हैदराबाद को मिला पहला Apple Store

हैदराबाद को मिला पहला Apple Store

5 mins read
25 views
November 26, 2026

Apple Store Hyderabad: Apple ने हैदराबाद में अपना पहला रिटेल स्टोर खोलने का ऐलान कर दिया है। Apple Kukatpally नाम का यह स्टोर 10 दिसंबर को शाम 5 बजे ग्राहकों के लिए खुलेगा। यह भारत में कंपनी का 7वां आधिकारिक Apple Store होगा।

Apple Store Hyderabad: हैदराबाद में खुलेगा पहला Apple Store, जानें तारीख और खास सुविधाएं।

कहां खुलेगा नया स्टोर?

Apple का नया स्टोर हैदराबाद के कुकटपल्ली इलाके में लेक शोर मॉल में खुलेगा। इसका पूरा पता है: LG-08, Lake Shore Mall, Y Junction, Kukatpally, Hyderabad, Telangana – 500072। कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा, ‘नमस्कारम, हैदराबाद। आपका पहला Apple Store जल्द खुलने वाला है।’ नए स्टोर का लोगो भी खास है। इसमें हैदराबाद की पहचान यानी मोतियों से प्रेरित डिजाइन और चमकदार रंगों का इस्तेमाल किया गया है।

फ्री में डाउनलोड करें वॉलपेपर

नए स्टोर की शुरुआत से पहले Apple ने खास वॉलपेपर भी जारी किए हैं। इन्हें iPhone, iPad और Mac यूजर्स मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए Apple Kukatpally की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां वॉलपेपर सेक्शन में अपने डिवाइस के हिसाब से वर्जन चुनें और डाउनलोड करें। इसके अलावा कंपनी ने डिजिटल स्टिकर्स और हैदराबाद से प्रेरित Apple Music प्लेलिस्ट भी जारी की है। इन्हें इस्तेमाल करने के लिए हैदराबाद में रहना जरूरी नहीं है।

READ MORE: महंगा iPhone खरीदने से कतरा रहे ग्राहक, Apple की बढ़ी चिंता!

Apple Kukatpally में मिलेंगी ये सुविधाएं

नए स्टोर में ग्राहकों को सिर्फ प्रोडक्ट खरीदने की सुविधा नहीं मिलेगी। यहां कई दूसरी सेवाएं भी उपलब्ध होंगी।

  • iPhone, iPad, Mac और दूसरे Apple प्रोडक्ट खरीद सकेंगे।
  • Genius Bar पर तकनीकी मदद मिलेगी।
  • Apple के मुफ्त सेशन में हिस्सा ले सकेंगे।
  • ऑनलाइन ऑर्डर की पिकअप सुविधा मिलेगी।
  • नए डिवाइस खरीदने में विशेषज्ञों की मदद मिलेगी।

READ MORE: iPhone Duo के हिंज में खामी? ग्राहकों को मिलेगा नया डिवाइस

भारत में बढ़ रहा है Apple का कारोबार

Apple ने भारत में अपने आधिकारिक रिटेल स्टोर की शुरुआत अप्रैल 2023 में की थी। सबसे पहले मुंबई और दिल्ली में स्टोर खोले गए थे। हैदराबाद का नया स्टोर कंपनी के भारत में बढ़ते कारोबार का अगला कदम है। हैदराबाद में पहले से ही Apple की रिसर्च और डेवलपमेंट टीम और ग्राहक सेवा से जुड़ी टीमें काम कर रही हैं। अब नया स्टोर खुलने से कंपनी सीधे ग्राहकों तक पहुंच बना सकेगी।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss