Rockstar ने जारी किया GTA 6 का धमाकेदार लॉन्च ट्रेलर! जानिए गेम की रिलीज डेट, शानदार म्यूजिक एल्बम की पूरी जानकारी।
GTA 6 Launch Trailer : दुनियाभर के वीडियो गेम प्रेमियों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है। रॉकस्टार गेम्स (Rockstar Games) ने हाल ही में अपनी सबसे चर्चित और बहुप्रतीक्षित गेम Grand Theft Auto VI (GTA 6) का ऑफिशियल लॉन्च ट्रेलर रिलीज कर दिया है। 15 अक्टूबर को जारी इस नए ट्रेलर ने गेमिंग की दुनिया में हलचल मचा दी है। ट्रेलर में बेहतरीन ग्राफिक्स के साथ-साथ गेम के धमाकेदार म्यूजिक पार्टनर की भी घोषणा की गई है।
फ्रेंच जोड़ी Justice ने तैयार किया गेम का ओरिजिनल स्कोर
Rockstar Games ने साफ किया है कि मशहूर फ्रेंच इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक जोड़ी Justice ने इस गेम का ओरिजिनल स्कोर तैयार किया है। कंपनी ने बताया कि नया लॉन्च ट्रेलर इसी इलेक्ट्रॉनिक जोड़ी के शानदार संगीत से सजा हुआ है। जस्टिस का यह म्यूजिक गेम की आभासी दुनिया और उसकी रोमांचक कहानी में जान फूंकने का काम करेगा, क्योंकि GTA सीरीज हमेशा से अपनी बेहतरीन गानों और रेडियो स्टेशनों के लिए जानी जाती है।
खास ट्रैक ‘Flower in a Hurricane’ और शानदार साउंडट्रैक एल्बम
ट्रेलर के साथ ही रॉकस्टार ने एक नया गाना ‘Flower in a Hurricane’ भी लॉन्च किया है। इस जबरदस्त ट्रैक में Justice के साथ दुनिया के कई जाने-माने कलाकार टेम इम्पाला, मशहूर अमेरिकी सिंगर SZA और ऑस्ट्रेलियाई रॉक बैंड King Gizzard & The Lizard Wizard एक साथ जुड़े हैं। यह गाना गेम के ऑफिशियल एल्बम ‘Grand Theft Auto VI: The Album’ का हिस्सा है। इस पूरे एल्बम में कुल 34 ओरिजिनल गाने होंगे। रॉकस्टार के मुताबिक, इस एल्बम को प्रमुख म्यूजिक ऐप्स पर प्री-सेव किया जा सकता है। साथ ही, इसकी सीडी और विनाइल जैसी फिजिकल कॉपियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट gtavi-thealbum.com पर प्री-ऑर्डर भी शुरू हो चुके हैं।
READ MORE : IIT Madras-KRAFTON की नई पहल, छात्रों को मिलेगी खास ट्रेनिंग
नए ट्रेलर में क्या-क्या देखने को मिला?
लगभग 90 सेकंड के इस नए ट्रेलर में गेम के दो मुख्य किरदारों जेसन (Jason) और लुसिया (Lucia) की दुनिया की एक और झलक मिलती है। फुटेज में लेओनिडा (Leonida) राज्य के काल्पनिक शहर वाइस सिटी (Vice City) में दोनों के बीच का रिश्ता और उनकी आपराधिक गतिविधियों को दिखाया गया है। खबरों के अनुसार, ट्रेलर का यह पूरा वीडियो PlayStation 5 पर रिकॉर्ड किया गया है, जिसे फैंस रॉकस्टार की ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं।
READ MORE : Battlefield 6 Season 5 आज लॉन्च, नए मैप, हथियार और भारत में समय जानें
कब होगी रिलीज और किन प्लेटफॉर्म्स पर मिलेगा?
गेमर्स का लंबा इंतजार अब खत्म होने वाला है। GTA 6 आधिकारिक तौर पर 19 नवंबर 2026 को रिलीज किया जाएगा। यह गेम लॉन्च के समय PlayStation 5 और Xbox Series X/S कंसोल के लिए उपलब्ध होगा। गेम का म्यूजिक एल्बम भी 19 नवंबर को ही गेम के साथ रिलीज किया जाएगा, जिससे फैंस को एक पूरा और रोमांचक अनुभव मिलने वाला है।
