Binance का AI वॉलेट लॉन्च

Binance का AI वॉलेट लॉन्च! 250M यूजर्स के लिए नया दौर, Pepeto में पैसों की बारिश

8 mins read
3 views
April 27, 2026

Binance AI Walletआर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की का प्रभाव अब हर क्षेत्र में पहुंच चुका है। जिसके कारण क्रिप्टो करेंसी मार्केट की दुनिया में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। दरअसल, Binance ने एक नया Agentic AI Wallet लॉन्च किया है। यह वॉलेट पारंपरिक सिस्टम से काफी अलग माना जा रहा है। इसमें यूजर को प्राइवेट की मैनेज करने की जरूरत नहीं होती। इसके अलावे यह एआई बॉट भी खुद ट्रेड और ट्रांसफर कर सकते हैं। करीब 250 मिलियन यूजर्स के लिए यह एक नया अनुभव जैसा लग सकता है। साबित हो सकता है। यह वॉलेट बाइनेंस वॉलेट के अंदर एक अलग अकाउंट की तरह काम करता है। इसमें यूजर की मुख्य सिक्योरिटी से समझौता नहीं होता। एआई बॉट्स अपने आप ट्रेडिंग फैसले ले सकते हैं। इससे ऑटोमेटेड फाइनेंस की दिशा मजबूत होती दिख रही है। इसे Agentic Finance की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है।

क्रिप्टो सेक्टर में नई हलचल, Binance का एआई वॉलेट और Pepeto की मजबूत एंट्री, BNB की कीमतों पर क्या असर होगा जानिए।

BNB चेन पर एआई का विस्फोटक ग्रोथ

BNB चैन पर एआई एजेंट्स की संख्या तेजी से बढ़ी है। जनवरी में जहां यह संख्या 400 से भी कम थी, वहीं अप्रैल तक 1.5 लाख से ज्यादा हो गई। यह करीब 43 हजार प्रतिशत की उछाल है। नए टेक्निकल स्टैंडर्ड्स ने इस ग्रोथ को और तेज किया है। बीएनबी चेन ने एक और बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। यहां 329 मिलियन से ज्यादा टोकन होल्डर्स हो चुके हैं। यह संख्या Ethereum से भी ज्यादा है। इससे साफ है कि बीएनबी  सिस्टम का भी काफी तेजगति से विस्तार हो रहा है।

READ MORE- DeepSeek ने छेड़ी प्राइस वॉर! चीन की AI कंपनियों के शेयर धड़ाम, बाजार में घबराहट!

पेपेटो की एंट्री से प्रीसेल में दिखा निवेशकों का भरोसा

जहां एक तरफ एआई वॉलेट चर्चा में है, वहीं दूसरी तरफ Pepeto भी निवेशकों का ध्यान खींच रहा है। इसकी प्रीसेल में 9.45 मिलियन डॉलर से ज्यादा जुटाए जा चुके हैं। खास बात यह है कि बाजार में डर के माहौल के बावजूद निवेश जारी है। इससे संकेत मिलता है कि बड़े निवेशक इसमें संभावनाएं देख रहे हैं। पेपेटो का सबसे बड़ा प्लस पॉइंट इसका टाइमिंग है। इसकी लिस्टिंग की तैयारी चल रही है। निवेशक इसे शुरुआती मौके के रूप में देख रहे हैं। जब कोई प्रोजेक्ट लिस्टिंग के करीब होता है, तो कीमत में तेजी की संभावना बढ़ जाती है। यही वजह है कि इसमें लगातार पैसा आ रहा है।

READ MORE- गौतम अडानी बने और अमीर, बिल गेट्स और एलन मस्क को पछाड़ा

टेक्नोलॉजी फीचर्स और ETF जैसे फैक्टर्स बाजार से नई जान

पेपेटो केवल एक टोकन नहीं है। इसमें कई उपयोगी टूल्स पहले से मौजूद हैं। जीरो-फीस स्वैप इंजन, क्रॉस-चेन ब्रिज और मल्टी-नेटवर्क सपोर्ट इसकी ताकत हैं। यूजर Ethereum, BNB Chain और Solana के बीच आसानी से ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। यह इसे बाकी प्रोजेक्ट्स से अलग बनाता है। बीएनबी फिलहाल, 627 डॉलर के आसपास ट्रेड कर रहा है। यह 620 डॉलर के सपोर्ट को बनाए हुए है। बाजार में अगला रेजिस्टेंस 660 और फिर 700 डॉलर पर देखा जा रहा है। Osaka Hard Fork के बाद नेटवर्क स्पीड 20,000 TPS तक पहुंच सकती है, जो इसके उपयोग को और बढ़ाएगा।

इस प्रकार देखें तो बाइनेंस  का एआई वॉलेट क्रिप्टो क्षेत्र को एक नई दिशा देने में लगी हुई है। वहीं पेपेटो जैसे प्रोजेक्ट्स निवेशकों के लिए नए अवसर खोल रहे हैं। जो आने वाले समय में क्रिप्टो और टेक्नोलॉजी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

best-air-cooler-room-size-guide-2026
Previous Story

बड़े हॉल हो या छोटा कमरा, 2026 के ये टॉप कूलर्स मचाएंगे तहलका।

Netflix रोमांटिक-ड्रामा फिल्म ‘Do Deewane Shehar Mein
Next Story

Netflix पर ट्रेंड कर रही ये रोमांटिक फिल्म

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss