Samsung के फोल्डेबल फोन की फोटो LEAK, डिजाइन ने खींचा सबका ध्यान

Samsung के फोल्डेबल फोन की फोटो LEAK, डिजाइन ने खींचा सबका ध्यान

5 mins read
11 views
June 15, 2026

Samsung Foldable Phone: Samsung का अगला बड़ा धमाका आने से पहले ही इंटरनेट पर छा गया है। टिप्स्टर Ice Universe ने Galaxy Z Fold 8, Galaxy Z Fold 8 Ultra और Galaxy Z Flip 8 के स्क्रीन प्रोटेक्टर की तस्वीरें शेयर की हैं और इन तस्वीरों ने सैमसंग के नए डिज़ाइन का बड़ा राज़ खोल दिया है।

Samsung के आने वाले फोल्डेबल स्मार्टफोन्स लॉन्च से पहले चर्चा में हैं। Galaxy Z Fold 8 और Z Flip 8 की लीक तस्वीरों ने डिजाइन से जुड़े कई नए खुलासे किए हैं।

Fold 8 में आखिरकार मिलेगा चौड़ा कवर डिस्प्ले

सालों से Fold यूजर्स की यही मांग थी बाहरी स्क्रीन को चौड़ा करो और लगता है Samsung ने इस बार सुन लिया। लीक में Galaxy Z Fold 8 का कवर डिस्प्ले पुराने Fold मॉडल्स से काफी चौड़ा नज़र आ रहा है। इससे मैसेजिंग, सोशल मीडिया और ब्राउजिंग सब कुछ बिना फोन खोले आसान हो जाएगा। फोल्ड होने पर यह किसी आम स्मार्टफोन जैसा फील देगा।

READ MORE: Samsung ने भारत में लॉन्च की नई 2026 Vision AI TV सीरीज

Fold 8 Ultra बड़ा और प्रीमियम

Galaxy Z Fold 8 Ultra का डिज़ाइन Samsung की मौजूदा Fold सीरीज से मिलता-जुलता है, लेकिन यह स्टैंडर्ड Fold 8 से साइज़ में बड़ा दिखाई दे रहा है। Ultra टैग बताता है कि इसमें प्रीमियम हार्डवेयर और एक्सक्लूसिव फीचर्स पर जोर होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon फ्लैगशिप चिपसेट मिल सकता है।

Flip 8 में कैमरा लेआउट बदला

Galaxy Z Flip 8 का क्लैमशेल डिज़ाइन बरकरार है, लेकिन एक बड़ा बदलाव नज़र आया है। कवर स्क्रीन के पास अलग-अलग कैमरा होल की जगह अब एक लंबा कटआउट दिखाई दे रहा है। इसका मतलब है कि Samsung आउटर डिस्प्ले और कैमरा लेआउट दोनों में बदलाव कर सकती है। यह भी कहा जा रहा है कि Flip 8 में Samsung का Exynos चिपसेट दिया जाएगा और यह Qi2 वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है।

READ MORE: Samsung Galaxy A27 लॉन्च से पहले LEAK! डिजाइन और फीचर्स आए सामने

लॉन्च कब और कहां?

ताज़ा रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैमसंग 22 जुलाई को लंदन में Galaxy Unpacked इवेंट आयोजित कर सकती है। इस इवेंट में तीनों फोल्डेबल के साथ Galaxy Watch 9 और Watch Ultra 2 भी पेश होने की उम्मीद है। हालांकि अभी तक Samsung की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है ये सभी जानकारियाँ लीक और अफवाहों पर आधारित हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

US-Iran डील के बाद सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें अपने शहर का रेट?
Previous Story

US-Iran डील के बाद सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें अपने शहर का रेट?

Latest from Latest news

Don't Miss