HMD Rise Launch : स्मार्टफोन खरीदने के लिए अब ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। अगर आपका बजट 10 हजार रुपये से कम है, तो HMD ने आपके लिए नया विकल्प पेश किया है। कंपनी ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन HMD Rise लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत 9,999 रखी गई है। फोन में 5000mAh की बैटरी, 13 मेगापिक्सल का कैमरा और 22 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करने वाला AI फीचर मिलता है।
HMD Rise भारत में लॉन्च, कीमत 10,000 से कम, 5000mAh बैटरी और AI फीचर भी
HMD Rise की कीमत और बिक्री की तारीख जानें
HMD Rise को भारत में एक ही वेरिएंट में उतारा गया है। इसमें 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मिलती है। कंपनी ने इसकी लॉन्च कीमत 9,999 रखी है। हालांकि, यह ऑफर सिर्फ पहले दिन की बिक्री के लिए है। फोन की बिक्री 2 दिसंबर से शुरू होगी। ग्राहक इसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart से खरीद सकेंगे। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को तीन रंगों में एमराल्ड गोल्ड, इंडिगो सिल्वर और मिडनाइट गोल्ड पेश किया है।
6.51 इंच की डिस्प्ले और Unisoc प्रोसेसर
HMD Rise में 6.51 इंच की डिस्प्ले दी गई है। इसके ऊपर सेल्फी कैमरे के लिए वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच मिलता है। फोन का डिजाइन ड्यूल टोन फिनिश के साथ आता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Unisoc 9863A चिपसेट दिया गया है। साथ में 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। अगर आपको ज्यादा जगह चाहिए, तो माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 128GB तक बढ़ा सकते हैं। यह फोन रोजमर्रा के इस्तेमाल को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
READ MORE: Apple को झटका: 8 साल बाद iPhone कैमरा चीफ रिटायर
13MP कैमरा और 5000mAh की बैटरी
फोटोग्राफी के लिए HMD Rise में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसका मुख्य कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। बैटरी की बात करें तो फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। कंपनी बॉक्स में चार्जर भी दे रही है। हालांकि, HMD ने अभी फास्ट चार्जिंग की क्षमता को लेकर जानकारी नहीं दी है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें USB Type-C पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक मिलता है।
READ MORE: 15 हजार में घर बनेगा सिनेमा हॉल, ये 4 साउंडबार जीतेंगे दिल!
22 भारतीय भाषाओं में काम करेगा AI फीचर
HMD Rise की सबसे खास बात इसका AI सपोर्ट है। इसमें Indus by Sarvam AI प्लेटफॉर्म दिया गया है। इसकी मदद से यूजर्स 22 भारतीय भाषाओं में AI सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे। फोन में सरकार के Sanchar Saathi प्लेटफॉर्म का एक्सेस भी मिलेगा। इससे यूजर्स को मोबाइल सुरक्षा से जुड़ी सुविधाएं मिल सकेंगी।
Android 16 Go और सिक्योरिटी अपडेट
सॉफ्टवेयर की बात करें तो HMD Rise Android 16 Go पर काम करता है। कंपनी ने फोन के लिए हर तीन महीने में सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। यह अपडेट 2 साल तक मिलेंगे।
