Stablecoin को लेकर अमेरिका में नई बहस तेज

Stablecoin का खतरा! क्या बैंकों से गायब हो जाएगा आपका पैसा?

8 mins read
136 views
April 14, 2026

Stablecoin vs banks:  अमेरिका में Digita Currency को लेकर नई बहस छिड़ गई है। White  Houseऔर बैंकिंग सेक्टर के बीच मतभेद साफ दिख रहे हैं। बैंकों ने व्हाइट हाउस के Stablecoin पर सोच का विरोध किया है। उन्होंने  जमा राशि के बाहर जाने के जोखिम की चेतावनी दी। और कहा है कि जैसे-जैसे यील्ड-बेयरिंग डिजिटल डॉलर पर बहस तेज़ हो रही है, नीति-निर्माता गलत मुद्दे पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

Stablecoin को लेकर अमेरिका में नई बहस तेज, बैंक और सरकार के बीच बढ़ा टकराव, जानें पूरा मामला और इसके पीछे की सरकार की मंशा।

डिपॉजिट खिसकने का डर

बता दें कि आर्थिक सलाहकारों की परिषद CEA  की एक हालिया रिपोर्ट आई है। रिपोर्ट में यह निष्कर्ष निकाला गया कि स्टेबलकॉइन पर ब्याज पर प्रतिबंध लगाने से बैंक ऋण देने पर बहुत कम असर पड़ेगा। वहीं, सरकार इसे बड़ा जोखिम नहीं मान रही है। लेकिन अमेरिकन बैंकर्स एसोसिएशन सरकार की इस सोच से सहमत नहीं है। उनका कहना है कि असली सवाल यह नहीं है कि ब्याज रोकने से क्या होगा। अगर स्टेबलकॉइन पर रिटर्न मिलने लगे तो फिर क्या होगा। ऐसा हुआ तो लोग अपने पैसे बैंक से निकाल सकते हैं। यही तो असली चिंता का विषय है।

लेंडिंग पर पड़ सकता है असर

अगर बैंकों के पास डिपॉजिट कम हो गए तो उनके लिए लोन देना मुश्किल हो सकता है। उन्हें महंगे स्त्रोतों से फंड जुटाना पड़ेगा। फिर ग्राहकों को रोकने के लिए ज्यादा ब्याज देना पड़ेगा। दोनों ही परिस्थिति में स्थानीय स्तर पर ऋण देने की उनकी क्षमता कम हो सकती है। आम लोगों को बिजनेस के लिए लोन लेना मंहगा हो सकता है। प्रकाशित CEA रिपोर्ट में पाया गया कि स्टेबलकॉइन ब्याज पर रोक लगाने से बैंक ऋण देने में केवल 2.1 बिलियन डॉलर, या लगभग 0.02 प्रतिशत की वृद्धि होगी।

सरकार और बैंकिंग समूह का क्या है तर्क

वही, सरकार का कहना है कि स्टेबलकॉइन पैसा सिस्टम से बाहर नहीं ले जाते हैं। यह सिर्फ पैसे का एक जगह से दूसरे जगह ट्रांसफर होता है। बिल्कुल वैसे ही जैसे सरकारी बॉन्ड या दूसरे बैंकों में। इसलिए इसका असर बहुत कम रहेगा। वहीं, बैंकिंग समूहों का तर्क है कि यह पुनर्वितरण हानिरहित नहीं है। वे चेतावनी देते हैं कि जैसे-जैसे स्टेबलकॉइन 1–2 ट्रिलियन डॉलर के संभावित बाज़ार की ओर बढ़ेंगे, जोखिम भी उतने ही बढ़ेंगे। इससे छोटे-छोटे बैंक ज्यादा दबाव में आ सकते हैं।

READ  MORE-  Crypto Dad का ऐलान, अब किस मिशन पर नजर आएंगे जियानकार्लो

नया नैरो बैंकिंग मॉडल

बैंकों द्वारा उठाया गया एक और मुख्य मुद्दा यह है कि स्टेबलकॉइन प्रणाली को नैरो बैंकिंग मॉडल की ओर धकेल सकते हैं। जहाँ जमा राशि पूरी तरह से समर्थित होती है। लेकिन सक्रिय रूप से ऋण के रूप में नहीं दी जाती है। इससे अर्थव्यवस्था में क्रेडिट की उपलब्धता घट सकती है। वहीं, सरकार यह मानती है कि स्टेबलकॉइन कई फ़ायदे देते हैं, जैसे कि तेज़ ग्लोबल पेमेंट और कम जोखिम वाली एसेट्स से जुड़े रिटर्न तक पहुँच। बैंकिंग समूह इससे सहमत नहीं हैं।

