Strategy ने Crypto वर्ल्ड में मचाई हलचल, खरीदे 21,021 Bitcoin!

Strategy ने Crypto वर्ल्ड में मचाई हलचल, खरीदे 21,021 Bitcoin!

4 mins read
996 views
July 31, 2025

यह खरीद औसतन 117,256 प्रति Bitcoin की दर से की गई है। बता दें कि कंपनी ने यह अब तक की सबसे बड़ी Bitcoin खरीदारी की है।

Bitcoin: Strategy ने 2025 में कुल 21,021 Bitcoin खरीदे हैं। कंपन ने इसपर कुल खर्चा 2.47 बिलियन डॉलर किया है। यह खरीद औसतन 117,256 प्रति Bitcoin की दर से की गई है। बता दें कि कंपनी ने यह अब तक की सबसे बड़ी Bitcoin खरीदारी की है।

अब तक की कुल होल्डिंग हुई 628,791 Bitcoin

इस नई खरीददारी के बाद Strategy की कुल Bitcoin होल्डिंग 628,791 BTC हो गई है। यह खरीददारी दुनिया की किसी भी कॉरपोरेट कंपनी से ज्यादा की है। Strategy ने 2020 में Bitcoin को अपनाने की शुरुआत की थी  और तब से अब तक कंपनी crypto वर्ल्ड में कॉरपोरेट लीडरशिप का चेहरा बनी हुई है।

IPO से जुटाई गई रिकॉर्ड रकम

Strategy ने इस Bitcoin खरीद के लिए Initial Public Offering फंड के जरिए जुटाया है। कंपनी ने STRC नाम से स्टॉक्स जारी किए और 2.5 बिलियन डॉलर की राशि इकट्ठा की है। यह इश्यू पहले केवल 500 मिलियन डॉलर के लिए तय था, लेकिन जबरदस्त इन्वेस्टमेंट की मांग को देखते हुए इसे पांच गुना बढ़ाया गया। इसके बाद यह IPO 2025 का सबसे बड़ा अमेरिकी IPO बन गया है, जिसने जून में हुए Circle के 1 बिलियन डॉलर के डेब्यू को भी पीछे छोड़ दिया है। बता दें कि STRC शेयर 30 जुलाई से Nasdaq Global Select Market पर STRC नाम से ट्रेड होंगे।

निवेशकों को मिलेगा मंथली डिविडेंड

Strategy की यह पेशकश इसलिए भी खास है क्योंकि यह पहली बार है कि कोई Bitcoin केंद्रित कंपनी perpetual preferred stock लेकर आई है, जिसमें इन्वेस्टरों को हर महीने बोर्ड द्वारा फिक्सड लाभांश मिलेगा। यह उन इन्वेस्टरों के लिए फायदेमंद है, जो नियमित इनकम चाहते हैं।

READ MORE: https://hindi.analyticsinsight.net/cryptocurrency/bitcoin/galaxy-digital-ceo-claims-ethereum-will-become-next-crypto-leader/

https://hindi.analyticsinsight.net/cryptocurrency/willy-woo-investing-other-crypto-see-full-details/

Q3 में Bitcoin रैली की उम्मीद

Strategy की इस बड़ी खरीदारी से Bitcoin मार्केट में एक नई हलचल देखने को मिली है। Bitcoin फिलहाल 118,000 डॉलर के आसपास ट्रेड कर रहा है और ETF, मैक्रो इकोनॉमिक्स और कॉर्पोरेट डिमांड जैसे फैक्टर्स इसे आगे और ऊपर ले जा सकते हैं। कई एनालिस्ट का मानना है कि Strategy की यह चाल Q3 में Bitcoin के लिए एक नई तेजी की शुरुआत कर सकती है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

ElevenLabs की नई सर्विस से मिलेगी प्राइवेसी की गारंटी
Previous Story

ElevenLabs की नई सर्विस से मिलेगी प्राइवेसी की गारंटी

Microsoft ने की छप्परफाड़ कमाई, Azure की सालाना आय 75 अरब डॉलर के पार
Next Story

Microsoft ने की छप्परफाड़ कमाई, Azure की सालाना आय 75 अरब डॉलर के पार

Latest from Bitcoin

Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे, गिरावट के बीच बढ़ी क्रिप्टो उम्मीदें

Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे, गिरावट के बीच बढ़ी क्रिप्टो उम्मीदें

Bitcoin price today India: पिछले 24 घंटों में क्रिप्टोकरेंसी बाजार (Cryptocurrency Market) में हल्का दबाव देखने को मिला। बाजार में गिरावट की बड़ी वजह अमेरिका से आए महंगाई से जुड़े आंकड़े रहे। अमेरिका के उत्पादक मूल्य सूचकांक (Producer Price Index) के आंकड़े उम्मीद से ज्यादा मजबूत रहे, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी PPI 6.0% सालाना (YoY) बढ़ा, जबकि बाजार को करीब 4.9% रहने की उम्मीद थी।  क्रिप्टो मार्केट में पिछले 24 घंटों में हल्की गिरावट देखने को मिली, जानिए क्यों Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे आया, Ethereum का क्या हाल रहा?  इन आंकड़ों के बाद निवेशकों को लगा कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक (US Central Bank) Federal Reserve जल्द ब्याज दरों में कटौती नहीं करेगा। इसका असर शेयर बाजार (Stock Market) के साथ-साथ क्रिप्टो बाजार (Crypto News) पर भी पड़ा और निवेशकों ने थोड़ा सतर्क रुख अपनाया। इसी वजह से बीते 24 घंटों में 400 मिलियन डॉलर से ज्यादा की लिक्विडेशन देखने को मिली।  कुल क्रिप्टो मार्केट में आई गिरावट  क्रिप्टो बाजार (Crypto

Don't Miss