Evil Dead’ एक डर और सस्पेंस से भरी हॉलीवुड फिल्म है

ये फिल्म देखते ही बढ़ेगी धड़कनें, हर सीन में छिपा है खतरा

4 mins read
80 views
April 1, 2026

Evil Dead Movie: अगर आपको डर और सस्पेंस से भरी फिल्में पसंद हैं, तो Evil Dead आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। यह 1981 की क्लासिक फिल्म The Evil Dead का रीमेक है और उसी फ्रेंचाइजी का चौथा पार्ट भी है। कहानी पांच दोस्तों की है, जो एक सुनसान जंगल में बने केबिन में अपनी दोस्त मिया की नशे की लत छुड़ाने के लिए जाते हैं। वहां उन्हें ‘बुक ऑफ द डेड’ नाम की एक रहस्यमयी किताब मिलती है। जब वे इसे पढ़ते हैं, तो एक खतरनाक शक्ति जाग जाती है। इसके बाद एक-एक कर सभी पर डरावने हमले शुरू हो जाते हैं।

अगर आप हॉरर फिल्मों के शौकीन हैं, तो ‘Evil Dead’ जरूर देखें। जानें इसकी कहानी, कास्ट, कमाई और आप इसे कहां देख सकते हैं।

फिल्म की कास्ट और निर्देशन

इस फिल्म को फेडे अल्वारेज ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में मुख्य किरदार में जेन लेवी (मिया) नजर आती हैं। उनके साथ शिलोह फर्नांडीज, जेसिका लुकास और लू टेलर पुसी भी अहम भूमिका में हैं। सभी ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से फिल्म को और डरावना बना दिया है।

READ MORE: 5 साल से OTT पर छाई ये 9.2 रेटिंग वाली सीरीज

फिल्म का बजट और कमाई

Evil Dead का बजट लगभग 17 मिलियन डॉलर था। फल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया और दुनिया भर में 97.5 मिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई की।यह फिल्म 1 घंटे 31 मिनट की है और आप इसे ZEE5 और Amazon Prime Video पर देख सकते हैं। IMDb पर इसकी रेटिंग 6.5 है।

READ MORE: OTT पर धमाल मचा रही ये 5 सीरीज, आपने देखी?

क्यों देखें यह फिल्म

‘Evil Dead’ अपने डरावने सीन, तेज रफ़्तार कहानी और सस्पेंस के लिए जानी जाती है। अगर आप कुछ नया और डरावना देखना चाहते हैं, तो यह फ़िल्म आपकी वॉचलिस्ट में ज़रूर होनी चाहिए।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

टेक दुनिया में Nothing की एंट्री, बनाएगा AI स्मार्ट ग्लासेस
Previous Story

टेक दुनिया में Nothing की एंट्री, बनाएगा AI स्मार्ट ग्लासेस

𝗠𝗶𝗰𝗿𝗼𝘀𝗼𝗳𝘁 की चेतावनी! 𝗪𝗵𝗮𝘁𝘀𝗔𝗽𝗽 मैसेज से फैल रहा खतरनाक साइबर अटैक
Next Story

Microsoft की चेतावनी! WhatsApp मैसेज से फैल रहा खतरनाक साइबर अटैक

Latest from Entertainment

Don't Miss