READ MORE-  Crypto Card का खेल: India में Legal या Risky? जानें पूरा सच

कानून बनाने की को लेकर बहस

अब यह मुद्दा कानून तक पहुंच गया है। CLARITY Act जैसे प्रस्तावों पर चर्चाए हो रही हैं। ये प्रस्ताव तय करेंगे कि स्टेबलकॉइन पर यील्ड जैसे इनामों की अनुमति दी जाए या नहीं दी जाए। यह फैसला पूरी तरह फाइनेंशिलयल दुनियां को बदलकर रख सकता है। लेकिन इसका असली असर तब दिखेगा जब यह तकनीक बड़े स्तर पर लागू होगी।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

अब Copilot करेगा आपका सारा काम, बिना रुके 24 घंटे!
Previous Story

अब Copilot करेगा आपका सारा काम, बिना रुके 24 घंटे!

US नाकेबंदी से ईरान की तेल सप्लाई पर असर
Next Story

US की नाकेबंदी से ईरान की अर्थव्यवस्था पर बड़ा संकट, हर दिन अरबों का नुकसान!

Latest from Cryptocurrency

𝗔𝟭𝟲𝗭 का बड़ा दावा, 𝗖𝗟𝗔𝗥𝗜𝗧𝗬 𝗔𝗰𝘁 से 𝗫𝗥𝗣 को मिलेगा फायदा

XRP Price Prediction: क्या अमेरिका में नए क्रिप्टो कानून से XRP और पूरे डिजिटल एसेट बाजार की तस्वीर बदल सकती है? A16Z के सरकारी मामलों के प्रमुख ने हाल ही में एक चर्चा में कहा कि CLARITY Act के लागू होने से क्रिप्टो बाजार में संस्थागत निवेश की बड़ी लहर आ सकती है। उनका मानना है कि स्पष्ट नियम निवेशकों को लंबे समय के लिए बाजार में उतरने का भरोसा देंगे।  CLARITY Act से क्यों बढ़ेगा बाजार का भरोसा?  A16Z के कार्यकारी के मुताबिक, नियामकीय स्पष्टता सिर्फ नियम तय नहीं करती। यह वित्तीय संस्थानों को यह संकेत भी देती है कि सरकार ने किसी क्षेत्र को लेकर लंबी अवधि की नीति तय कर ली है। उन्होंने GENIUS Act का उदाहरण दिया। इस कानून के बाद स्टेबलकॉइन सेक्टर में नए नियम और मानक स्पष्ट हुए। इसके बाद स्टार्टअप्स और पारंपरिक वित्तीय संस्थानों की स्टेबलकॉइन में दिलचस्पी बढ़ी। उनका कहना है कि बड़े संस्थागत निवेशक ऐसे बाजार से दूरी बनाते हैं, जहां कानून या नियम अचानक बदल सकते हैं। स्पष्ट कानून इस अनिश्चितता को कम कर सकता है।  XRP को कैसे मिल सकता है फायदा?  चर्चा में XRP भी खास फोकस में रहा। XRP को लेकर अमेरिकी नियामकीय स्थिति पहले से दूसरे कई डिजिटल एसेट्स की तुलना में स्पष्ट मानी जाती है। कार्यकारी के अनुसार, CLARITY Act पास होने पर इसकी स्थिति को संघीय स्तर पर और मजबूती मिल सकती है।   Digital Asset Investor ने कहा कि कानून बनने से बड़ी वित्तीय संस्थाओं के लिए XRP को एक अनुपालन योग्य और इस्तेमाल करने योग्य एसेट के रूप में देखना आसान हो सकता है। हालांकि, सिर्फ कानून पास होना पर्याप्त नहीं होगा। इसके बाद नियामकों को नए नियम और औपचारिक दिशानिर्देश तैयार करने होंगे। तभी कानून को व्यवहार में पूरी तरह लागू किया जा सकेगा।  संस्थागत निवेश में आ सकता है बड़ा उछाल  A16Z के कार्यकारी के मुताबिक, बड़ी पारंपरिक वित्तीय कंपनियां काफी समय से क्रिप्टो बाजार पर नजर रख रही हैं। लेकिन स्पष्ट संघीय नियमों की कमी के कारण उन्होंने बड़े स्तर पर पूंजी लगाने से परहेज किया है। GENIUS Act के बाद स्टेबलकॉइन बाजार में बढ़ी संस्थागत भागीदारी को वह एक उदाहरण मानते हैं। इसी तरह CLARITY Act लागू होने पर क्रिप्टो और ब्लॉकचेन सेक्टर में निवेश तेजी से बढ़ सकता है।  उन्होंने संभावित बदलाव को ‘Absolute

Don't Miss