- साइबर ठग अपना नया तरीका अब QR कोड के जरिए लोगों को बना रहा है निशाना

सावधान! QR स्कैन करते ही खाली हो सकता है आपका अकाउंट

7 mins read
65 views
April 6, 2026

QR code traffic scam: डिजिटल दुनियां में सुविधा तो लोगों को मिली है लेकिन उसके विपरीत कई सारी समस्याएं भी सामने आई है। आजकल QR Code को सुरक्षित भुगतान करने या प्राप्त करने के लिए लोग इस्तेमाल करते हैं। लेकिन यही सुविधा अब Cyber fraud के लिए नया हथियार बन गया। हाल के दिनों में ट्रैफिक उल्लंघन के नाम पर लोगों को फर्जी मैसेज भेजकर ठगी करने का नया तरीका इजात किया है। तो आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

साइबर ठग अपना नया तरीका अब QR कोड के जरिए लोगों को बना रहा है निशाना, जानिए इस स्कैम की पूरी सच्चाई।

फर्जी डिफ़ॉल्ट नोटिस भेजकर बनाता है दबाव

यह ठग अमेरिका के विभिन्न राज्यों के अदालत की ओर से फर्जी तरीके ट्रैफिक उल्लंघन को लेकर नोटिस वाले टेक्स्ट मैसेज भेजते हैं। इन मैसेज में दावा किया जाता है कि इसमें ट्रैफिक या पार्किंग का बकाया है। अगर फौरन भुगतान नहीं किया तो आपके ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। Digital payment के लिए QR कोड पर स्कैन इस्तेमाल करने के लिए कहा जाता है। जैसे ही यूजर्स स्कैन करते हैं उसे किसी दूसरी वेबसाइट पर रिडायरेक्ट किया जाता है  जहां 6.99 डॉलर भुगतान करने के लिए कहा जाता है। छोटा अमाउंट होने के कारण लोगों को शक कम होता है। अगर यूजर्स उसे पेमेंट करने के लिए आगे बढ़ता है तो उससे नाम, पता, फोन नंबर सहित कई संवेदनशील जानकारी मांगी जाती है।

READ  MORE-  Anthropic के फैसले से ओपन सोर्स को लेकर छिड़ी बहस, जानें वजह

पहले भी इसी टाइप के हो चुके हैं फ्रॉड 

बता दे कि पिछले साथ कुछ इसी तरह के मिलते- जुलते साइबर फ्रॉड की घटनाएं हो चुकी है। पहले टोल उल्लंघन के नाम से मैसेज भेजे जा रहे थे। अब ट्रैफिक औऱ पार्किंग को लेकर फर्जी मैसेज भेजे जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इसे कुछ हप्ते पहले ही साइबर ठगों ने अभियान के तौर पर शुरू किया है। नोटिस में लिखा आ रहा है कि यह नोटिस राज्य के भीतर आपके रजिस्टर्ड वाहन से जुड़े एक बकाया ट्रैफ़िक उल्लंघन के संबंध में एक अंतिम और तत्काल चेतावनी है। अब यह मामला औपचारिक कानूनी कार्रवाई के चरण में पहुँच गया है। इसमें बकाया राशि का पेमेंट करने के लिए एक QR कोड स्कैन करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

READ MORE-  क्रिप्टो और टोकनाइजेशन से बढ़ेगा जोखिम! IMF की चेतावनी से हड़कंप!

CAPTCHA से बनाया जाता है भरोसा

शक न हो इसके लिए सबसे पहले आपसे एक CAPTCHA हल करने के लिए कहती है, ताकि यह साबित हो सके कि आप कोई इंसान हैं। इन QR कोड और कैप्चा का इस्तेमाल इसलिए किया जाता ह। ताकि Automotive security  सॉफ़्टवेयर और शोधकर्ताओं समझने में दिक्कत हो। जैसे यूजर्स कैप्चा हल करते हैं उसे दूसरे साइटपर भेज दिया जाता है।

अगर आपलोगों के पास किसी अनजान फ़ोन नंबर या ईमेल पते से कोई टेक्स्ट मैसेज मिलता है जिसमें किसी बिल का पेमेंट करने के लिए कहे तो उसे इगनोर करें। नहीं तो मुश्किल में पड़ सकते हैं।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Ott Releases April
Previous Story

OTT पर धमाल मचाने आ रही ‘O Romeo’ से ‘Tu Yaa Main’

OpenAI 4 day week proposal
Next Story

अब 5 नहीं 4 दिन काम! AI के दौर में बदल जाएगी नौकरी और कमाई का गणित

Latest from Cybersecurity

Don't Miss