AI वर्ल्ड में होगी मस्क की एंट्री, Macrohard से होगा इंसानों को खतरा?

AI वर्ल्ड में होगी मस्क की एंट्री, Macrohard से होगा इंसानों को खतरा?

6 mins read
340 views
December 27, 2025

Elon Musk : जब भी Elon musk कोई नया ऐलान करते हैं तो पूरी दुनिया का ध्यान उनकी ओर खिंच जाता है। मस्क अब नया प्रोजेक्ट Macrohard शुरू करने जा रहे हैं। अगर यह प्रोजेक्ट सक्सेस होता है तो इसका सबसे ज्यादा असर Microsoft पर पड़ सकता है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, Macrohard एक ऐसी सॉफ्टवेयर कंपनी होगी जो पूरी तरह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर बेस्ड होगी। यह कंपनी मस्क की xAI के साथ मिलकर काम करेगी। आपको याद होगा कि xAI Grok AI का निर्माता है जो ChatGPT और Perplexity जैसे चैटबॉट्स का प्रतिद्वंदी है।

Macrohard नाम का नया प्रोजेक्ट AI पर आधारित होगा, जो xAI के साथ मिलकर काम करेगा। अगर यह सफल रहा तो Microsoft जैसी बड़ी कंपनियों के लिए चुनौती बन सकता है।

क्या है Macrohard का लक्ष्य?

Macrohard का मकसद है ऐसे AI एजेंट्स तैयार करना जो इंसानों की तरह काम करें। आसान भाषा में कहें तो यह कंपनी एक ऐसी AI फैक्ट्री होगी जो पूरी तरह मशीनों से ऑपरेट होगी।  बता दें कि यह विचार नया नहीं है। मस्क पहले ही इशारा कर चुके थे कि वह xAI और Grok की मदद से एक मल्टी एजेंट AI सॉफ्टवेयर कंपनी बनाएंगे। पिछले साल उन्होंने कहा था कि वह AI की मदद से वीडियो गेम भी बनाएंगे। अब लगता है कि मस्क अपनी इन योजनाओं को हकीकत में बदलने की तैयारी कर चुके हैं।

READ MORE: एलन मस्क की कंपनी xAI ने Apple और OpenAI को घेरा, जानें क्या है पूरा मामला

Microsoft भी AI पर कर रहा काम

अगर Macrohard सफल होती है तो इसका सीधा असर Microsoft पर पड़ेगा। Microsoft भी AI पर तेजी से काम कर रही है और इसके CEO सत्य नडेला कई बार कह चुके हैं कि वे Microsoft को एक AI-प्रमुख कंपनी के रूप में देखना चाहते हैं, लेकिन मस्क की कंपनी इस मिशन को और कठिन बना सकती है क्योंकि Macrohard का मॉडल इंसानों की बजाय मशीनों पर निर्भर होगा। इससे नौकरियों पर खतरा भी बढ़ सकता है और टेक इंडस्ट्री में नई बहस छिड़ सकती है।

रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि Macrohard का रजिस्ट्रेशन xAI की तरफ से कराया जा चुका है। इसे चलाने के लिए वही सुपरकंप्यूटर इस्तेमाल होंगे जो पहले से xAI के पास मौजूद हैं। इसका मतलब है कि कंपनी शुरुआत से ही बड़े पैमाने पर काम करने की तैयारी में है।

READ MORE: xAI ने OpenAI पर किया केस, प्राइवेसी चुराने का आरोप

नए कामों के लिए जानें जातें हैं Elon Musk

एलन मस्क हमेशा अपने प्रयोगों से दुनिया को चौंकाते रहे हैं। अब देखना होगा कि Macrohard कितनी जल्दी Google, Meta और Microsoft जैसी दिग्गज कंपनियों को टक्कर देती है। लेकिन इतना तय है कि मस्क का यह कदम AI की दुनिया में एक बड़ा बदलाव साबित हो सकता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Find सीरीज़ का धमाका: Oppo ने बढ़ाई लॉन्च स्पीड…लॉन्च टाइमलाइन लीक
Previous Story

Find सीरीज़ का धमाका: Oppo ने बढ़ाई लॉन्च स्पीड…लॉन्च टाइमलाइन लीक

हॉलीवुड से भारत तक AI ने कैसे बदला फिल्म बनाने का तरीका
Next Story

हॉलीवुड से भारत तक AI ने कैसे बदला फिल्म बनाने का तरीका

Latest from Artificial Intelligence

Binance का AI वॉलेट लॉन्च

Binance का AI वॉलेट लॉन्च! 250M यूजर्स के लिए नया दौर, Pepeto में पैसों की बारिश

Binance AI Wallet:  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की का प्रभाव अब हर क्षेत्र में पहुंच चुका है। जिसके कारण क्रिप्टो करेंसी मार्केट की दुनिया में बड़ा

Don't Miss