलीज इवेंट में बताया कि शूटिंग के दौरान खराब मौसम और कई अप्रत्याशित चुनौतियों का सामना करना पड़ा। सीरीज की कहानी का विचार उन्हें कोविड लॉकडाउन के दौरान आया था। उस समय लोगों के सीमित इलाकों में रहने और आसपास के समुदायों की जिंदगी ने उन्हें इस रहस्य भरी कहानी के लिए प्रेरित किया।
READ MORE: VIDEO: ‘Panchayat 5’ के ट्रेलर रिलीज, सचिव जी के प्यार का क्या होगा?
Octopus के निर्देशक और OTT प्लेटफॉर्म की जानकारी
जयचंद्र हाशमी ने श्रृंखला को लिखा और निर्देशित किया है। कन्ना आर ने छायांकन संभाला है, दीपन चक्रवर्ती ने संगीत तैयार किया है, और राम पांडियन ने इसे संपादित किया है। श्रृंखला का निर्माण सिनेमम के लिए आदित्य जे राजू और लिशा पी चंद्रन द्वारा किया गया है। बैनर के तहत प्रोड्यूस किया है। Octopus अब Zee5 पर स्ट्रीम हो रही है। कुल मिलाकर, अगर आपको सस्पेंस और रहस्य से भरी कहानियां पसंद हैं, तो Octopus आपकी वॉचलिस्ट में शामिल हो सकती है। हालांकि, इसकी धीमी शुरुआत कुछ दर्शकों को निराश कर सकती है।
