Netflix Trending Movie: आजकल OTT पर हर हफ्ते नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती हैं, लेकिन कुछ ही ऐसी होती हैं जो दर्शकों के दिल में जगह बना पाती हैं। इन दिनों राजकुमार राव की फिल्म ‘Toaster’ काफी चर्चा में है। अपनी अलग और मजेदार कहानी की वजह से यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है और तेजी से ट्रेंड कर रही है।
Netflix पर रिलीज हुई राजकुमार राव की फिल्म ‘Toaster’ नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है, जानिए इसकी मजेदार कहानी।
रिलीज होते ही नंबर 1 पर ट्रेंड
‘Toaster’ 15 अप्रैल को Netflix पर रिलीज हुई थी और आते ही इसने धमाल मचा दिया। फिल्म ने रणबीर सिंह की ‘धुरंधर’ और रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ को पीछे छोड़ते हुए नंबर 1 की जगह हासिल कर ली है। हालांकि, फिल्म की IMDb रेटिंग 4.7 है, फिर भी इसका मजेदार अंदाज और अलग कॉन्सेप्ट दर्शकों को बांधे रखता है।
कहानी है बिल्कुल हटकर
इस फिल्म में शनाया मल्होत्रा और राजकुमार राव पति-पत्नी के रोल में नजर आते हैं। राजकुमार राव का किरदार रमाकांत एक ‘खानदानी कंजूस’ इंसान का है। वह इतना ज्यादा हिसाबी है कि 6 रुपये तक का खर्च भी नहीं छोड़ता और हर चीज का हिसाब रखता है।
READ MORE: दिसंबर में Netflix, iOS और Android पर पहली बार Red Dead
Toaster से शुरू होता है मजेदार ट्विस्ट
फिल्म की कहानी तब दिलचस्प हो जाती है जब रमाकांत एक शादी में 5000 रुपये का Toaster गिफ्ट कर देता है, लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब वह शादी ही टूट जाती है। इसके बाद रमाकांत अपना दिया हुआ Toaster वापस लेने पहुंच जाता है। यहीं से फिल्म में कॉमेडी और मजेदार सिचुएशन शुरू होती है, जो दर्शकों को हंसाने पर मजबूर कर देती है।
READ MORE: एलन मस्क के ट्वीट के बाद Netflix सब्सक्रिप्शन में बंपर कैंसिलेशन
स्टार कास्ट और निर्देशन
इस फिल्म का निर्देशन विवेक दासचौधरी ने किया है। फिल्म में अर्चना पूरन सिंह, फराह खान, अभिषेक बनर्जी, उपेंद्र लिमये और सीमा पाहवा जैसे कलाकार भी अहम रोल में नजर आते हैं। इन सभी ने अपनी एक्टिंग से फिल्म को और भी मनोरंजक बना दिया है।
