मिडिल ईस्ट तनाव के बीच AWS हुआ ठप, Cloud सेवाएं प्रभावित!

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच AWS हुआ ठप, Cloud सेवाएं प्रभावित!

4 mins read
85 views
March 24, 2026

AWS Bahrain: Amazon Web Services को मिडिल ईस्ट में एक बार फिर परेशानी का सामना करना पड़ा है। कंपनी का बहरीन वाला Cloud रीजन हाल ही में प्रभावित हुआ है। इसकी वजह इलाके में चल रही सैन्य गतिविधियां और ड्रोन की हलचल बताई जा रही है। इसकी पुष्टि खुद Amazon ने की है।

मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच AWS का बहरीन Cloud रीजन प्रभावित हुआ। ड्रोन गतिविधि के कारण सर्विस में दिक्कत आई और यूजर्स को सिस्टम दूसरे रीजन में शिफ्ट करने की सलाह दी गई।

कंपनी ने यह नहीं बताया कि उसका डेटा सेंटर सीधे किसी हमले में आया या आसपास हुए हमलों का असर पड़ा, लेकिन उसने माना कि इससे उसकी सर्विस प्रभावित हुई है। AWS ने अपने ग्राहकों से कहा है कि वे अपने काम को दूसरे सुरक्षित रीजन में शिफ्ट कर लें। Amazon ने यह भी कहा कि जैसे-जैसे स्थिति बदल रही है, वह ग्राहकों की मदद कर रहा है, ताकि उनका सिस्टम जल्दी से दूसरे लोकेशन पर ट्रांसफर किया जा सके और काम जारी रहे।

READ MORE: LPG संकट के बीच बढ़ी इंडक्शन की डिमांड, Amazon से Blinkit तक स्टॉक खाली!

कुछ ही हफ्तों में दूसरी बार समस्या

यह पहली बार नहीं है जब AWS को इस तरह की दिक्कत हुई है। इससे पहले इसी महीने बहरीन और UAE में उसके डेटा सेंटर्स में पावर कट की समस्या आई थी, जो सैन्य गतिविधियों से जुड़ी थी। उस समय कंपनी ने बताया था कि हमलों से उसके इंफ्रास्ट्रक्चर को काफी नुकसान हुआ है। बिजली सप्लाई बंद हो गई, कुछ जगहों पर स्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा और आग बुझाने की प्रक्रिया के कारण पानी से भी नुकसान हुआ।

READ MORE: बार-बार वेबसाइट बंद होने पर Amazon ने बुलाई इंजीनियरों की मीटिंग

यह घटना इसलिए भी खास थी क्योंकि यह पहली बार था जब किसी बड़े अमेरिकी टेक कंपनी के डेटा सेंटर पर सैन्य गतिविधियों का इतना सीधा असर पड़ा कि अब बार-बार हो रही इन घटनाओं ने चिंता बढ़ा दी है। इससे साफ है कि जियोपॉलिटिकल तनाव अब टेक कंपनियों और क्लाउड सर्विसेस को भी प्रभावित करने लगा है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Bitcoin की सप्लाई घटी, ETF की वापसी से बाजार में तेजी!
Previous Story

Bitcoin की सप्लाई घटी, ETF की वापसी से बाजार में तेजी!

अहमदाबाद से शुरू हुआ Canon Deep Dive 2.0
Next Story

अहमदाबाद से शुरू हुआ Canon Deep Dive 2.0, सबको मिलेगा नया मौका

Latest from Business

Don't Miss