83 हजार करोड़ कमाने के बाद भी खुश नहीं है Strategy

83 हजार करोड़ कमाने के बाद भी खुश नहीं है Strategy

4 mins read
1.1K views
August 1, 2025

कंपनी के CEO फोंग ली ने कहा कि Strategy को आज भी लोग ठीक से नहीं समझते हैं। उनके अनुसार, हम अमेरिका की सबसे कम समझी गई और कम आंकी गई कंपनी हैं।

Strategy: Bitcoin में बड़े पैमाने पर निवेश करने वाली अमेरिका की जानी-मानी कंपनी Strategy ने 2025 की दूसरी तिमाही में रिकॉर्ड 10 बिलियन डॉलर का मुनाफा कमाया है। इसके बावजूद, कंपनी के शेयरों में कुछ घंटों के दौरान 1.4% की गिरावट देखी गई।

कंपनी के CEO फोंग ली ने कहा कि Strategy को आज भी लोग ठीक से नहीं समझते हैं। उनके अनुसार, हम अमेरिका की सबसे कम समझी गई और कम आंकी गई कंपनी हैं।

Bitcoin ने बढ़ाया प्रॉफिट

Strategy का ऑपरेटिंग प्रॉफिट पिछले साल के मुकाबले 7,100% बढ़कर 14 बिलियन डॉलर हो गया है। यह मुनाफा Bitcoin से हुई कमाई के चलते हुआ है। कंपनी ने बताया कि उसके पास इस समय 628,791 Bitcoin हैं जिनकी कीमत करीब 73.3 बिलियन डॉलर है।

अब कंपनी की साल भर की कमाई का अनुमान 34 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है, जिससे यह S&P 500 इंडेक्स की टॉप 10 कंपनियों में आ गई है, लेकिन हैरानी की बात है कि इसकी मार्केट वैल्यू अभी भी 96वें नंबर पर है।

और खरीदेगी Bitcoin

Strategy ने बताया कि वह STRC नाम के स्पेशल शेयर बेचकर 4.2 बिलियन डॉलर और जुटाएगी, ताकि ज्यादा Bitcoin खरीदे। इससे पहले जुलाई में कंपनी ने 2.5 बिलियन डॉलर से 21,021 बिटकॉइन खरीदे थे, जो इस साल की सबसे बड़ी डील रही। इस बार जुटाई गई रकम से Strategy करीब 36,128 Bitcoin और खरीद सकती है। कंपनी का साल का नया टारगेट है 30% Bitcoin रिटर्न और 20 बिलियन डॉलर की कमाई।

READ MORE: https://hindi.analyticsinsight.net/cryptocurrency/michael-seller-launched-500-million-dollar-ipo-to-buy-bitcoin/

https://hindi.analyticsinsight.net/cryptocurrency/bouncebit-launches-new-xrwa-protocol-rwa-also-included-in-staking/

42/42 प्लान पर आगे बढ़ रही कंपनी

Strategy अब अपने 42/42 प्लान पर काम कर रही है। इसका मतलब है कंपनी 42 बिलियन डॉलर के Bitcoin रखेगी और उसकी वैल्यू भी 42 बिलियन डॉलर तक पहुंचाई जाएगी। CEO फोंग ली का सपना है कि Strategy दुनिया की पहली बिटकॉइन-नेटीव पब्लिक कंपनी बने।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Bitcoin में हो सकता है बड़ा बदलाव, यहां जानें उछाल होगा या फिसलेगा नीचे?
Previous Story

Bitcoin में हो सकता है बड़ा बदलाव, यहां जानें उछाल होगा या फिसलेगा नीचे?

भारत में Apple ने जून में कमाए 7.84 लाख करोड़
Next Story

भारत में Apple ने जून में कमाए 7.84 लाख करोड़

Latest from Bitcoin

Crypto DAO में 8.2M डॉलर की सेंध, BNB Chain का सुरक्षा बग बेनकाब

Crypto DAO में 8.2M डॉलर की सेंध, BNB Chain का सुरक्षा बग बेनकाब

Crypto DAO exploit ने BNB Chain की सुरक्षा पर फिर खड़े किए सवाल, जानें कैसे बिना जीरो डे या प्राइवेट की चोरी के करोड़ों डॉलर की सेंध लगी। Blockchain Security: क्या करोड़ों डॉलर की क्रिप्टो चोरी के लिए किसी बेहद खतरनाक हैकर या नई तकनीक की जरूरत होती है? Crypto DAO Exploit ने इसका जवाब चौंकाने वाले तरीके से दिया। 28 जुलाई 2026 को BNB Chain पर Crypto DAO से जुड़े Pro Token में हमला हुआ और करीब 8.2 मिलियन डॉलर का USDT एक हमलावर वॉलेट में पहुंच गया।  साइबर सिक्योरिटी फर्म Blockaid ने इस सक्रिय हमले की जानकारी दी। हमलावर ने किसी नए जीरो डे या चोरी की गई प्राइवेट की का सहारा नहीं लिया। रिपोर्ट के मुताबिक, एक ऐसी वॉल्ट फंक्शन खुली थी, जिसे कोई भी व्यक्ति कॉल कर सकता था। यही Access-Control की कमी हमले की सबसे बड़ी वजह बनी।  Crypto DAO Exploit में कैसे हुआ हमला?  हमले के बाद करीब 8.2 मिलियन डॉलर का USDT exploiter wallet 0x427671b2C8e91034A91FE698F9B7259b2345F45D में ट्रांसफर हुआ। इसके अलावा तीन जुड़े रिसीविंग एड्रेस में भी रकम पहुंची। इन तीन पतों पर करीब 2.68 मिलियन डॉलर, 2.69 मिलियन डॉलर और 2.78 मिलियन डॉलर की रकम रखी गई। DeFiLlama ने भी इस घटना को उसी दिन Protocol Logic (Solidity)

Don't Miss