AI Job Market 2026

क्या एआई ने ‘फ्रेशर्स’ के लिए नो-एंट्री का बोर्ड लगा दिया है? लिंक्डइन की रिपोर्ट ने बढ़ाई धड़कनें!

7 mins read
59 views
April 29, 2026

AI Job Market 2026: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस दौर में ताज़ा ग्रेजुएट्स के मन में एक ही सवाल है। अगर नौकरियां बढ़ रही हैं तो फिर नौकरियां मिल क्यों नहीं रही? LinkedIn की लेटेस्ट एआई लेबर मार्केट अपडेट अप्रैल 2026 की रिपोर्ट ने इस गुत्थी को सुलझाया है। तो आइए जानते हैं रिपोर्ट क्या कहती है।

सिर्फ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस नहीं, इन 3 वजहों से फ्रेशर्स को नहीं मिल रही नौकरी…जानिए लिंक्डइन रिपोर्ट में चौंकाने वाले तथ्य।

क्या एआई ने फ्रेशर्स के रास्ते बंद कर दिए?

​कैंपस प्लेसमेंट में गिरावट और छंटनी के शोर के बीच ग्रेजुएट्स को लग रहा है कि एआई उनकी शुरुआती नौकरियों को निगल रहा है। लेकिन लिंक्डइन की रिपोर्ट एक अलग तस्वीर पेश करती है। जिसमें भारत, अमेरिका, और जर्मनी जैसे देशों में फ्रेशर्स की हायरिंग में गिरावट तो आई है। जिसकी वजह  सिर्फ एआई ही विलेन नहीं है। आर्थिक अनिश्चितता और कंपनियों द्वारा खर्चों में कटौती भी फ्रेशर्स के लिए मुश्किलें बढ़ा रही हैं।

READ MORE- Meta में निगरानी तेज, हजारों नौकरियों पर मंडराया संकट

फ्रेशर्स की हायरिंग में भारी गिरावट

​असली बदलाव उन क्षेत्रों में दिख रहा है जहाँ एआई और इंसान मिलकर काम करते हैं, जैसे सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग और डेटा एनालिसिस। यहाँ फ्रेशर्स की हायरिंग में भारी गिरावट देखी गई है। उदाहरण के लिए, अमेरिका में इन भूमिकाओं में फ्रेशर हायरिंग में -8.9 प्रतिशत की कमी आई है। इसका सीधा मतलब है कि एआई अब उन शुरुआती कामों को खुद कर रहा है जो पहले जूनियर कर्मचारी किया करते थे। अब कंपनियां 5 फ्रेशर्स की जगह 1 ऐसा अनुभवी व्यक्ति चाहती हैं जो एआई टूल्स का इस्तेमाल करके 5 लोगों का काम अकेले कर सके।

READ MORE-  AI की आंधी में उड़ रहीं नौकरियां, Oracle की छंटनी ने बढ़ाई टेंशन!

डिग्री के भरोसे नौकरी पाना नामुमकिन

​रिपोर्ट ने इशारा किया है कि डिग्री के भरोसे नौकरी पाना नामुमकिन होता जा रहा है। कंपनियों का नजरिया बदल गया है।  वे अब उन उम्मीदवारों को प्राथमिकता दे रही हैं जो एआई टूल्स को चलाना जानते हैं। कॉम्प्लेक्स कोडिंग, प्रॉम्प्ट राइटिंग और क्रिटिकल थिंकिंग अब अनिवार्य आवश्यकता बन गई है। यही वजह है कि वैकेंसी होने के बावजूद फ्रेशर्स को काफी संघर्ष करना पड़ता है। भले ही तकनीकी क्षेत्रों में शुरुआती दरवाजे थोड़े तंग हुए हों, लेकिन लिंक्डइन का कहना है कि एआई से जुड़े रोल अभी भी पारंपरिक नौकरियों की तुलना में अधिक सुरक्षित और मजबूत हैं। वे छात्र जो एआई ट्रांसफॉर्मेशन के साथ खुद को ढाल रहे हैं।

​2026 में करियर की शुरुआत करने वालों के लिए चुनौती साफ है आपको सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं, व्यावहारिक अनुभव भी रखना होगा। जो छात्र तेजी से तकनीक को अपनाएंगे, उनके लिए भविष्य में अपार संभावनाएं मौजूद हैं।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

microsoft confirms windows shell exploitation cve 2026 32202
Previous Story

माइक्रोसॉफ्ट ने माना, हैकर्स कर रहे हैं आपके सिस्टम में सेंधमारी!

India’ startup ecosystem attracts cumulative funding of more than USD 118 billion CII
Next Story

भारतीय स्टार्टअप्स का ‘विराट’ रूप: 118 बिलियन डॉलर की फंडिंग ने दुनिया को चौंकाया!

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss