Samsung का बड़ा धमाका: Fold 8, Flip 8 और AI ग्लासेस का कॉम्बो

Samsung का बड़ा धमाका: Fold 8, Flip 8 और AI ग्लासेस का कॉम्बो

6 mins read
57 views
May 16, 2026

Samsung New Launch: Samsung के अगले Galaxy Unpacked इवेंट को लेकर बड़ा लीक सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी जुलाई में अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Flip 8 लॉन्च कर सकती है। इतना ही नहीं, इस बार कंपनी अपने पहले स्मार्ट ग्लासेस और नई Galaxy Watch 9 सीरीज को भी पेश कर सकती है। हालांकि, अभी तक कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Samsung के नए Galaxy Unpacked इवेंट में बड़े लॉन्च की उम्मीद है। Galaxy Z Flip 8 और Fold 8 के साथ स्मार्ट ग्लासेस भी आ सकते हैं।

जुलाई में हो सकता है बड़ा लॉन्च इवेंट

रिपोर्ट्स के अनुसार, Samsung जुलाई में लंदन में अपना अगला Galaxy Unpacked इवेंट आयोजित कर सकता है। इसी इवेंट में कंपनी अपने नए फोल्डेबल फोन, स्मार्टवॉच और स्मार्ट ग्लासेस लॉन्च कर सकती है। बताया जा रहा है कि इससे पहले कंपनी ने 2025 में Galaxy Z Fold 7 को न्यूयॉर्क में लॉन्च किया था।

कई पुराने लीक्स भी इस बात की तरफ इशारा कर चुके हैं कि Samsung अपने फोल्डेबल फोन आमतौर पर जुलाई में लॉन्च कर सकता है। इस बार कंपनी AI आधारित गैजेट्स और पहनने वाले स्मार्ट डिवाइस पर ज्यादा फोकस कर सकती है।

Galaxy Z Flip 8 में मिल सकते हैं नए फीचर्स

लीक्स के मुताबिक, Galaxy Z Flip 8 में 6.9 इंच का इनर डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। इसके साथ 4.1 इंच का बड़ा कवर स्क्रीन मिलने की भी संभावना है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फोन कंपनी के Exynos 2600 प्रोसेसर के साथ आ सकता है। इसमें 4300mAh की बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।

कैमरा की बात करें तो फोन में 50MP प्राइमरी कैमरा और 12MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर दिया जा सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 10MP फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि Flip 8 को पहले से ज्यादा पतला और हल्का डिजाइन दिया जा सकता है।

READ MORE: Samsung Galaxy S26 में Bixby को मिलेगा बड़ा AI अपडेट

Galaxy Z Fold 8 में बड़ा डिस्प्ले और दमदार बैटरी

Galaxy Z Fold 8 को लेकर भी कई बड़ी जानकारी सामने आई हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें 8 इंच का बड़ा प्राइमरी डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। इसके अलावा 6.5 इंच का कवर डिस्प्ले भी दिया जा सकता है। माना जा रहा है कि यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ आएगा, जिससे बेहतर परफॉर्मेंस और एडवांस AI फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

READ MORE: Samsung Galaxy S26 Ultra रिव्यू: क्या आपके लिए बेस्ट है ये फोन?

बैटरी की बात करें तो इसमें 5000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि कंपनी एक नए Galaxy Z Fold 8 Wide मॉडल पर भी काम कर रही है, जिसमें ज्यादा चौड़ा डिस्प्ले देखने को मिल सकता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

