Ott Releases April

OTT पर धमाल मचाने आ रही ‘O Romeo’ से ‘Tu Yaa Main’

6 mins read
77 views
April 6, 2026

Ott Releases April: मनोरंजन की दुनिया में इस हफ्ते जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है, जहां एक तरफ थिएटर में ‘धुरंधर 2’ का क्रेज बना हुआ है। वहीं, दूसरी तरफ OTT प्लेटफॉर्म्स भी दर्शकों के लिए एक से बढ़कर एक कंटेंट लेकर आ रहे हैं। रोमांस, थ्रिलर, ड्रामा और एक्शन का ऐसा मिक्स इस हफ्ते हर किसी को एंटरटेन करने वाला है।

इस हफ्ते OTT पर नई फिल्मों और वेब सीरीज का जबरदस्त धमाका देखने को मिलेगा। रोमांस, थ्रिलर और ड्रामा से भरपूर कंटेंट दर्शकों को पूरी तरह एंटरटेन करेगा।

द बॉयज सीजन 5

सुपरहीरो सीरीज के फैंस के लिए सबसे बड़ी खबर यह है कि ‘द बॉयज’ का पांचवां और आखिरी सीजन रिलीज हो रहा है। लंबे समय से दर्शक होमलैंडर और बुचर के बीच फाइनल लड़ाई का इंतजार कर रहे थे। यह सीरीज 8 अप्रैल से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। इस सीजन में कहानी अपने सबसे बड़े और इमोशनल क्लाइमेक्स तक पहुंचेगी।

ओ रोमियो

विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी फिल्म ‘ओ रोमियो’ अब OTT पर आ रही है। यह एक रिवेंज ड्रामा है, जिसमें शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म में नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, दिशा पाटनी, रणदीप हुड्डा, फरीदा जलाल और विक्रांत मैसी जैसे कई बड़े कलाकार शामिल हैं। यह फिल्म 10 अप्रैल को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

तू या मैं

निर्देशक बिजॉय नांबियार की फिल्म ‘तू या मैं’ एक सर्वाइवल थ्रिलर है। इसमें शनाया कपूर और आदर्श गौरव लीड रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म थाई फिल्म ‘द पूल’ की आधिकारिक रीमेक है। कहानी तनाव और सस्पेंस से भरी हुई है। यह 10 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

READ MORE: 5 साल से OTT पर छाई ये 9.2 रेटिंग वाली सीरीज

थाई किजहवी

तमिल फिल्म ‘थाई किजहवी’ अब डिजिटल दुनिया में एंट्री कर रही है। राधिका सरथकुमार ने इसमें एक मजबूत 70 साल साहूकार का किरदार निभाया है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा चुकी है। अब यह 10 अप्रैल से जियो हॉटस्टार पर देखी जा सकेगी।

थ्रैश

‘थ्रैश’ एक शार्क सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म है, जिसमें एक समुद्री तूफान के बाद शहर में खतरनाक शार्क का हमला दिखाया गया है। लोग अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष करते नजर आते हैं। यह फिल्म 10 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

READ MORE: OTT पर धमाल मचा रही ये 5 सीरीज, आपने देखी?

यूफोरिया सीजन 3

हॉलीवुड की मशहूर सीरीज ‘यूफोरिया’ चार साल के लंबे इंतजार के बाद सीजन 3 के साथ वापस आ रही है। इसमें सस्पेंस, ड्रामा और इमोशन का शानदार मिश्रण देखने को मिलेगा। जैकब एलार्डी और नताशा लियोन जैसे कलाकार इस बार भी नजर आएंगे। यह सीरीज 12 अप्रैल से एचबीओ मैक्स पर स्ट्रीम होगी।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

जल्द फोल्डेबल मार्केट में एंट्री कर सकता है, जहां 3D टेक्नोलॉजी से बेहतर यूजर एक्सपीरियंस मिलेगा।
Previous Story

iPhone Fold में नहीं दिखेगी क्रीज! Apple ला रहा है जबरदस्त टेक्नोलॉजी

- साइबर ठग अपना नया तरीका अब QR कोड के जरिए लोगों को बना रहा है निशाना
Next Story

सावधान! QR स्कैन करते ही खाली हो सकता है आपका अकाउंट

Latest from Entertainment

Don't Miss