भारत में Apple ने जून में कमाए 7.84 लाख करोड़

भारत में Apple ने जून में कमाए 7.84 लाख करोड़

5 mins read
860 views
August 1, 2025

भारत, दक्षिण एशिया, ब्राजील और मिडिल ईस्ट जैसे देशों में डबल डिजिट ग्रोथ देखने को मिली है।

Apple: Apple ने जून में खत्म हुई तिमाही के शानदार नतीजे जारी किए हैं। इस तिमाही में कंपनी की कमाई 94 बिलियन डॉलर रही है, जो पिछले साल की तुलना में 10% ज्यादा है। वहीं, प्रति शेयर कमाई EPS 1.57 डॉलर रही जो 12% की बढ़ोतरी है। यह शानदार नतीजे खास तौर पर iPhone Mac और कंपनी की सर्विसेस जैसे iCloud App Store और Apple Music की मजबूत बिक्री की वजह से आए हैं।

भारत में रिकॉर्ड तोड़ बिक्री

Apple के CEO टिम कुक ने बताया कि iPhone की बिक्री हर क्षेत्र में बढ़ी है। भारत, दक्षिण एशिया, ब्राजील और मिडिल ईस्ट जैसे देशों में डबल डिजिट ग्रोथ देखने को मिली है। उन्होंने कहा कि जून तिमाही में Apple को 24 से ज्यादा देशों में सबसे ज्यादा कमाई हुई है जिसमें अमेरिका, कनाडा और यूरोप भी शामिल हैं। कंपनी ने हाल ही में सऊदी अरब में पहला ऑनलाइन स्टोर शुरू किया है। जल्द ही भारत और UAE में भी नए स्टोर खोलने की योजना है।

iPhone और सर्विसेस ने बढ़ाई रफ्तार

Apple के लिए iPhone हमेशा से सबसे बड़ी कमाई का जरिया रहा है। इस तिमाही में हर देश में iPhone की बिक्री बढ़ी है खासकर भारत में सबसे ज्यादा ग्रोथ देखने को मिली है। इसके अलावा Mac की कमाई में 15% और Services की कमाई में 13% की बढ़ोतरी हुई है। Apple की सर्विसेस अब तक की सबसे ऊंची कमाई पर पहुंच गई हैं।

ग्राहक भरोसे से बढ़ी कंपनी

Apple के CFO केवन पारेख ने बताया कि कंपनी के प्रोडक्ट्स पर लोगों का भरोसा ही Apple की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा है कि अब Apple के एक्टिव डिवाइस की संख्या अपने सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई है। कंपनी ने निवेशकों को 0.26 डॉलर प्रति शेयर डिविडेंड देने का ऐलान भी किया है।

टैरिफ से बढ़ी लागत

हालांकि, Apple की कमाई अच्छी रही लेकिन टैरिफ की वजह से कंपनी की लागत बढ़ी है। टिम कुक ने बताया कि कंपनी को इस तिमाही में 800 मिलियन डॉलर का नुकसान सिर्फ टैरिफ की वजह से हुआ है। अगर टैरिफ में कोई बदलाव नहीं हुआ तो सितंबर तिमाही में ये खर्च 1.1 बिलियन डॉलर तक जा सकता है।

READ MORE: https://hindi.analyticsinsight.net/apps/180-million-passwords-leak-google-facebook-apple-alert/

https://hindi.analyticsinsight.net/apps/apple-ios-184-new-updates-will-be-available/

भारत को लेकर बड़ी योजना

Apple अब भारत को एक बड़ा बाजार मान रहा है। टिम कुक ने कहा कि भारत में iPhone की मांग तेजी से बढ़ रही है और कंपनी जल्द ही यहां नए रिटेल स्टोर खोलेगी। Apple अब अपने प्रोडक्ट्स में AI फीचर्स और नए सॉफ्टवेयर डिजाइन भी जोड़ रहा है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

83 हजार करोड़ कमाने के बाद भी खुश नहीं है Strategy
Previous Story

83 हजार करोड़ कमाने के बाद भी खुश नहीं है Strategy

ध्यान दें... आज से बदल गया है UPI पेमेंट Rule
Next Story

ध्यान दें… आज से बदल गया है UPI पेमेंट Rule

Latest from Gadgets

Don't Miss