Cindy AI क्या है? जानें इसके फायदे और सुरक्षा

Cindy AI क्या है? जानें इसके फायदे और सुरक्षा

8 mins read
2 views
October 29, 2026

Cindy AI Agent : AI आपके कंप्यूटर पर फाइलें खोल सकता है, कोड बदल सकता है और ब्राउजर में काम भी कर सकता है? Cindy AI इसी तरह के काम करने वाला एक नया AI एजेंट है। चीन की कंपनी XD Inc. के इस ओपन-सोर्स प्रोजेक्ट ने GitHub पर 7,700 से ज्यादा स्टार्स हासिल कर लिए हैं। इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है, क्योंकि यह सिर्फ सवालों के जवाब नहीं देता, बल्कि कंप्यूटर पर कई काम करने में भी मदद करता है।

Cindy AI की मदद से फाइल, ब्राउजर और कोडिंग के काम आसान होंगे, जानें इसके सिस्टम की जरूरतें।

Cindy AI क्या है और कैसे काम करता है?

Cindy AI एक ऐसा टूल है जो यूजर के निर्देश पर कंप्यूटर की फाइलों, ब्राउजर और दूसरे ऐप्स के साथ काम कर सकता है। इसे TapTap गेमिंग प्लेटफॉर्म की मालिक कंपनी XD Inc. ने विकसित किया है। यह Anthropic के Claude Code और OpenAI के Codex जैसे AI कोडिंग टूल्स के साथ काम कर सकता है। यूजर अपनी मौजूदा AI सदस्यता, API की या अपने कंप्यूटर पर चलने वाले मॉडल को इसस जोड़ सकते हैं। इसमें कई AI एजेंट मिलकर भी किसी बड़े काम के अलग-अलग हिस्से संभाल सकते हैं। यूजर मॉडल बदलने पर भी अपना मौजूदा वर्कस्पेस और काम का संदर्भ बनाए रख सकते हैं।

Cindy AI से कौन-कौन से काम कर सकते हैं?

Cindy AI का मकसद रोजमर्रा के डिजिटल काम आसान बनाना है। इसके जरिए यूजर सॉफ्टवेयर प्रोजेक्ट की जांच, कोड में बदलाव और नतीजों की समीक्षा जैसे काम करा सकते हैं।

इसके प्रमुख फीचर्स में शामिल हैं:

  • कंप्यूटर की फाइलों तक पहुंच और उनमें काम करना।
  • ब्राउजर और दूसरे ऐप्स के साथ काम करना।
  • तय समय पर या मैसेजिंग प्लेटफॉर्म से काम शुरू करना।
  • ऑनलाइन रहने वाले कंप्यूटर को स्मार्टफोन से दूर बैठकर इस्तेमाल करना।

इसका क्लाइंट सॉफ्टवेयर मुफ्त है। हालांकि, बाहरी AI मॉडल के इस्तेमाल और कुछ वैकल्पिक क्लाउड सेवाओं के लिए पैसे देने पड़ सकते हैं।

READ MORE: Sarvam बनाएगा सेना का AI दिमाग, भारत की रक्षा होगी हाईटेक

Cindy AI इंस्टॉल करने के लिए क्या चाहिए?

यूजर Cindy की आधिकारिक वेबसाइट से अपने डिवाइस के लिए ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। इंस्टॉल करने के बाद वे अपनी AI सदस्यता जोड़ सकते हैं या API की दर्ज कर सकते हैं। इसमें लोकल मोड भी है, जिसमें साइन-इन किए बिना कुछ सुविधाएं इस्तेमाल की जा सकती हैं। डेवलपर्स इसके सोर्स कोड को GitHub से डाउनलोड कर सकते हैं।

सोर्स कोड से इसे बनाने के लिए जरूरी सॉफ्टवेयर में ये शामिल हैं:

  • js 22.x
  • pnpm 10.x
  • Git LFS

यह प्रोजेक्ट Windows, macOS, Android और iOS के लिए उपलब्धता बताता है। हालांकि, आधिकारिक दस्तावेज में RAM और प्रोसेसर की कोई तय न्यूनतम जरूरत नहीं दी गई है। अपने कंप्यूटर पर बड़ा AI मॉडल चलाने के लिए ज्यादा ताकतवर हार्डवेयर की जरूरत पड़ सकती है।

READ MORE: Tokenmaxxing क्या है? Amazon ने AI इस्तेमाल पर क्यों दी चेतावनी

क्या Cindy AI पूरी तरह ओपन सोर्स और सुरक्षित है?

Cindy के डेस्कटॉप और मोबाइल क्लाइंट का कोड Apache 2.0 लाइसेंस के तहत उपलब्ध है। लेकिन इसका बैकएंड अलग से संभाला जाता है और सार्वजनिक रिपॉजिटरी में शामिल नहीं है। इसे इस्तेमाल करने से पहले फाइलों और लॉग-इन अकाउंट्स तक मिलने वाली अनुमतियों को ध्यान से देखना चाहिए। ऐप में वैकल्पिक उपयोग आंकड़े जुटाने की सुविधा है। बाहरी AI सेवाओं को भेजे गए निर्देशों पर संबंधित कंपनियों की डेटा नीतियां भी लागू हो सकती हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss