WhatsApp यूजर्स की मौज, अब किसी को भी कॉल पर बुलाएं

WhatsApp यूजर्स की मौज, अब किसी को भी कॉल पर बुलाएं

8 mins read
1 views
October 17, 2026

WhatsApp Guest Calling : WhatsApp ने यूजर्स के लिए एक नया फीचर पेश किया है, जिसकी मदद से अब उन लोगों को भी वॉयस और वीडियो कॉल में शामिल किया जा सकेगा, जिनका WhatsApp पर अकाउंट नहीं है। इस फीचर का नाम Guest Calling है। इसकी मदद से यूजर्स कॉल का लिंक शेयर करके किसी को भी बातचीत में शामिल होने के लिए बुला सकते हैं। इसके लिए सामने वाले व्यक्ति को WhatsApp डाउनलोड करने या अकाउंट बनाने की जरूरत नहीं होगी। 

WhatsApp Guest Calling फीचर से बिना अकाउंट वाले लोगों को भी कॉल पर बुलाना आसान होगा, जानें कॉल लिंक शेयर करने, स्क्रीन शेयरिंग से जुड़ी पूरी जानकारी। 

पनी के मुताबिक, गेस्ट कॉलिंग पूरी तरह मुफ्त होगी और इसमें एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन भी मिलेगा। कॉल करने के लिए समय की कोई सीमा नहीं होगी। यह फीचर उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकता है, जिन्हें ऑफिस के सहकर्मियों, क्लासमेट्स, शिक्षकों या ऐसे लोगों से बात करनी होती है जो WhatsApp इस्तेमाल नहीं करते। 

कैसे काम करेगा WhatsApp का Guest Calling फीचर? 

गेस्ट कॉल शुरू करने के लिए WhatsApp यूजर्स को ऐप में Calls टैब खोलना होगा। इसके बाद ‘+’ आइकन पर टैप करके कॉल लिंक बनाया जा सकता है। इस लिंक को उन लोगों के साथ शेयर किया जा सकता है, जिन्हें कॉल में शामिल करना है। लिंक मिलने के बाद यूजर इसे अपने कंप्यूटर के वेब ब्राउजर में खोल सकता है। इसके बाद उसे अपना नाम दर्ज करके कॉल में शामिल होने का अनुरोध करना होगा। इसके लिए WhatsApp अकाउंट की जरूरत नहीं होगी। हालांकि, कॉल लिंक बनाने का अधिकार सिर्फ WhatsApp अकाउंट वाले यूजर्स के पास होगा। 

लिंक बनाने वाला व्यक्ति कॉल का होस्ट होगा और वही तय करेगा कि कौन बातचीत में शामिल हो सकता है। मेहमानों को पहले वेटिंग रूम में रखा जाएगा। होस्ट की अनुमति मिलने के बाद ही वे कॉल में शामिल हो पाएंगे। होस्ट चाहे तो किसी भी मेहमान को कॉल से बाहर भी कर सकता है। यह फीचर व्यक्तिगत बातचीत और ग्रुप कॉल, दोनों को सपोर्ट करता है। एक कॉल में अधिकतम 32 लोग शामिल हो सकते हैं। 

READ MORE : WhatsApp में मैसेज शेड्यूलिंग की टेस्टिंग शुरू, ऐसे करेगा काम 

कॉल के दौरान मेहमानों को मिलेंगे ये फीचर्स 

गेस्ट यूजर्स को कॉल के दौरान कुछ जरूरी सुविधाएं मिलेंगी। वे बातचीत के दौरान अपने कंप्यूटर की स्क्रीन शेयर कर सकेंगे। इससे दस्तावेज, प्रेजेंटेशन या दूसरी जानकारी दिखाना आसान होगा। इसके अलावा, मेहमान इमोजी के जरिए प्रतिक्रिया दे सकेंगे। वे थम्स-अप या हार्ट जैसे रिएक्शन भेज सकते हैं और अपनी बात रखने के लिए हाथ उठाने वाले फीचर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। हालांकि, गेस्ट यूजर्स दूसरे प्रतिभागियों के फोन नंबर नहीं देख पाएंगे। वे कॉल के दौरान मैसेज नहीं भेज सकेंगे और न ही अपनी तरफ से दूसरे लोगों को कॉल में जोड़ पाएंगे। 

READ MORE : बिना अकाउंट के WhatsApp पर कैसे चैट करें, यहां जानें 

Google Calendar और Outlook से भी जुड़ सकता है WhatsApp 

WhatsApp इस साल के आखिर में कैलेंडर इंटीग्रेशन की सुविधा भी शुरू करने की योजना बना रहा है। इसके जरिए यूजर्स सीधे Google Calendar या Outlook Calendar से WhatsApp कॉल बना सकेंगे। इसके लिए यूजर्स को WhatsApp प्लगइन इंस्टॉल करना होगा, अपना अकाउंट कनेक्ट करना होगा और कैलेंडर इनविटेशन में कॉल लिंक जोड़ना होगा। इसके बाद मीटिंग में बुलाए गए लोग WhatsApp अकाउंट होने या न होने, दोनों ही स्थितियों में कॉल जॉइन कर सकेंगे। यह सुविधा ऑनलाइन मीटिंग और ग्रुप बातचीत को आसान बना सकती है, खासकर तब जब सभी लोग WhatsApp का इस्तेमाल नहीं करते। 

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss