Morgan Stanley का बड़ा खुलासा: क्या AI खत्म कर देगा लाखों बैंकिंग नौकरियां?

Morgan Stanley का बड़ा खुलासा: क्या AI खत्म कर देगा लाखों बैंकिंग नौकरियां?

6 mins read
7 views
May 29, 2026

AI layoffs Europe:  आईटी सेक्टर, हेल्थ सेक्टर और सरकारी विभाग के बाद बैंकिंग सेक्टर में भी आर्टिफिशियल इंजेलिजेंस का प्रभाव तेजगति से बढ़ने लगा है। लेकिन इसी बीच Morgan Stanley की एक रिपोर्ट ने चिंता बढ़ा दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि बैंकिंग सेक्टर में काम करने वाले कर्मचारी पर नौकरी जाने का खतरा मंडरा रहा है। अगले पांच वर्षों में 20 प्रतिशत नौकरी जा सकती है। यह छंटनी अचनाक से नहीं होगी। यह धीरे-धीरे रिटायरमेंट और स्वैच्छिक रिटायरमेंट के रूप में जाएगी।

बैंकिंग इंडस्ट्री में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से उत्पादकता बढ़ने के साथ लागत में भारी कमी की उम्मीद लेकिन जॉब पर खतरा…जानें क्यों?

एआई से बढ़ेगी बैंकों की उत्पादकता

रिपोर्ट में बैंक में उत्पादकता बढ़ाने की बात कही गई है। अनुमान है कि यह 30 प्रतिशत तक पढ़ सकती है। ऐसे में  बैक ऑफिस, सपोर्ट सिस्टम और डेटा प्रोसेसिंग जैसे पद एआई के कोपभाजन का शिकार हो सकती है। यूरोप के कई बैंक ने इस दिशा में पहल भी शुरू कर दिया है। Standard Chartered ने आने वाले चार वर्षों में करीब 8,000 सपोर्ट रोल कम करने की योजना बनाई है। वहीं, HSBC भी लगभग 20,000 नौकरियों में कटौती करने पर विचार कर रही है।

READ MORE- नौकरियों और आर्थिक बदलावों के लिए OpenAI Foundation ने खोला 250M डॉलर का फंड

एआई से अरबों की बचत की उम्मीद

जर्मनी के कॉमर्ज़बैंक एजी की CEO Bettina Orlopp का कहना है कि एआई तकनीक आने वाले वर्षों में बैंक के लिए लगभग 350 मिलियन यूरो की बचत करा सकती है। बैंक अब एआई  की मदद से ग्राहकों की जरूरत समझने, सही प्रोडक्ट सुझाने और निवेश सेवाओं को ज्यादा स्मार्ट बनाने पर भी काम कर रहे हैं। जिन बैंकों के पास रिटेल बैंकिंग, इंश्योरेंस, सेविंग और वेल्थ मैनेजमेंट का बड़ा नेटवर्क है, उन्हें इस बदलाव का सबसे ज्यादा फायदा मिल सकता है।

टेक दिग्गजोन  ने क्या कहा?

ओपनएआई  के CEO Sam Altman ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में आयोजित एक एआई कॉन्फ्रेंस में कहा कि एआई की वजह से जिस स्तर की नौकरी खत्म होने की भविष्यवाणी की जा रही थी, वैसा असर अभी तक देखने को नहीं मिला है। उनके मुताबिक एंट्री-लेवल व्हाइट कॉलर जॉब्स पर एआई  का प्रभाव उम्मीद से काफी कम रहा है। वहीं एनवीडिया के CEO Jensen Huang ने भी उन कंपनियों की आलोचना की जो एआई के नाम पर छंटनी को सही ठहराने की कोशिश कर रही हैं।

उक्त बातों से साफ है कि एआई के कारण नौकरी जाएगी लेकिन दूसरा पहलू यह है कि जो एआई के साथ आगे बढ़ेगा उन्हें नौकरी के अवसर भी मिलेंगे।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

व्हाइट हाउस की ‘Aliens’ वेबसाइट बनी विवाद का केंद्र, इमिग्रेशन पर छिड़ी नई जंग
Previous Story

व्हाइट हाउस की ‘Aliens’ वेबसाइट बनी विवाद का केंद्र, इमिग्रेशन पर छिड़ी नई जंग

42 मिलियन रिकॉर्ड लीक का दावा: क्या ShinyHunters ने सच में Charter को हैक किया?
Next Story

42 मिलियन रिकॉर्ड लीक का दावा: क्या ShinyHunters ने सच में Charter को हैक किया?

Latest from Jobs

Don't Miss