Obsession Hindi Dubbed : क्या किसी की मोहब्बत पाने की चाहत जिंदगी का सबसे बड़ा डर बन सकती है? हॉलीवुड की थ्रिलर फिल्म Obsession की कहानी कुछ ऐसा ही दिखाती है। फिल्म के हिंदी संस्करण में बॉलीवुड सितारे वरुण धवन और कृति सेनन मुख्य किरदारों को अपनी आवाज देंगे। फिल्म 30 अक्टूबर को शाम 7 बजे जियोहॉटस्टार पर द पीकॉक हब के जरिए स्ट्रीम होगी। दर्शक इसे हिंदी और अंग्रेजी, दोनों भाषाओं में देख सकेंगे।
वरुण धवन और कृति सेनन की आवाज में हॉलीवुड फिल्म Obsession जल्द रिलीज, जानिए फिल्म की कहानी।
कब और कहां देखें फिल्म?
निर्देशक करी बार्कर की फिल्म Obsession: The Original Uncut Version अब OTT पर आ रही है। इसकी मूल अंग्रेजी फिल्म के साथ नया हिंदी डब भी उपलब्ध होगा। हिंदी दर्शकों के लिए वरुण और कृति की आवाजें इस फिल्म को खास बनाती हैं। Jio Hotstar ने इस साझेदारी का एलान एक टीजर के जरिए किया। इसमें वरुण धवन, कृति सेनन और अमर कौशिक नजर आए। मंच ने बताया कि फिल्म 30 अक्टूबर को शाम 7 बजे से विशेष रूप से द पीकॉक हब पर स्ट्रीम होगी। एलान के वीडियो में वरुण और कृति फिल्म के चर्चित ‘वन विश विलो’ वाले पल को दोहराते भी दिखे। यही इच्छा कहानी में सब कुछ बदल देती है। शुरुआत में यह मामूली लगती है, लेकिन आगे चलकर डरावने हालात पैदा करती है।
View this post on Instagram
पहली बार दूसरे कलाकार के किरदार को आवाज देंगी कृति
कृति सेनन के लिए यह अनुभव खास है। उन्होंने पहली बार किसी दूसरे कलाकार के निभाए किरदार को अपनी आवाज दी है। फिल्म में वह निक्की के किरदार की हिंदी डबिंग करेंगी। मूल फिल्म में यह भूमिका इंडे नवारेटे ने निभाई है। कृति ने कहा कि उन्हें फिल्म और इसमें कलाकारों का अभिनय काफी पसंद आया। उनके मुताबिक, कहानी रोमांचक होने के साथ अजीब और उलझाने वाली भी है। उन्होंने पहले कभी इतने अलग और चुनौतीपूर्ण किरदार के लिए आवाज नहीं दी थी। कृति ने यह भी कहा कि इस काम ने उन्हें एक नया अनुभव दिया। वह हिंदी दर्शकों को फिल्म दिखाने के लिए उत्साहित हैं। दूसरी ओर, वरुण धवन ने बियर के किरदार को आवाज दी है। मूल फिल्म में यह भूमिका माइकल जॉनस्टन ने निभाई है।
READ MORE: रजनीकांत की ‘Jailer 2’ को झटका, हिंदी में मल्टीप्लेक्स रहेंगे खाली!
वरुण-कृति को क्यों चुना गया?
हिंदी वर्जन के लिए दोनों सितारों को चुनने की वजह बताते हुए आलोक ने उनकी अभिनय क्षमता और लोकप्रियता का जिक्र किया। उनके मुताबिक, वरुण और कृति अलग-अलग तरह के किरदार निभा चुके हैं। उनकी लोकप्रियता हर उम्र के दर्शकों के बीच है। आलोक ने कहा कि दोनों कलाकारों की हॉरर शैली से पहचान और भावनाओं को सही ढंग से पेश करने की क्षमता उन्हें इस फिल्म के लिए उपयुक्त बनाती है। टीम को उम्मीद है कि उनकी जानी-पहचानी आवाजें हिंदी दर्शकों को कहानी से जोड़ेंगी। वरुण और कृति इससे पहले फिल्म भेड़िया में साथ नजर आए थे। इस बार दोनों पर्दे पर साथ अभिनय करने के बजाय एक हॉलीवुड थ्रिलर के हिंदी संस्करण में अपनी आवाज से कहानी को आगे बढ़ाएंगे।
READ MORE: एक रात, कई राज! Gajab Raat के ट्रेलर ने बढ़ाई हलचल
क्या है Obsession की कहानी?
फिल्म का मुख्य किरदार बियर बेली एक संगीत की दुकान पर काम करता है। वह शर्मीला है और अपनी सहकर्मी निक्की को पसंद करता है। निक्की आत्मविश्वासी और मिलनसार है, लेकिन बियर उससे अपने दिल की बात कहने की हिम्मत नहीं जुटा पाता। एक दिन उसे क्रिस्टल की दुकान पर ‘वन विश विलो’ नाम की रहस्यमयी चीज मिलती है। दुकानदार उसे चेतावनी देता है कि इसे इस्तेमाल करने वाले पहले लोगों को अच्छे नतीजे नहीं मिले। फिर भी बियर इसे तोड़कर इच्छा मांगता है कि निक्की दुनिया में किसी भी चीज से ज्यादा उससे प्यार करे। शुरुआत में उसकी इच्छा पूरी होती दिखती है। निक्की उससे प्यार करने लगती है और उसे पूरा ध्यान देती है। लेकिन धीरे-धीरे उसका प्यार जरूरत से ज्यादा, अनिश्चित और हिंसक होने लगता है। बियर को समझ आता है कि जिस इच्छा को वह अपनी जीत मान रहा था, वही उसकी सबसे बड़ी मुसीबत बन सकती है।
