Crypto-निवेशक-के-लिए-बड़ी-खबर,-HYPE-ETF-खोल-सकता-है-नए-रास्ते

Crypto निवेशक के लिए बड़ी खबर, HYPE ETF खोल सकता है नए रास्ते

5 mins read
70 views
April 15, 2026

Hyperliquid HYPE ETF21 Shares  ने क्रिप्टो बाजार में एकबार फिर हलचल मचाकर रख दिया है। कंपनी ने सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन, SEC के पास Hyperliquid ETF के लिए दूसरा संशोधित S-1 रजिस्ट्रेशन फाइल किया है। इससे साफ पता चलता है कि कंपनी और रेगुलेटर के बीच बताचीत चल रही है। प्रक्रिया धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। कहें तो मंजूरी की उम्मीद काफी हद बढ़ गई है।

21Shares ने Hyperliquid HYPE ETF के लिए SEC में संशोधित S-1 फाइल किया है। जानें क्या है इस नए क्रिप्टो निवेश विकल्प की खासियत।

HYPE टोकन पर आधारित ETF

यह प्रस्ताव ETF HYPE टोकन पर आधारित हो सकता है। अगर इसे हरी झंडी मिलती है तो यह अपने तरह का पहला स्पॉट ETF हो सकता है। निवेशकों के लिए एक आसान रास्ता होगा। उन्हें सीधे Crypto Currency खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पुराने तरीके से ही ETF में निवेश कर सकते हैं। फाइलिंग में यह भी बताया गया है कि ETF को Nasdaq पर लिस्ट करने की प्लानिंग है। इसके लिए टिकर THYP प्रस्तावित है। शुरूआती चरण में उसने कुछ शेयर खरीदे और बाद में उन्हें रिडीम कर दिया। बताया जा रहा है कि इन शेयरों के माध्यम से HYPE टोकन में निवेश किया जाएगा।

READ MORE-  सुबह-सुबह बाजार में बड़ा खेल: Sensex उछला, IndiGo ने मारी बाजी

स्टेकिंग से कमाई का मौका

फाइलिंग के मुताबिक फंड अपने पास मौजूद HYPE टोकन का 30-70 प्रतिशत तक स्टेक कर सकता है। इसके अलावे इनकम भी जेनरेट कर सकता है। इससे निवेशकों को कीमत बढ़ने से ही फायदा नहीं होगा उन्हें स्टेकिंग से कमाई का अवसर भी मिलेगा। बता दें कि 21Shares का HYPE ETF आवेदन, जो पिछले अक्टूबर में फाइल किया गया था।  उन कई आवेदनों में से एक है जो सबसे बड़े ऑन-चेन परपेचुअल DEX को ट्रैक करने वाले उत्पाद को लॉन्च करना चाहते हैं।

READ MORE-  Gold Price 15 April: आपके शहर में कितनी है सोने की कीमत

मिल सकती है कड़ी टक्कर

ऐसा नहीं है इस फील्ड में कंपनी अकेली है। उन्हें इस तरह कई कंपनियों से कड़ा मुकाबला हो सकता है। Bitwise और Grayscale जैसी बड़ी कंपनियां भी इसी दिशा में काम कर रही है। Bitwise के फंड के BHYP  के नाम से जाना जाता है। कंपनी को इसके तहत 0.67 प्रतिशत वार्षिक प्रबंधन शुल्क के साथ ट्रेड होने की उम्मीद है।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

अब AI देगा पर्सनल जवाब! Gemini का नया फीचर भारत में लॉन्च!
Previous Story

अब AI देगा पर्सनल जवाब! Gemini का नया फीचर भारत में लॉन्च!

Netflix की सीरीज ‘Taskaree The Smuggler's Web’
Next Story

Netflix पर छाई ये खतरनाक सीरीज, आखिरी तक हिला जाएगा दिमाग

Latest from Cryptocurrency

Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे, गिरावट के बीच बढ़ी क्रिप्टो उम्मीदें

Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे, गिरावट के बीच बढ़ी क्रिप्टो उम्मीदें

Bitcoin price today India: पिछले 24 घंटों में क्रिप्टोकरेंसी बाजार (Cryptocurrency Market) में हल्का दबाव देखने को मिला। बाजार में गिरावट की बड़ी वजह अमेरिका से आए महंगाई से जुड़े आंकड़े रहे। अमेरिका के उत्पादक मूल्य सूचकांक (Producer Price Index) के आंकड़े उम्मीद से ज्यादा मजबूत रहे, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी PPI 6.0% सालाना (YoY) बढ़ा, जबकि बाजार को करीब 4.9% रहने की उम्मीद थी।  क्रिप्टो मार्केट में पिछले 24 घंटों में हल्की गिरावट देखने को मिली, जानिए क्यों Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे आया, Ethereum का क्या हाल रहा?  इन आंकड़ों के बाद निवेशकों को लगा कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक (US Central Bank) Federal Reserve जल्द ब्याज दरों में कटौती नहीं करेगा। इसका असर शेयर बाजार (Stock Market) के साथ-साथ क्रिप्टो बाजार (Crypto News) पर भी पड़ा और निवेशकों ने थोड़ा सतर्क रुख अपनाया। इसी वजह से बीते 24 घंटों में 400 मिलियन डॉलर से ज्यादा की लिक्विडेशन देखने को मिली।  कुल क्रिप्टो मार्केट में आई गिरावट  क्रिप्टो बाजार (Crypto

Don't Miss