US blockade Iran ships: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव अब समुद्री मार्गें तक पहुंच गया है। अमेरिकी कार्रवाई के बाद हालात और सख्त हो गए हैं। हालात ऐसी है कि कोई भी प्रतिबंधित टैंकर अमेरिकी नाकेबंदी को तोड़ने में नाकाम साबित हो रही है और उन्हें वापिस Strait of Hormuz लौटना पड़ रहा है। शिपिंग डेटा की मानें तो अमेरिका द्वारा प्रतिबंधित टैंकर Rich Starry खाड़ी से निकलने के एक दिन बाद बुधवार को वापस होर्मुज जलडमरूमध्य की ओर लौट गया।
समुद्री मार्गों पर अमेरिकी सख्ती, Hormuz स्ट्रेट में जहाजों की संख्या घटी, वैश्विक व्यापार पर असर की आशंका।
ट्रंप के फैसले का असर
बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने रविवार को इस नाकेबंदी की घोषणा की थी। यह फैसला उस समय लिया गया जब इस्लामाबाद में हुई शांति वार्ता बैठक के बावजूद कुछ नतीजा नहीं निकला और अमेरिकी विदेश मंत्री बिना किसी सुखद परिणाम के वापिस अपने देश लौटना पड़ा। इसके बाद अमेरिका ने कड़ा रूख अपनाते हुए यह कदम उठाया है। अमेरिका ने सख्त लहजे में कहा है कि इस नियमों का पालन जरूरी है। कई जहाजों को रास्ते से वापिस लौटने के कह दिया। कुछ जहाजों ने तुरंत इसका अमल करते हुए वापिस लौटना ही मुनासिब समझा। जिससे समुद्री गतिविधियों पर काफी असर पड़ा है।
READ MORE- Crypto निवेशक के लिए बड़ी खबर, HYPE ETF खोल सकता है नए रास्ते
अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने दी जानकारी
अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जानकारी साझा करते हुए लिखा है कि पहले 24 घंटों के दौरान, कोई भी जहाज अमेरिकी नाकेबंदी को पार नहीं कर सका। साथ ही उन्होंने यह भी लिखा है कि छह जहाजों ने अमेरिकी सेना के निर्देशों का पालन करते हुए वापस मुड़कर ईरानी बंदरगाह में फिर से प्रवेश किया है। यह टैंकर चीन से जुड़ी कंपनी का बताया जा रहा है। शंघाई शुआनरुण शिपिंग कंपनी पर अमेरिका पहले ही प्रतिबंध लगा चुका है। यह रिच स्टारी से करीब 2.5 लाख बैरल मेथनॉल लेकर जा रहा था। इसे यूएई के एक बंदरगाह से लोड किया गया था। यह ओमान की खाड़ी पर स्थित ईरानी बंदरगाह चाबहार से निकलने की कोशिश कर रहे दो तेल टैंकरों को एक अमेरिकी विध्वंसक जहाज ने रोक दिया।
READ MORE- Stablecoin का खतरा! क्या बैंकों से गायब हो जाएगा आपका पैसा?
शिपिंग इंडस्ट्री में बढ़ी अनिश्चितता
LSEG के डेटा से पता चला है कि अमेरिका द्वारा प्रतिबंधित एक और जहाज वेरी लार्ज क्रूड कैरियर ‘एलिसिया’ भी इसी जलडमरूमध्य के रास्ते खाड़ी में प्रवेश कर रहा है। बता दें कि Kpler के डेटा के अनुसार, यह खाली टैंकर जिसमें 20 लाख बैरल तेल ले जाने की क्षमता है जो तेल लोड करने के लिए ईराक की ओर बढता हुआ दिखाई दे रहा है। इस प्रकार देखें तो इस नाकाबंदी ने शिपिंग कंपनियां, तेल कारोबारियों और बीमा कंपनियों की चिंता को बढ़ा दिया है। जिससे वैश्विक स्तर पर असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है।
