Iran US Conflict

मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, ईरान का ऑफर और अमेरिका का कड़ा संदेश

7 mins read
227 views
April 27, 2026

Iran US Conflict: मिडिल ईस्ट में अभी भी तनाव की स्थिति बनी हुई है। हालात अभी भी बेहद नाजुक हैं। दो बार शांति बैठक भी बेनतीजा निकल चुका है। इसी बीच ईरान ने एक नई कूटनीतिक पहल की है। ईरान ने Strait of Hormuz को फिर से खोलने की पेशकश की है। हालांकि इस प्रस्ताव में परमाणु कार्यक्रम को अलग रखा गया है। तेहरान ने कहा है कि पहले आर्थिक नाकेबंदी हटाई जाए। इसके बाद ही आगे बात संभव है। यानी अभी भी ईरान अपने सख्त शर्तों अडिग है। ईरान अब विश्वरस्तर पर समर्थन जुटाने में लगा है। इसी सिलसिले में विदेश मंत्री Abbas Araghchi रूस पहुंच चुके हैं। उनकी मुलाकात Vladimir Putin से होनी तय है। यह बैठक सेंट पीटर्सबर्ग में हो रही है। इस मुलाकात बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस विषम परिस्थिति में ईरान चाहता है कि रूस खुलकर समर्थन करे। माना जा रहा है कि मुलाकात के दौरान क्षेत्रीय हालात और युद्ध की स्थिति पर गहन चर्चा हो सकती है।

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच रूस की एंट्री, कूटनीतिक प्रयास तेज। क्या हॉर्मुज़ स्ट्रेट पर संकट टलेगा? पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

अमेरिका-ईरान वार्ता में गतिरोध

अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत फिलहाल ठप पड़ी है। दोनों देशों के बीच भरोसे की कमी दिख रही है। ईरान का आरोप है कि अमेरिकी मांगें बहुत ज्यादा थीं। इसी कारण पिछली वार्ता नतीजे तक नहीं पहुंच सकी। तेहरान ने यह भी दोहराया कि स्ट्रेट् ऑफ़ होमूज़् की सुरक्षा पूरी दुनिया के लिए जरूरी है। यह रास्ता वैश्विक तेल आपूर्ति का बड़ा केंद्र है। यहां किसी भी तरह का संकट पूरी दुनिया को प्रभावित कर सकता है। जमीनी हालात भी लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। वही, दूसरी तरफ दक्षिणी लेबनान में हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। सीजफायर के बावजूद कार्रवाई जारी है। कई लोग इस हमले में हताहत भी हुए हैं। ऐसी सूचना मिल रही है। जिनमें महिला एवं बच्चे शामिल है। Hezbollah ने इजरायली सेना पर जवाबी हमले करने का दावा किया है। इससे संघर्ष और तेज होता दिख रहा है।

READ MORE- DeepSeek ने छेड़ी प्राइस वॉर! चीन की AI कंपनियों के शेयर धड़ाम, बाजार में घबराहट!

अमेरिका का सख्त संदेश

इस तनातनी महौल के बीच एकबार फिर अमेरिकी राजनीति से भी कड़े संकेत मिल हैं। Donald Trump ने कहा है कि ईरान चाहे तो बातचीत कर सकता है। लेकिन साथ ही उन्होंने सख्त रुख भी दिखाया है। अमेरिका ने हाल ही में एक महत्वपूर्ण दौरा रद्द किया है। इससे स्पष्ट है कि अमेरिकी कूटनीति और दबाव दोनों का खेल साथ-साथ खेल रहा है। एक तरफ बातचीत की कोशिशें जारी हैं। दूसरी तरफ जमीनी संघर्ष थम नहीं रहा है। अभी किसी समाधान के संकेत भी नहीं दिख रहे हैं। अभी भी पूरी दुनियां बड़े फैसले की इंतजार में है।

READ MORE- Binance का AI वॉलेट लॉन्च! 250M यूजर्स के लिए नया दौर, Pepeto में पैसों की बारिश

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Don't Miss