अमेज़न ने 30,000 कर्मचारियों की छंटनी के बाद 11,000 नए इंजीनियरों की भर्ती का लिया फैसला।

अमेज़न का मेगा प्लान, छंटनी के बीच 11,000 इंजीनियरों की भर्ती

8 mins read
8 views
April 30, 2026

Amazon Engineering Jobs:  अमेज़न इस समय एक दोहरी चाल चल रहा है। एक तरफ कंपनी ने 2025 के अंत और 2026 की शुरुआत के बीच लगभग 30,000 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया, तो दूसरी तरफ 11,000 नए इंजीनियरों और इंटर्न्स को शामिल करने का एलान कर दिया है। जिसके बाद से टेक जगत में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। कहा यह जा रहा है कि यह कर्मचारियों की संख्या का फेरबदल नहीं है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दौर में खुद को पूरी तरह बदलने की एक सोची-समझी रणनीति है। तो आइए जानते हैं कंपनी की इसके पीछे की कहानी के बारे में विस्तार से।

कोडिंग से लेकर सिस्टम डिजाइन तक, अमेज़न में सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की भूमिका कैसे बदल रही है? पढ़ें 30,000 छंटनी और नई भर्तियों पर विशेष रिपोर्ट।

छंटनी और भर्ती विरोधाभास या विकास?

​पिछले कुछ आंकड़ों को देखें तो कंपनी ने जनवरी 2026 में 16,000 और उससे ठीक पहले 14,000 नौकरियों को खत्म किया गया। लेकिन इन कटौतियों के बीच AWS के प्रमुख मैट गार्मन का कहना है कि सॉफ्टवेयर डेवलपर्स की मांग कम नहीं हुई है। इसके विपरीत डिमांड बढ़ी हीं। ऐसा लगता है अमेज़न की कंपनी पुराने ढर्रे के पदों को समाप्त कर रही है और उन क्षेत्रों में निवेश कर रही है जहाँ भविष्य की तकनीक यानी एआई का बोलबाला है।

नौकरियां खत्म नहीं हो रहीं, बदल रही हैं

​गार्मन ने उन आशंकाओं को सिरे से खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि एआई  इंजीनियरों की जगह ले लेगा। उनके अनुसार, एआई को लेकर जो डर फैलाया जा रहा है वह बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है। वास्तव में बदलाव तो काम करने तौर-तरीके में हुआ है। अब कोडिंग के सामान्य काम, बग्स ठीक करना और रूटीन ऑपरेशन्स मशीनों के हवाले हैं। वहीं, इंसान का दिमाग अब सिस्टम डिजाइन, आर्किटेक्चर और जटिल समस्याओं को सुलझाने पर ध्यान केंद्रित करेगा।

READ MORE-  जानें क्यों 50 प्रतिशत नौकरियों के बदलने को एक्सपर्ट्स मान रहे हैं ‘वरदान’

गति और दक्षता का नया पैमाना

​अमेज़न के भीतर यह बदलाव ज़मीनी स्तर पर दिखने लगा है। पहले जिन समस्याओं को सुलझाने में हफ्ते लग जाते थे उसे एआई टूल्स के सहायता से कुछ ही मिनटों में हल हो रही हैं। प्रोजेक्ट्स की डिलीवरी का समय भी काफी कम हो गया है। कंपनी अब ऐसे टैलेंट की तलाश में है जो केवल कोड लिखना न जानता हो, बल्कि यह समझता हो कि एआई  की मदद से सिस्टम्स को कैसे जोड़ा और बेहतर बनाया जा सकता है।

READ MORE- क्या एआई ने ‘फ्रेशर्स’ के लिए नो-एंट्री का बोर्ड लगा दिया है? लिंक्डइन की रिपोर्ट ने बढ़ाई धड़कनें!

कंपनी कर रही है कौशल का पुनर्गठन

​कंपनी अपनी कार्यशक्ति को क्वालिटी ओवर क्वांटिटी  के आधार पर ढाल रही है। प्रबंधन  और पारंपरिक भूमिकाओं में कटौती करके तकनीकी विशेषज्ञता वाले पदों को सुरक्षित रखा जा रहा है। यानी कंपनीयह तकनीकी बदलावों के साथ खुद को तेज़ी से ढाल सके। इसके लिए एक नया वर्कफोर्स तैयार कर रहा है। अमेज़न का यह कदम टेक जगत के लिए बड़ा संदेश हो सकता है। सिस्टम-लेवल और स्पेशलाइज्ड स्किल्स की मांग आसमान छुएगी। काम करने की रफ़्तार और स्केल पूरी तरह बदल जाएगा।

अमेज़न में जो हो रहा है वह छंटनी काम का विकास है। यह उन लोगों के लिए अवसर है जो एआई के साथ तालमेल बिठाकर चलने को तैयार हैं और उनके लिए चेतावनी भी जो पुराने कौशल ही निर्भर रहना चाहते हैं।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

openai ai cybersecurity 5 point action plan digital defense
Previous Story

AI का पलटवार! हैकर्स पर भारी पड़ेगा OpenAI का नया 5-पॉइंट प्लान!

Ubiqedge ने जुटाए 10 करोड़ के फंडिंग
Next Story

Ubiqedge ने जुटाए 10 करोड़ के फंडिंग…जानें निवेश का पूरा प्लान।

Latest from Artificial Intelligence

जानें क्यों 50 प्रतिशत नौकरियों के बदलने को एक्सपर्ट्स मान रहे हैं 'वरदान'

जानें क्यों 50 प्रतिशत नौकरियों के बदलने को एक्सपर्ट्स मान रहे हैं ‘वरदान’

Job Transformation: बेंगलुरु में आयोजित फ्यूचर ऑफ वर्क समिट में एआई को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है। जहाँ एक तरफ उपमुख्यमंत्री डी.के.

Don't Miss