ये छोटी गलतियां आपके फ्रिज को जल्दी कर सकती हैं खराब
Previous Story

ये छोटी गलतियां आपके फ्रिज को जल्दी कर सकती हैं खराब

AI Pigeon Sprayer: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब सिर्फ मोबाइल या कंप्यूटर तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह रोजमर्रा की जिंदगी में भी इस्तेमाल होने लगा है। इसका एक अनोखा उदाहरण Reddit पर वायरल हुआ है, जहां एक AI-पावर्ड सिस्टम बालकनी में आने वाले कबूतरों को पानी की फुहार से भगा देता है। इस अजीब लेकिन स्मार्ट इनोवेशन ने लोगों का ध्यान खींच लिया है। AI अब सिर्फ टेक्नोलॉजी तक सीमित नहीं रहा, बल्कि घर की बालकनी तक पहुंच गया है। जानें कैसे एक स्मार्ट सिस्टम कबूतरों को पहचानकर उन्हें पानी से भगा देता है। कबूतरों से परेशान होकर बना AI सिस्टम इस प्रोजेक्ट के क्रिएटर ने बताया कि उसकी बालकनी में एक कबूतर बार-बार घोंसला बनाने आ जाता था। इससे परेशान होकर उसने जाल या स्पाइक्स लगाने की बजाय एक ऑटोमैटिक AI सिस्टम बनाने का फैसला किया। यह सिस्टम खुद ही कबूतर को पहचानकर उसे भगाने का काम करता है। कैसे काम करता है यह AI सेटअप? यह पूरा सिस्टम एक USB कैमरा और Orange Pi 5 कंप्यूटर पर आधारित है। इसमें YOLO World V2 नाम का AI विजन मॉडल इस्तेमाल किया गया है, जो रियल टाइम में चीजों को पहचान सकता है। जैसे ही कैमरा कबूतर को डिटेक्ट करता है, सिस्टम तुरंत एक्शन लेता है। कबूतर पहचानने के बाद एक इलेक्ट्रिक वॉटर गन एक्टिव हो जाती है, जो Servo Motor से जुड़ी होती है। यह मोटर गन को कबूतर की दिशा में घुमा देती है और पानी की फुहार छोड़ दी जाती है। यह पूरा सिस्टम पूरी तरह ऑटोमैटिक है और इसमें इंसान की जरूरत नहीं होती। READ MORE: Microsoft का नया AI सिस्टम खुद खोजेगा साइबर कमजोरियां टेक्नोलॉजी और हार्डवेयर का इस्तेमाल इस प्रोजेक्ट में दो Servo Motor, रेसिस्टर, ट्रांजिस्टर और बैटरी से चलने वाली इलेक्ट्रिक वॉटर गन का इस्तेमाल किया गया है। इसकी प्रोसेसिंग Rockchip 3588 चिप के इनबिल्ट न्यूरल प्रोसेसर द्वारा होती है, जिससे यह तेज और सटीक तरीके से डिटेक्शन कर पाता है। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ प्रोजेक्ट जैसे ही यह प्रोजेक्ट Reddit पर पोस्ट हुआ, यह तेजी से वायरल हो गया। लोगों ने मजाक में कहा कि AI अब सिर्फ चैटबॉट या काम के टूल तक सीमित नहीं है, बल्कि अब यह ‘बालकनी सिक्योरिटी सिस्टम’  भी बन गया है। कई यूजर्स ने इसे बहुत क्रिएटिव आइडिया बताया और इसकी टेक्निकल स्किल की भी तारीफ की। खास बात यह है कि इसमें कम कीमत वाले हार्डवेयर और ओपन-सोर्स AI मॉडल का इस्तेमाल किया गया है। Read more: चीन के AI बाजार में बड़ी एंट्री चाहते हैं Jensen Huang AI का बढ़ता रोजमर्रा में इस्तेमाल एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऐसे प्रोजेक्ट दिखाते हैं कि AI अब आम लोगों की जिंदगी का हिस्सा बन रहा है। सस्ते AI मॉडल और छोटे कंप्यूटर की मदद से लोग घर पर ही स्मार्ट ऑटोमेशन सिस्टम बना सकते हैं। इस सिस्टम की खासियत इसकी लचीलापन है। इसे सिर्फ कबूतर ही नहीं, बल्कि गिलहरी, बिल्ली या दूसरे जानवरों को पहचानने के लिए भी सेट किया जा सकता है।
Next Story

VIDEO: बालकनी में छुपा रहस्य! AI ने खुद लिया एक्शन, सब हैरान!

Latest from Latest news

Don't Miss