Bitcoin के दीवाने हुए माइकल सेलर, 500 मिलियन डॉलर का IPO किया लॉन्च

Bitcoin के दीवाने हुए माइकल सेलर, 500 मिलियन डॉलर का IPO किया लॉन्च

4 mins read
1.2K views
July 22, 2025

कंपनी IPO से मिलने वाले पैसों से Strategy और Bitcoin खरीदेगी। कंपनी ने हाल ही में अभी 739 मिलियन डॉलर के Bitcoin खरीदे हैं।

Michael Saylor: Bitcoin को लेकर माइकल सेलर की दीवानगी एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी है। इस बीच Strategy ने फिर से 500 मिलियन डॉलर का IPO लॉन्च करने का ऐलान किया है। इस IPO का मकसद कंपनी की Bitcoin होल्डिंग को पहले से ज्यादा मजबूत करना है।

क्या है इस नए IPO का प्लान?

कंपनी 5 मिलियन नए शेयर मार्केट में पेश कर रही है जिन्हें Series A Perpetual Stretch Preferred Stock (STRC) कहा जा रहा है। इसमें हर शेयर की कीमत 100 डॉलर रखी गई है। इस शेयर का नाम Stretch रखा गया है। इसमें इन्वेस्टमेंट करने वालों को हर महीने डिविडेंड मिलेगा। इसका शुरुआती डिविडेंड रेट 9% सालाना रखा गया है मगर कंपनी इसे जरूरत के हिसाब से बदल भी सकती है।

इस फंड का यूज कैसे होगा?

कंपनी IPO से मिलने वाले पैसों से Strategy और Bitcoin खरीदेगी। कंपनी ने हाल ही में अभी 739 मिलियन डॉलर के Bitcoin खरीदे हैं। इसके बाद कंपनी की कुल Bitcoin होल्डिंग बढ़कर 607,770 BTC हो गई है। अब इसकी मार्केट वैल्यू करीब 30 बिलियन डॉलर से भी ज्यादा है।

इन्वेस्टरों के लिए क्या होगा फायदा?

STRC शेयर ऐसे इन्वेस्टरों के लिए काफी फायदेंमंद हो सकते हैं जो Bitcoin में इन्वेस्टमेंट तो करना चाहते हैं लेकिन डायरेक्ट एक्सपोजर नहीं लेना चाहते हैं। यह एक सेफ ऑप्शन है जिसमें डिविडेंड भी मिलेगा और Bitcoin के ग्रोथ से फायदा भी मिलेगा।

READ MORE: https://hindi.analyticsinsight.net/stock-market/nvidia-ceo-jensen-huang-sold-shares-crores-crossed-1-billion-dollar/

READ MORE: https://hindi.analyticsinsight.net/cryptocurrency/10000-coin-viral-on-social-media-ai-generated-image-revealed/

MSTR के शेयर में भी दिखा उछाल

IPO को Morgan Stanley, TD Securities और Barclays मिलकर मैनेज कर रहे हैं। MSTR का शेयर भी इस ऐलान के बाद 0.76% से बढ़कर 426.28 डॉलर पर पहुंच गया है जो इन्वेस्टरों के भरोसे को दिखाता है। माइकल सेलर की यह रणनीति उन्हें एक बार फिर से कॉर्पोरेट वर्ल्ड का Bitcoin किंग बना रही है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

सरकार युवाओं के लिए लाई पैसा कमाने का मौका, मिलेगा 15,000 रुपये इनाम
Previous Story

सरकार युवाओं के लिए लाई पैसा कमाने का मौका, मिलेगा 15,000 रुपये इनाम

Fidji Simo बनीं OpenAI की एप्लिकेशन हेड
Next Story

Fidji Simo बनीं OpenAI की एप्लिकेशन हेड

Latest from Bitcoin

Crypto DAO में 8.2M डॉलर की सेंध, BNB Chain का सुरक्षा बग बेनकाब

Crypto DAO में 8.2M डॉलर की सेंध, BNB Chain का सुरक्षा बग बेनकाब

Crypto DAO exploit ने BNB Chain की सुरक्षा पर फिर खड़े किए सवाल, जानें कैसे बिना जीरो डे या प्राइवेट की चोरी के करोड़ों डॉलर की सेंध लगी। Blockchain Security: क्या करोड़ों डॉलर की क्रिप्टो चोरी के लिए किसी बेहद खतरनाक हैकर या नई तकनीक की जरूरत होती है? Crypto DAO Exploit ने इसका जवाब चौंकाने वाले तरीके से दिया। 28 जुलाई 2026 को BNB Chain पर Crypto DAO से जुड़े Pro Token में हमला हुआ और करीब 8.2 मिलियन डॉलर का USDT एक हमलावर वॉलेट में पहुंच गया।  साइबर सिक्योरिटी फर्म Blockaid ने इस सक्रिय हमले की जानकारी दी। हमलावर ने किसी नए जीरो डे या चोरी की गई प्राइवेट की का सहारा नहीं लिया। रिपोर्ट के मुताबिक, एक ऐसी वॉल्ट फंक्शन खुली थी, जिसे कोई भी व्यक्ति कॉल कर सकता था। यही Access-Control की कमी हमले की सबसे बड़ी वजह बनी।  Crypto DAO Exploit में कैसे हुआ हमला?  हमले के बाद करीब 8.2 मिलियन डॉलर का USDT exploiter wallet 0x427671b2C8e91034A91FE698F9B7259b2345F45D में ट्रांसफर हुआ। इसके अलावा तीन जुड़े रिसीविंग एड्रेस में भी रकम पहुंची। इन तीन पतों पर करीब 2.68 मिलियन डॉलर, 2.69 मिलियन डॉलर और 2.78 मिलियन डॉलर की रकम रखी गई। DeFiLlama ने भी इस घटना को उसी दिन Protocol Logic (Solidity)

Don't Miss