Netflix Romantic Drama: रोमांटिक-ड्रामा फिल्म ‘Do Deewane Shehar Mein’ को शुरुआत में सिनेमाघरों में ज्यादा अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला था, लेकिन अब यह फिल्म OTT पर आते ही दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हो गई है और लगातार ट्रेंड कर रही है।
फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ अब Netflix पर ट्रेंड कर रही है। जानें इसकी कहानी, कास्ट और क्यों OTT पर इसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
OTT पर रिलीज और ट्रेंडिंग पोजिशन
यह फिल्म 20 फरवरी को थिएटर में रिलीज हुई थी। इसके बाद इसे 17 अप्रैल को Netflix पर रिलीज किया गया। OTT पर आने के बाद यह फिल्म तेजी से ट्रेंड करने लगी और सिर्फ 9 दिनों में ही ये फिल्म Netflix पर दूसरे नंबर पर पहुंच गई। इससे साफ है कि दर्शक इसे काफी पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म को Zee Studios और Bhansali Productions ने मिलकर बनाया है। फिल्म का निर्देशन रवि उदयावर ने किया है।
कहानी क्या है?
फिल्म की कहानी मुंबई शहर के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें शशांक एक मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव है, जो अपने काम में व्यस्त रहता है। वहीं रोशनी एक साधारण लड़की है।
शशांक को रोशनी से प्यार हो जाता है और वह उससे अपने दिल की बात कहता है, लेकिन रोशनी उसे साफ मना कर देती है। इसके बाद दोनों की जिंदगी में कई भावनात्मक बदलाव आते हैं, जो कहानी को आगे बढ़ाते हैं। पूरी कहानी देखने के लिए यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।
READ MORE: ‘Panchayat’ एक्टर का छलका दर्द, मंदिर में आज भी एंट्री बैन
बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन
थिएटर में रिलीज के समय यह फिल्म ज्यादा कमाल नहीं दिखा सकी और 10 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई। हालांकि इसके बावजूद फिल्म के गाने और लीड एक्टर्स की केमिस्ट्री को लोगों ने काफी पसंद किया।
कलाकार और रेटिंग
फिल्म में मुख्य कलाकारों के साथ-साथ इला अरुण, आयशा रज़ा मिश्रा और अन्य कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आते हैं। इस रोमांटिक-ड्रामा को IMDb पर 10 में से 7.1 रेटिंग मिली है, जो इसे एक ठीक-ठाक और देखने लायक फिल्म बनाती है।
READ MORE: दिमाग हिला देंगी ये OTT थ्रिलर सीरीज! हर एपिसोड में मिलेगा जबरदस्त ट्विस्ट
OTT पर बढ़ती लोकप्रियता
भले ही फिल्म थिएटर में सफल नहीं हो पाई, लेकिन OTT पर इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। Netflix पर ट्रेंड करना यह दिखाता है कि डिजिटल दर्शकों को इसकी कहानी और भावनात्मक पहलू काफी पसंद आ रहे हैं।
