Apple Foldable iPhone: Samsung अपनी अगली फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Galaxy S27 में बड़ा बदलाव कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी अपनी Galaxy S सीरीज में पहली बार Pro मॉडल जोड़ने की तैयारी कर रही है। अगर ऐसा होता है, तो Galaxy S27 सीरीज में कुल चार मॉडल देखने को मिल सकते हैं।
क्या Samsung Galaxy S27 सीरीज में नया Pro मॉडल लाने वाली है? रिपोर्ट्स में Galaxy S27 Pro के फीचर्स, स्क्रीन साइज और लॉन्च प्लान को लेकर बड़ा दावा किया गया है।
दिलचस्प बात यह है कि एक तरफ Samsung अपने स्मार्टफोन्स में ‘Pro’ नाम इस्तेमाल करने की तैयारी कर रही है, वहीं दूसरी तरफ Apple कथित तौर पर अपने पहले फोल्डेबल iPhone के लिए Ultra नाम इस्तेमाल कर सकता है। यानी दोनों कंपनियां एक-दूसरे की लोकप्रिय ब्रांडिंग की तरफ कदम बढ़ाती नजर आ रही हैं।
Galaxy S27 सीरीज में मिल सकते हैं चार मॉडल
दक्षिण कोरिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, अगले साल की पहली छमाही में लॉन्च होने वाली Galaxy S27 सीरीज में ये मॉडल शामिल हो सकते हैं:
- Galaxy S27
- Galaxy S27 Plus
- Galaxy S27 Pro
- Galaxy S27 Ultra
अब तक Samsung अपनी फ्लैगशिप Galaxy S सीरीज में आमतौर पर तीन मॉडल स्टैंडर्ड, Plus और Ultra लॉन्च करती रही है, लेकिन इस बार कंपनी लाइनअप को और बड़ा कर सकती है।
READ MORE: Apple के पिंक iPhone ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी, Photo Viral
Galaxy S27 Pro में क्या हो सकता है खास?
रिपोर्ट के अनुसार, Galaxy S27 Pro में 6.47 इंच OLED डिस्प्ले मिल सकता है। यह स्क्रीन साइज Galaxy S सीरीज में नया माना जा रहा है। तुलना करें तो मौजूदा Galaxy S26 सीरीज में।
- स्टैंडर्ड मॉडल में 6.2 इंच डिस्प्ले
- Plus मॉडल में 6.7 इंच स्क्रीन
- Ultra मॉडल में 6.9 इंच डिस्प्ले मिलता है।
कहा जा रहा है कि Galaxy S27 Pro के कई फीचर्स Ultra मॉडल जैसे हो सकते हैं। हालांकि, इसमें Stylus (S Pen) सपोर्ट नहीं मिलने की संभावना है, क्योंकि फिलहाल यह फीचर सिर्फ Ultra मॉडल तक सीमित है। अगर Pro मॉडल लॉन्च होता है, तो यह स्टैंडर्ड और Ultra मॉडल के बीच की जगह ले सकता है। ऐसे में Samsung को बाकी मॉडल्स की पोजिशनिंग भी बदलनी पड़ सकती है।
READ MORE: Apple ने Huawei का डिजाइन किया कॉपी? देखें VIDEO
Apple की रणनीति से कैसे अलग है Samsung?
Apple लंबे समय से अपने iPhone लाइनअप में चार मॉडल पेश करता रहा है। हालांकि, iPhone 17 सीरीज में कंपनी ने Plus मॉडल हटाकर iPhone Air लॉन्च किया था, जो पतले और हल्के डिजाइन पर फोकस करता है।
रिपोर्ट्स की मानें तो Apple इस साल iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ अपना पहला फोल्डेबल iPhone भी लॉन्च कर सकता है। वहीं, बेस मॉडल और दूसरी जनरेशन का iPhone Air साल 2027 में आ सकता है।
