एंटरटेनमेंट के साथ सच्चाई दिखाने वाली कोर्टरूम ड्रामा फिल्में और सीरीज

OTT पर धमाल मचा रही ये 5 सीरीज, आपने देखी?

6 mins read
71 views
March 31, 2026

Top 5 OTT Series: कोर्टरूम ड्रामा एक ऐसा जॉनर है, जो बाकी फिल्मों से काफी अलग होता है। इसमें आपको इमोशनल कहानी, सस्पेंस और कानून की बारीकियां एक साथ देखने को मिलती हैं। यही वजह है कि दर्शक इनकी कहानी में पूरी तरह डूब जाते हैं। ‘मुल्क’ से लेकर ‘जॉली LLB’ तक, कई ऐसी फिल्में और सीरीज हैं जिन्होंने समाज पर भी गहरा असर डाला है। आइए आज हम आपको बताते हैं वो 5 बेस्ट वेब सीरीज और फिल्में जो आपको देखनी चाहिए।

कोर्टरूम ड्रामा के शौकीन हैं? देखिए ‘क्रिमिनल जस्टिस’, ‘द ट्रायल’ और अन्य दमदार फिल्में-सीरीज जो आपको अंत तक बांधे रखेंगी।

  1. मुल्क

यह फिल्म एक मुस्लिम परिवार की कहानी दिखाती है, जिसे समाज के भेदभाव का सामना करना पड़ता है। जब परिवार का एक सदस्य आतंकवाद के आरोप में पकड़ा जाता है, तो हालात और मुश्किल हो जाते हैं। ऐसे में परिवार सच साबित करने के लिए कोर्ट में लड़ाई लड़ता है। यह फिल्म समाज की सोच पर सवाल उठाती है।

  1. Jolly LLB

यह फिल्म एक छोटे वकील जॉली की कहानी है, जिसे एक बड़ा केस मिल जाता है। वह एक हिट एंड रन केस में पीड़ित को न्याय दिलाने की कोशिश करता है, लेकिन उसके सामने एक बड़ा और ताकतवर वकील खड़ा होता है। फिल्म में न्याय की लड़ाई को काफी दिलचस्प तरीके से दिखाया गया है।

READ MORE: ‘Dhurandhar2’ हुई Leak: फिल्म देखने पर लगेगा 3 लाख का जुर्माना

  1. Criminal Justice

यह सीरीज एक मिडिल क्लास लड़के आदित्य की कहानी है, जिस पर झूठा आरोप लग जाता है, जिसके बाद उसकी पूरी जिंदगी बदल जाती है। यह सीरीज दिखाता है कि एक आम इंसान को न्याय पाने के लिए कितनी लंबी लड़ाई लड़नी पड़ती है।

  1. Maamla Legal Hai

रवि किशन स्टारर यह शो कोर्ट सिस्टम की कमियों को मजाकिया अंदाज में दिखाता है। इसमें पटपड़गंज जिले की अव्यवस्था और न्याय के लिए लोगों के संघर्ष को दिखाया गया है।

  1. The Trial

इस सीरीज में काजोल एक ऐसी महिला का किरदार निभा रही हैं जो अपने पति के जेल जाने के बाद अपनी वकालत फिर से शुरू करती है। वह एक तरफ अदालत में मुकदमे लड़ती है, तो वहीं दूसरी तरफ अपने परिवार को भी संभालती है।

READ MORE: 5 साल से OTT पर छाई ये 9.2 रेटिंग वाली सीरीज

इन सभी कहानियों की एक खास बात यह है कि ये फिल्में समाज की असलियत को दर्शाती हैं। अगर आप कुछ अनोखा देखना चाहते हैं या ऐसी फिल्में जो आपको समाज के बारे में गहराई से सोचने पर मजबूर कर दें तो ये आपके लिए बेहतरीन विकल्प हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

7 हजार में Lava Bold N2 Pro लॉन्च, मिलेंगे दमदार फीचर्स
Previous Story

7 हजार में Lava Bold N2 Pro लॉन्च, मिलेंगे दमदार फीचर्स

सावधान! एक छोटी गलती और DeepLoad कर देगा आपका डेटा गायब!
Next Story

सावधान! एक छोटी गलती और DeepLoad कर देगा आपका डेटा गायब!

Latest from Entertainment

Don't Miss