Bitcoin में हो सकता है बड़ा बदलाव, यहां जानें उछाल होगा या फिसलेगा नीचे?

Bitcoin में हो सकता है बड़ा बदलाव, यहां जानें उछाल होगा या फिसलेगा नीचे?

5 mins read
897 views
August 1, 2025

Bitcoin इस समय एक बेहद अहम स्तर के पास है। लगातार ETF में हो रहे निवेश और लॉन्ग टर्म होल्डर्स की मजबूती से बाजार में भरोसा बना हुआ है।

Bitcoin: बीते कुछ हफ्तों से Bitcoin की कीमत 115000 से 119000 डॉलर के दायरे में बनी हुई है। फिलहाल यह 118400 डॉलर पर ट्रेड कर रहा है, जो पिछले 24 घंटों में 0.64 प्रतिशत की हल्की बढ़त को दर्शाता है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अब Bitcoin एक बड़े ब्रेकआउट की ओर बढ़ रहा है।

निवेशकों की उम्मीदें क्या कहती हैं

जानकारों के मुताबिक, Bitcoin इस समय एक बेहद अहम स्तर के पास है। लगातार ETF में हो रहे निवेश और लॉन्ग टर्म होल्डर्स की मजबूती से बाजार में भरोसा बना हुआ है। हालांकि, कुछ जोखिम अभी भी मौजूद हैं खासकर मार्केट रेजिस्टेंस और वैश्विक अनिश्चितताओं को लेकर। अगर मौजूदा तेजी बनी रहती है तो Bitcoin जल्द ही 125000 डॉलर  के स्तर को पार कर सकता है, लेकिन अगर खरीदारी की रफ्तार धीमी पड़ी तो इसमें गिरावट की आशंका भी बनी हुई है।

चार्ट से मिल रहे हैं मजबूत संकेत

क्रिप्टो एनालिस्ट Mags ने X पर एक टेक्निकल चार्ट साझा किया है। जिसमें Inverse Head and Shoulders पैटर्न साफ नजर आ रहा है यह पैटर्न तकनीकी विश्लेषण में एक मजबूत तेजी का संकेत माना जाता है। चार्ट के अनुसार, अगर Bitcoin $120000 के आसपास सपोर्ट बनाए रखता है, तो इसमें तेजी से उछाल आ सकता है। Mags का मानना है कि यह vertical move यानी सीधी तेज बढ़त की ओर बढ़ रहा है। उनका टारगेट 170000 डॉलर है जिसमें 125000 डॉलर एक अहम पड़ाव होगा।

READ MORE: https://hindi.analyticsinsight.net/cryptocurrency/why-investors-trusting-ethereum-etf-instead-of-bitcoin/

https://hindi.analyticsinsight.net/cryptocurrency/blox-crypto-etf-sees-452m-dollar-inflows-june-launch/

ऑनचेन डेटा और ETF निवेश का भरोसा

रिपोर्ट बताती है कि इस समय Whale Ratio 056 है। इसका मतलब है कि बड़े निवेशक अपने Bitcoin नहीं बेच रहे बल्कि धीरे-धीरे और खरीद रहे हैं। ये संकेत देते हैं कि वे Bitcoin को लंबे समय तक रखने के मूड में हैं जो मार्केट के लिए अच्छा संकेत है। वहीं CoinGlass के आंकड़े दिखाते हैं कि फरवरी 2024 से अब तक Bitcoin स्पॉट ETFs में लगातार निवेश बढ़ा है। खासतौर पर मार्च जून और अक्टूबर में इनफ्लो बढ़ने के साथ ही Bitcoin की कीमत में भी अच्छा उछाल देखने को मिला है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Meta के ऑफिस में पड़ी Raid, WhatsApp में बिना यूजर परमिशन के जोड़ा AI फीचर
Previous Story

Meta के ऑफिस में पड़ी Raid, WhatsApp में बिना यूजर परमिशन के जोड़ा AI फीचर

83 हजार करोड़ कमाने के बाद भी खुश नहीं है Strategy
Next Story

83 हजार करोड़ कमाने के बाद भी खुश नहीं है Strategy

Latest from Bitcoin

Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे, गिरावट के बीच बढ़ी क्रिप्टो उम्मीदें

Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे, गिरावट के बीच बढ़ी क्रिप्टो उम्मीदें

Bitcoin price today India: पिछले 24 घंटों में क्रिप्टोकरेंसी बाजार (Cryptocurrency Market) में हल्का दबाव देखने को मिला। बाजार में गिरावट की बड़ी वजह अमेरिका से आए महंगाई से जुड़े आंकड़े रहे। अमेरिका के उत्पादक मूल्य सूचकांक (Producer Price Index) के आंकड़े उम्मीद से ज्यादा मजबूत रहे, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी PPI 6.0% सालाना (YoY) बढ़ा, जबकि बाजार को करीब 4.9% रहने की उम्मीद थी।  क्रिप्टो मार्केट में पिछले 24 घंटों में हल्की गिरावट देखने को मिली, जानिए क्यों Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे आया, Ethereum का क्या हाल रहा?  इन आंकड़ों के बाद निवेशकों को लगा कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक (US Central Bank) Federal Reserve जल्द ब्याज दरों में कटौती नहीं करेगा। इसका असर शेयर बाजार (Stock Market) के साथ-साथ क्रिप्टो बाजार (Crypto News) पर भी पड़ा और निवेशकों ने थोड़ा सतर्क रुख अपनाया। इसी वजह से बीते 24 घंटों में 400 मिलियन डॉलर से ज्यादा की लिक्विडेशन देखने को मिली।  कुल क्रिप्टो मार्केट में आई गिरावट  क्रिप्टो बाजार (Crypto

Don't Miss